न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आहार जो देते है आपके दिल को ताकत, बचाते है हार्ट अटैक से

वर्तमान के पौष्टिक रहित आहार की वजह से ही बुजुर्ग तो छोडिये युवा भी हार्ट और हार्ट अटैक का शिकार होने लगे हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 30 Mar 2018 4:31:24

आहार जो देते है आपके दिल को ताकत, बचाते है हार्ट अटैक से

दिल किसी भी व्यक्ति के शरीर का अभिन्न अंग हैं। क्योंकि कोई भी परिस्थिति सबसे पहले नुकसान दिल को ही होता हैं। अगर इंसान को कोई धोखा देता है तो सबसे पहले दिल ही टूटता हैं। हांलाकि उसके लिए इंसान को खुद ही संभालना पड़ता हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से देखा जाए तो किसी भी हानिकारक आहार को ग्रहण करने से सबसे ज्यादा नुकसान दिल को ही होता हैं। वर्तमान के पौष्टिक रहित आहार की वजह से ही बुजुर्ग तो छोडिये युवा भी हार्ट और हार्ट अटैक का शिकार होने लगे हैं। इसके चलते हमें पौष्टिक आहार ग्रहण कर अपने दिल को मजबूत बनाने की जरूरत हैं। इसलिए आज हम आपके लिए लेकर आये हैं कुछ ऐसे आहार जो आपके दिल को ताकत दे।

* ताजे फल :
फल विटामिन और मिनरल के उच्च स्रोत होते हैं। इनमें कैलोरी की मात्रा तो बेहद कम होती है, लेकिन फाइबर काफी मात्रा में पाया जाता है। फल कार्डियोवस्कुलर डिजीज को दूर रखने में महती भूमिका निभाते हैं। अगर आप फलों का सेवन अधिक करेंगे तो आपका दिल तंदुरुस्त रहेगा। इसके साथ ही आप उच्च वसा से भरपूर खाद्य पदार्थों से भी दूर रहेंगे। सेब, अनार, आम आदि फलों में उच्च मात्रा में फाइबर और विटामिन होते हैं।

heart attack,cardiac arrest,healthy heart,healthy living,Health tips

* ओटमील : ओटमील यानी जौ के आटे में घुलनशील फाइबर बहुत होता है, जो कोलेस्ट्रॉल घटाता है। यह पाचन-तंत्र में स्पंज की तरह काम करता है और कोलेस्ट्रॉल को सोख लेता है, ताकि उसे शरीर से बाहर कर दिया जाए और वह रक्त प्रवाह में न घुले। लेकिन इंस्टेंट ओटमील से बचना चाहिए, जिसमें अकसर शक्कर होती है। इसके स्थान पर परंपरागत तरीके से बनाए जाने वाले या जल्दी पकने वाले ओट्स और अन्य पूर्ण अन्न जैसे कि ब्रेड, पास्ता आदि को चुनना चाहिए।

* बादाम : बादाम में पॉलीनुयूट्रेंस, मोनो, पॉलीअनसेचुरेटेड फैट आदि होता है। यह दिल के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यह खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और विटामिन और फाइबर प्रदान कर दिल को स्वस्थ रखता है। बादाम में ओमेगा थ्री फैटी एसिड भी होता है जो कोलेस्ट्रोल को कम कर हृदय की कार्य प्रणाली को सुचारू रूप से काम करने में मदद करता है। इसके साथ ही बादाम आपके मस्तिष्क के लिए भी फायदेमंद होता है।

* फलियां : बीन्स, मसूर और मटर प्रोटीन के उत्तम स्रोत हैं, जिनमें सेहत को नुकसान पहुंचाने वाली वसा बहुत ज्यादा नहीं होती। हफ्ते में एक भी बार फलियां न खाने वाले लोगों की तुलना में हफ्ते में कम से कम चार बार फलियां खाने वाले लोगों में दिल की बीमारी का जोखिम 22 प्रतिशत तक कम होता है। फलियां डाइबिटीज से पीड़ित लोगों की ब्लड शुगर नियंत्रित करने में भी मददगार हैं। ब्लड शुगर शुरुआत से ही नियंत्रित रखने से डायबिटीज से संबंधित समस्याओं से बचने में मदद मिलती है, जिनमें से एक दिल की बीमारी भी है।

* एवोकाडो : ये मुलायम, स्वादिष्ट फल दिल को सेहतमंद फैट देने के लिए जाना जाता है। जैतून के तेल की तरह इसमें भी मोनोअनसैचुरेटेड फैट प्रचुर मात्रा में होता है, जो दिल की बीमारी के खतरनाक कारकों को कम कर सकता है, जैसे कि कोलेस्ट्रॉल। इसमें एंटीऑक्सीडेंट व पोटैशियम भी बहुत होता है। इन्हें ऐसे ही खा सकते हैं या फिर टमाटरों के साथ ग्वाकामॉल में मिलाकर सेवन कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

पोलैंड के मंत्री का दावा: 'यूक्रेन पर परमाणु हमला करने वाले थे पुतिन, पीएम मोदी ने रोका'
पोलैंड के मंत्री का दावा: 'यूक्रेन पर परमाणु हमला करने वाले थे पुतिन, पीएम मोदी ने रोका'
फिर संकट में शरद पवार की पार्टी! टूट रोकने के लिए मोदी सरकार के दो अहम बिलों का करेगी समर्थन
फिर संकट में शरद पवार की पार्टी! टूट रोकने के लिए मोदी सरकार के दो अहम बिलों का करेगी समर्थन
'होर्मुज से तेल-गैस की एक बूंद भी बाहर नहीं जाने देंगे', अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान की कड़ी धमकी
'होर्मुज से तेल-गैस की एक बूंद भी बाहर नहीं जाने देंगे', अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान की कड़ी धमकी
गुजरात के खेड़ा में दर्दनाक हादसा, स्कूल जा रहे 11 वर्षीय छात्र पर गिरा बिजली का खंभा; मौके पर मौत, 6 बहनों का इकलौता भाई था मासूम
गुजरात के खेड़ा में दर्दनाक हादसा, स्कूल जा रहे 11 वर्षीय छात्र पर गिरा बिजली का खंभा; मौके पर मौत, 6 बहनों का इकलौता भाई था मासूम
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
महोबा में दिल दहला देने वाली वारदात, हाईवे पर युवक के दोनों हाथ कुल्हाड़ी से काटे; मां कपड़े में समेटती रही बेटे के अंग
महोबा में दिल दहला देने वाली वारदात, हाईवे पर युवक के दोनों हाथ कुल्हाड़ी से काटे; मां कपड़े में समेटती रही बेटे के अंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका