न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन आदतों की वजह से सर्दियों में खोता है हृदय गति पर नियंत्रण, जानें और अभी से बनाए इनसे दूरी

आज हम आपको कुछ ऐसी आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनपर ध्यान देकर सर्दियों में हृदय गति पर नियंत्रण किया जा सकता हैं और स्वस्थ रहा जा सकता हैं

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 20 Sep 2019 1:37:50

इन आदतों की वजह से सर्दियों में खोता है हृदय गति पर नियंत्रण, जानें और अभी से बनाए इनसे दूरी

कुछ समय में सर्दियां आने वाली हैं जो कि सभी को पसंद आती हैं। लेकिन इन सर्दियों में सेहत का भी बहुत ख्याल रखना पड़ता हैं, खासतौर से हृदय का। क्योंकि सर्दियों के दिनों में ह्रदय गति पर नियंत्रण कर पाना बहुत मुश्किल होता हैं और इसका कारण बनती हैं कुछ गलत आदतें जिनपर सर्दियां आने से पहले ही ध्यान रखना जरूरी हैं। जी हाँ, आज हम आपको कुछ ऐसी आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनपर ध्यान देकर सर्दियों में हृदय गति पर नियंत्रण किया जा सकता हैं और स्वस्थ रहा जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इन आदतों के बारे में।

हेल्दी चीजें ही खाएं

हार्ट प्रॉब्लम्स से बचने के लिए लाइफ स्टाइल को एक्टिव बनाएं। पौष्टिक तत्व से भरपूर आहार लें, इससे शरीर तो स्वस्थ रहता ही है, साथ ही दिल भी सेहतमंद रहता है। अपने आहार में मौसमी सब्जियां, हरी सब्जियां, नट्स और ड्राई फ्रूट्स, मछली, दूध आदि को शामिल करें और रोजाना थोड़ा वक्त धूप में बिताएं। ऐसे भोजन से बचें जिनमें ट्रांस फैट अधिक होते हैं। नॉनवेज, नमक, शुगर, चिकनाई तथा जंक फूड का बहुत ज्यादा सेवन न करें।

heart rate,heart rate in winter,healthy living,Health tips

अपना वजन न बढ़ने दें
मोटापा दिल से संबंधित कई बीमारियों की वजह बनता है। हार्ट रेट को सही बनाए रखने व हृदय स्वास्थ के लिए अपने वजन को नियंत्रण में रखना बेहद जरूरी होता है। अपने वजन पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें। अपनी लंबाई के हिसाब से अपना वजन नियंत्रित रखें।

सही और पर्याप्त नींद लें

रोजाना के सोने और जागने का एक निश्चित समय तय करें और 6-8 घंटे की नींद जरूर लें। नींद की कमी से चिंता, तनाव और स्लीपिंग डिसऑर्डर जैसी समस्याएं होती है। जिससे दिल की सेहत पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है इसलिए चिंता और तनाव छोड़ें, ताकि आपको गहरी नींद आए। कई शोधों से पता चला है कि अगर रोज 15 मिनट हंसा जाए तो इससे शरीर में रक्त का प्रवाह 22 प्रतिशत तक बढ़ जाता है। हमेशा हंसने और मुस्कुराने की आदत डालें।

रोजाना थोड़ा एक्सरसाइज करें
एक्सरसाइज करने से शरीर की आर्टरीज लचीली बनती हैं। रोजाना कम से कम 30 मिनट एक्सरसाइज जरूर करें। इससे दिल और शरीर दोनों स्वस्थ रहते हैं। जिससे शरीर में रक्त का प्रवाह बेहतर होता है और दिल को मजबूती मिलती है। इसके लिए जिम जाना ही जरूरी नहीं, रोजाना कुछ देर पैदल चलना, साइकिल चलाना, डांस करना, स्विमिंग करना और योग करना भी काफी होता है।

सिगरेट और शराब का सेवन छोड़ें

दिल के रोगों को बढ़ाने में कई पदार्थ बड़ी भूमिका निभाते हैं इसलिए इनका सेवन बिल्कुल न करें। धूम्रपान, एल्कोहल और दूसरे नशे करने से दिल ही नहीं बल्कि शरीर के सभी अंगों पर बुरा प्रभाव पड़ता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

भूख हड़ताल के 21वें दिन सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल ले गई दिल्ली पुलिस, प्रदर्शन स्थल कराया खाली
भूख हड़ताल के 21वें दिन सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल ले गई दिल्ली पुलिस, प्रदर्शन स्थल कराया खाली
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'दिल्ली पुलिस ने जबरन उठाया'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'दिल्ली पुलिस ने जबरन उठाया'
'मेरे साथ मारपीट की गई', हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके; जंतर-मंतर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
'मेरे साथ मारपीट की गई', हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके; जंतर-मंतर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल क्यों ले गई दिल्ली पुलिस? सामने आई बड़ी वजह
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल क्यों ले गई दिल्ली पुलिस? सामने आई बड़ी वजह
बीजेपी वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन लेकर आए हैं, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर बोलीं डिंपल यादव
बीजेपी वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन लेकर आए हैं, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर बोलीं डिंपल यादव
'ये क्या गुंडागर्दी चल रही है?', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर भड़के AAP सांसद संजय सिंह
'ये क्या गुंडागर्दी चल रही है?', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर भड़के AAP सांसद संजय सिंह
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका