न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हेपेटाइटिस : सही समय पर पहचान ही बचा सकती है जान

हेपेटाइटिस के बारे में जानकारी बचाव का कारगर तरीका हो सकता है। हेपेटाइटिस को लेकर जागरूकता की कमी बड़ी समस्या है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 27 Jul 2018 10:14:29

हेपेटाइटिस : सही समय पर पहचान ही बचा सकती है जान

हेपेटाइटिस के बारे में जानकारी बचाव का कारगर तरीका हो सकता है। हेपेटाइटिस को लेकर जागरूकता की कमी बड़ी समस्या है। ज्यादातर लोग डॉक्टर के पास तभी जाते हैं, जब लक्षण उभरने लगते हैं। अक्सर ऐसा तब होता है, जब लिवर पर वायरस का प्रभाव पड़ चुका होता है। ऐसे में लक्षणों की जानकारी और जागरूकता जान बचा सकती है। घर बैठे स्वास्थ्य जांच की सुविधा देने वाली फर्म हेल्थियंस के मेडिकल अफसर डॉ. दीपक पराशर का कहना है कि इस संक्रमण से निपटने का सबसे कारगर तरीका इसे पहचानना है। इसके लक्षणों को समझकर सही समय पर इसकी जांच किसी की जान बचा सकती है।

संक्रमण की समय पर पहचान

- संक्रमण की समय पर पहचान के लिए पीलिया, सफेद या काली दस्त, अतिसंवेदनशील त्वचा, गहरे रंग की पेशाब, भूख मिट जाना, अपच और उल्टी, पेट में दर्द, पेट में सूजन, थकान, फ्लूड रिटेंशन जैसे लक्षणों पर ध्यान देना चाहिए।
- इन लक्षणों के अलावा बीमार महसूस करना, अक्सर सिरदर्द होना, चिड़चिड़ापन बढ़ना, अचानक शरीर नीला पड़ना या खून आना भी लिवर में खराबी के लक्षण हो सकते हैं। इन लक्षणों को पहचान कर समय पर चिकित्सक की सलाह इस गंभीर संक्रमण से बचने में सहायक हो सकती है।

hepatitis,hepatitis b,hepatitis b diagnose,Health,Health tips

हेपेटाइटिस का अर्थ है

डॉ. पराशर ने कहा कि हेपेटाइटिस का अर्थ है इन्फ्लेमेशन ऑफ लिवर यानी लिवर की सूजन या प्रदाह। इस शब्द की उत्पत्ति ग्रीक शब्द 'हेपर' से हुई है, जिसका अर्थ है लिवर। इन्फ्लेमेशन प्राय: किसी बैक्टीरिया, वायरस, ज्यादा शराब के सेवन, नशीली दवाओं के सेवन या ऑटोइम्यून डिजीज की वजह से हो सकता है।

हेपेटाइटिस वायरस के पांच प्रकार

उन्होंने कहा कि हेपेटाइटिस वायरस के पांच प्रकार ए, बी, सी, डी और ई ज्ञात हैं। इनमें हेपेटाइटिस ए और ई संक्रमित भोजन और पानी से फैलते हैं। इनका मरीज आमतौर पर इलाज के बाद पूरी तरह ठीक हो जाता है। हेपेटाइटिस ई गर्भवती महिलाओं के लिए ज्यादा घातक होता है। हेपेटाइटिस ए से बचाव के लिए टीका भी उपलब्ध है। इसी तरह हेपेटाइटिस डी का खतरा उन मरीजों को ज्यादा रहता है, जिन्हें पहले से हेपेटाइटिस बी का संक्रमण हो। इसका पर्याप्त इलाज उपलब्ध नहीं है। बचाव ही इसका उपचार है।

hepatitis,hepatitis b,hepatitis b diagnose,Health,Health tips

संक्रमित सुई और असुरक्षित यौन संबंध मुख्य कारण

हेपेटाइटिस के वायरस में बी और ज्यादा खतरनाक माने जाते हैं। ये वायरस एक व्यक्ति से दूसरे में फैलते हैं। संक्रमित सुई और असुरक्षित यौन संबंध इसके प्रसार का कारण बन सकते हैं। हेपेटाइटिस बी के वायरस को शरीर से पूरी तरह खत्म नहीं किया जा सकता है। हालांकि, कुछ दवाएं वायरस को दबाने में सक्षम हैं। इसका टीका उपलब्ध है, जो व्यक्ति को इसके संक्रमण से बचाने में सहायक है। वहीं हेपेटाइटिस सी का कोई टीका उपलब्ध नहीं है। हालांकि कुछ दवाएं हैं, जिनसे ज्यादातर (95 प्रतिशत से ज्यादा) मरीज ठीक हो जाते हैं।

हेपेटाइटिस का समय पर उपचार न होने से लिवर सिरोसिस, लिवर फेल्योर, गंभीर बीमारियों और लिवर कैंसर का खतरा रहता है।

hepatitis,hepatitis b,hepatitis b diagnose,Health,Health tips

क्या नही खाए

- हेपेटाइटिस बी रोगी को फ़ास्ट फ़ूड जैसी चीजों का सेवन नही करना चाहिए।

- कार्बोहाइड्रेट वाली चीजों से परहेज बना ले क्यूंकि यह शरीर में वसा की मात्रा को बढ़ा देते है जो इस दौरान सही नही होती है।

- हेपेटाइटिस बी के रोगी को मीठे से परहेज बना लेना चाहिए। क्यूंकि मीठा लीवर में पचता नही है और इस समस्या को बढ़ा देता है।

- हेपेटाइटिस बी के रोगी को डेयरी के किसी भी उत्पाद से बने खाद्य पदार्थ का सेवन नही करना क्यूंकि इनमे लेक्टोज पाया जाता है लीवर के लिए सही नही होता है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
'होर्मुज से तेल-गैस की एक बूंद भी बाहर नहीं जाने देंगे', अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान की कड़ी धमकी
'होर्मुज से तेल-गैस की एक बूंद भी बाहर नहीं जाने देंगे', अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान की कड़ी धमकी
गुजरात के खेड़ा में दर्दनाक हादसा, स्कूल जा रहे 11 वर्षीय छात्र पर गिरा बिजली का खंभा; मौके पर मौत, 6 बहनों का इकलौता भाई था मासूम
गुजरात के खेड़ा में दर्दनाक हादसा, स्कूल जा रहे 11 वर्षीय छात्र पर गिरा बिजली का खंभा; मौके पर मौत, 6 बहनों का इकलौता भाई था मासूम
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
महोबा में दिल दहला देने वाली वारदात, हाईवे पर युवक के दोनों हाथ कुल्हाड़ी से काटे; मां कपड़े में समेटती रही बेटे के अंग
महोबा में दिल दहला देने वाली वारदात, हाईवे पर युवक के दोनों हाथ कुल्हाड़ी से काटे; मां कपड़े में समेटती रही बेटे के अंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
राहु-केतु के घेरे में आए 7 ग्रह, बना कालसर्प योग, 18 जुलाई तक इन 4 राशियों के सामने रहेंगी बड़ी चुनौतियां!
राहु-केतु के घेरे में आए 7 ग्रह, बना कालसर्प योग, 18 जुलाई तक इन 4 राशियों के सामने रहेंगी बड़ी चुनौतियां!
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
प्रोटीन के बाद अब पेप्टाइड्स की चर्चा तेज, जानिए क्या हैं और क्यों बढ़ रही है इसकी लोकप्रियता
प्रोटीन के बाद अब पेप्टाइड्स की चर्चा तेज, जानिए क्या हैं और क्यों बढ़ रही है इसकी लोकप्रियता
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म