न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन लोगों को हैं कोरोना से मौत का दोगुना खतरा! शोधकर्ताओं ने दी जानकारी

जिन कोरोना रोगियों का ब्लड शुगर हाई रहता है उन्हें मौत का खतरा डबल हो जाता है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 13 Jul 2020 3:46:20

इन लोगों को हैं कोरोना से मौत का दोगुना खतरा! शोधकर्ताओं ने दी जानकारी

कोरोना का कहर थमने का नाम ही नहीं ले रहा हैं और अब रोजाना 2 लाख से अधिक लोग कोरोना संक्रमित हो रहे हैं। देश में भी प्रतिदिन मरीज का आंकड़ा 30 हजार तक जा चुका हैं। इसी के साथ ही मौत का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा हैं। गंभीर रोग से ग्रसित लोगों को कोरोना से ज्यादा खतरा बताया जाता हैं। हाल ही में हुए एक शोध में यह बात सामने आई हैं कि जिन कोरोना रोगियों का ब्लड शुगर हाई रहता है उन्हें मौत का खतरा डबल हो जाता है। कोरोना के मरीजों की बढ़ती शुगर के कारण उन्हें गंभीर जटिलताओं का सामना करना पड़ सकता है और उनके मरने की संभावना भी डबल हो जाती है।

पिछले अध्ययनों से ये निष्कर्ष सामने आया है कि हाइपरग्लाइसेमिया (असामान्य रूप से हाई ब्लड शुगर) अन्य स्थितियों के अलावा निमोनिया, स्ट्रोक, दिल के दौरे, आघात और सर्जरी में मृत्यु दर के बढ़े हुए जोखिम से जुड़ा हुआ है। हालांकि, डायबिटीज की पहचान के बिना कोरोना रोगियों के क्लिनिकल परिणाम और अस्पताल में जाते वक्त फास्टिंग ब्लड शुगर (एफबीजी) स्तर के बीच किसी प्रकार का सीधा संबंध अच्छी तरह से स्थापित नहीं किया गया है।

Health tips,health tips in hindi,health research,corona research,coronavirus,high blood sugar

चीन स्थित हुआझेंग विश्वविद्यालय में प्रोफेसर और अध्ययन के लेखकों ने कहा है कि इस अध्ययन से ये पहली बार पता चला है कि अस्पताल में भर्ती होने पर बढ़ा हुए एफबीजी स्वतंत्र रूप से 28 दिनों की मृत्यु दर में वृद्धि के साथ जुड़ा हुआ है। इसके साथ ही पहले डायबिटीज की पहचान किए बिना अस्पताल में आने वाले कोरोना रोगियों को होने वाली परेशानियों के प्रतिशत में भी वृद्धि हुई है।

डायबेटोलॉजिया जर्नल में प्रकाशित निष्कर्षों के लिए शोधकर्ताओं ने दो अस्पतालों में प्रवेश के वक्त मरीजों के एफबीजी और कोरोना रोगियों की 28-दिवसीय मृत्यु दर के बीच संबंध की जांच की। इस अध्ययन में सभी कोरोना रोगियों का लगातार 28-दिनों तक मूल्यांकन किया गया और 24 जनवरी से 10 फरवरी तक चीन के वुहान स्थित दो अस्पतालों में आने वाले मरीजों का एफबीजी लेवल भी चेक किया गया।

इन दोनों अस्पतालों में डेमोग्राफिक और क्लिनिकल डेटा, 28 दिनों से मिले परिणाम, अस्पताल में जटिलताएं और कोरोना रोगियों के CRB-65 स्कोर का विश्लेषण किया गया। CRB-65 स्कोर निमोनिया की गंभीरता का आकलन करने के लिए एक प्रभावी उपाय है और ये चार संकेतकों पर आधारित होता है। पहला भ्रम का स्तर, श्वसन दर, सिस्टोलिक रक्तचाप या डायस्टोलिक रक्तचाप और आयु। 24 जनवरी से 10 फरवरी तक 605 कोरोना रोगियों को भर्ती किया गया, जिसमें से 114 की अस्पताल में मृत्यु हो गई।

Health tips,health tips in hindi,health research,corona research,coronavirus,high blood sugar

अध्ययन के परिणामों से ये पता चला कि अधिक एफबीजी समूह वाले मरीजों की मृत्यु कम एफबीजी वाले समूह की तुलना में 2.3 गुना तक अधिक थी। वहीं जिनका (प्री-डायबिटिक) एफबीजी बीच में था उनकी कम एफबीजी वाले समूह की तुलना में मृत्यु होने की संभावना 71 फीसदी थी।

आंकड़ों से यह भी पता चला है कि पुरुषों में महिलाओं की तुलना में 75 प्रतिशत अधिक मौत होने की संभावना थी और जिन लोगों का CRB 65 स्कोर अधिक था उन्हें भी मौत का खतरा अधिक था। इसके अलावा अध्ययन में सामने आया कि एफबीजी और सीआरबी 65 स्कोर को एक साथ देखने पर सबसे ज्यादा एफबीजी समूह के रोगियों में मृत्यु का खतरा बढ़ जाता है।

सबसे कम एफबीजी समूह की तुलना में उच्चतम एफबीजी वाले समूह में जटिलताओं का जोखिम भी चार गुना अधिक पाया गया जबकि मध्य (प्री-डायबिटिक) समूह को ये 2.6 गुना अधिक था। शोधकर्ताओं का कहना है कि हमने यह भी पाया कि जिन लोगों में 7.0 mmol / l या इससे अधिक का FBG था उन्हें मृत्यु दर का खतरा अधिक है, भले ही रोगी को निमोनिया हो या नहीं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
पत्नी को जन्मदिन पर सरप्राइज देने घर लौटा पति, संदिग्ध हालात में मिली लाश; पत्नी और कथित प्रेमी पर हत्या का आरोप
पत्नी को जन्मदिन पर सरप्राइज देने घर लौटा पति, संदिग्ध हालात में मिली लाश; पत्नी और कथित प्रेमी पर हत्या का आरोप
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स