न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मटर से भी आप पा सकते है खूबसूरती, जाने कैसे

मटर सर्दी में खाये जाने वाली सब्जी है जो सूखी और रसेदार किसी भी तरह से बनायीं जा सकती है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 15 Jul 2017 5:24:59

मटर से भी आप पा सकते है खूबसूरती, जाने कैसे

मटर सर्दी में खाये जाने वाली सब्जी है जो सूखी और रसेदार किसी भी तरह से बनायीं जा सकती है । इसमें सल्फर, फास्फोरस, क्लोरीन और पर्याप्त मात्रा में आयरन होता है। यह ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है। यदि इसे अनाज और दालों के साथ खाया जाए, तो इसके बेहतरीन परिणाम मिलते हैं। यदि केवल मटर को अधिक मात्रा में खाया जाए, तो यह पाचन के लिए अच्छा नहीं है। इसे खाने से आवेरियन कैंसर नहीं होता। मटर हमे कई बीमारियों जैसे कोलेस्ट्रॉल, कैंसर, डायबिटीज और दिल की बीमारियों से बचाता है और हमारे स्वास्थ्य का बेहतर ख़याल रखता है। इसके अलावा यह त्वचा की झाइयां से रक्षा कर रूप निखारने में भी सहायक है। आइए जानतें है मटर के फायदों के बारें में

# मटर अपने कम वसा और कम कैलोरी के साथ आपका वजन कम करने में सहायता करता है। यह कम कैलोरी के कारण शाकाहारी और गैर-शाकाहारी दोनों के लिये आहार हो सकता है।

# मटर में पाया जाने वाला पर्याप्त एंटीऑक्सीडेंट शरीर प्रतिक्रियाओं से बचाता है। मटर में ज्ञात खनिज जैसे ज़िंक, आयरन, कैल्सियम, मैगनीज़ और तांबा शामिल है जो शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में भूमिका निभाता है।

# मटर में उपस्थित विटामिन सी बालों को झड़ने से रोकता है और रूखे बालों की देखभाल में मदद करता है। साथ ही इसमें उपस्थित विटामिन ब 6, ब 12 और फोलिक एसिड लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में मदद करता है। इससे ऑक्सीजन की मात्रा सिर तक पहुच पाती है और बालों के बढ़ने की गति बढ़ती है जिससे बाल लंबे होते हैं और बालों का झड़ना कम होता है।

Health tips,health benefits in hindi,benefits of green peas

# मटर हमारे चेहरे के लिए एक प्राकृतिक स्क्रब की तरह काम करता है जिससे हमारी त्वचा जवान और सुंदर दिखाई देती है। इसके साथ ही इसमें उपस्थित फ्लावोनोइड्स, केरोटीन हमारे शरीर को जवान और एनर्जी से भरपूर बनाने में मदद करते हैं। मटर में एंटीऑक्सीडेंट का गुण शरीर को चुस्त और दुरस्त बनाने में मदद करता है चेहरे के लिए इसका प्रयोग करने के लिए मटर की कुछ फलियों को पानी में उबाल लें फिर इसे पीसकर इसका लेप बना लें। फिर इस लेप से अपने चेहरे को रगड़ें और 15 से 20 मिनट के बाद चेहरे को धो लें। ऐसा करने से चेहरे की खोई हुई चमक वापस आती है और चेहरे से धूल, मिट्टी और गंदगी दूर होती है इसके अलावा दूध में उबली हुई मटर और संतरे के छिलके को अच्छी तरह से पीसकर उबटन बनाएं और चेहरे पर अच्छे से रगदेन। इससे चेहरे का रंग साफ होता है, झाईयां और दाग-धब्बे भी दूर होते हैं।

# मज़बूत हड्डियां अच्छे स्वास्थ्य के लिए काफी आवश्यक होती हैं और मटर का सेवन करने से आपकी हड्डियां काफी मज़बूत हो जाती हैं। हरी मटर में विटामिन के भरपूर मात्रा में होता है जिससे हड्डियां मजबूत होती है। यह ऑस्टियोपोरोसिस के खिलाफ प्रभावी ढंग से काम करती है।

# यदि जाड़ो के दिनों में उंगलियों सूज जाये तो मटर के दानों का काढ़ा बनाये और थोड़े गर्म काढ़े में कुछ देर उंगलियों डुबोकर रखनी चाहिए अथवा इसके साथ मीठा तेल मिलाकर उंगलियों को धोना चाहिये।

# मटर आँखों की रोशनी तेज़ करने के लिए जाने जाते हैं। मटर में मौजूद विटामिन ए (vitamin A) की अच्छी खासी मात्रा आँखों के लिए काफी अच्छी होती है और रेटिनल टिश्यू को क्षतिग्रस्त होने से बचाती है। इसमें लूटेन नामक एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होता है, जो आँखों की दृष्टि में बढ़ोत्तरी करता है।

# त्वचा की उम्र का बढ़ना आपके लिए काफी बड़ी समस्या साबित होता है। वातावरण में बढ़ता प्रदूषण और इसके साथ हमारी खानपान की आदतें और जीवनशैली हमारी त्वचा को पहले की अपेक्षा ज्यादा उम्रदराज बनाती हैं। अगर आप झुर्रियों, महीन रेखाओं, रूखी या धब्बेदार त्वचा आदि से पीड़ित हैं तो मटर और शहद से बना फेस पैक आपके लिए काफी अच्छे साबित होते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?