न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

खूबसूरत फूल नहीं, अचूक औषधि भी है गुलाब, जाने इसके खास लाभों के बारे में

हाथ में गुलाब का फूल लेकर प्यार का इजहार करते हुए लोगों को तो आपने बहुत बार देखा होगा और शायद किया भी हो लेकिन क्या आपको पता है गुलाब एक औषधि भी है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 29 Nov 2017 7:36:29

खूबसूरत फूल नहीं, अचूक औषधि भी है गुलाब, जाने इसके खास लाभों के बारे में

हाथ में गुलाब का फूल लेकर प्यार का इजहार करते हुए लोगों को तो आपने बहुत बार देखा होगा और शायद किया भी हो लेकिन क्या आपको पता है गुलाब एक औषधि भी है। बहुत कम लोग जानते हैं की गुलाब का फूल हमे सिर्फ अपनी खुशबू ही नहीं देता बल्कि यह हमारे स्वास्थ्य में अपना महत्वपूर्ण योगदान भी देता है। गुलाब का इस्तेमाल गुलकंद के रूप में, इत्र के रूप में और स्किन प्रॉब्लम को दूर करने के लिए किया जाता है।

गुलाब की पंखुड़ियों का इस्तेमाल रूप निखारने के लिए और गुलकंद बनाने के लिए किया जाता है। गुलाब जल के इस्तेमाल से कई तरह की स्किन प्रॉब्लम दूर हो जाती हैं। इसके अलावा गुलाब के बीजों से निकाला जाने वाला तेल इत्र बनाने के काम आता है। आज हम आपको गुलाब के कुछ खास लाभों के बारे में बता रहें है जो हमें गुलाब जल, गुलाब फल और गुलाब तेल से मिलते हैं।

* आंखों की देखभाल :

गुलाब जल हमारी थकी हुई आंखों में नई ताजगी का संचार करता है, नियमित रूप से गुलाब जल का इस्तेमाल करने से आंखों में नई चमक आती है। आज के समय में कम्प्यूटर पर बहुत से लोग अपना काफी समय बिताते हैं, ऐसे लोगों के लिए गुलाब जल दोस्त के रूप में कारगर साबित हो सकता है।

* चोट को जल्दी ठीक करने में मददगार :

गुलाब में एस्ट्रेंजेंट गुण पाया जाता है। इसके तेल का इस्तेमाल घाव और चोट को जल्दी भरने में किया जाता है। इसके अलावा अगर घाव से खून आ रहा हो तो भी इसका इस्तेमाल करना फायदेमंद रहेगा।

* त्वचा की देखभाल :

गुलाब जल त्वचा के लिए कितना अच्छा है, इस बात को सभी जानते हैं। गुलाब जल त्वचा की देखभाल के लिए आज बहुत लोकप्रिय है। असल में गुलाब जल में प्राकृतिक एस्ट्रिंजेंट होने के कारण यह एक अच्छे टोनर के रूप में भी कार्य करता है। गुलाब जल त्वचा के पी एच संतुलन को बनाए रखता है। इसके नियमित प्रयोग से त्वचा सख्त और सुन्दर बनती है। गुलाब जल बैक्टीरिया के प्रभाव से त्वचा की रक्षा करता है और यह मुंहासों से भी त्वचा को बचाता है।

healthy benefits,rose benefits,rose beauty benefits,Health tips

* बालों के लिए भी है बहुत गुणकारी :

गुलाब के तेल का इस्तेमाल बालों की ग्रोथ के लिए भी किया जाता है। इसके तेल से बालों की जड़ों में मसाज करने से बालों की ग्रोथ तो बेहतर होती है ही साथ ही बाल मजबूत भी होते हैं।

* गुलाब का फल :

बहुत कम लोग जानते हैं की गुलाब का फल विटामिन ए, बी 3, सी, डी और ई की भरपूर मात्रा रखता है। इसमें बहुत ज्यादा मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है इसलिए इसका उपयोग डायरिया के इलाज में भी किया जाता है।

* तनाव कम करने में मददगार :

गुलाब के तेल का इस्तेमाल सिर दर्द और तनाव कम करने के लिए भी किया जाता है। अगर आपको डिप्रेशन की प्रॉब्लम है तो भी गुलाब के तेल का इस्तेमाल करना फायदेमंद रहेगा।

* हर्बल चाय :

बहुत कम लोग जानते हैं की गुलाब जल का प्रयोग हर्बल चाय के रूप में भी किया जाता है, यह मूत्राशय और पेट के रोगों में संक्रमण होने से रोकता है। हर्बल गुलाब जल चाय आप पर एक शांत प्रभाव छोड़ती है। इसका प्रयोग आप खुद को रिलैक्स महसूस कराने के लिए कर सकते है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

NHAI ने पंजाब-हरियाणा के 8 टोल प्लाजा पर बढ़ाया शुल्क, हाईवे पर सफर अब पहले से होगा महंगा
NHAI ने पंजाब-हरियाणा के 8 टोल प्लाजा पर बढ़ाया शुल्क, हाईवे पर सफर अब पहले से होगा महंगा
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'
तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना
तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना
'दिल्ली पहुंचकर खुद तुड़वाऊंगी अनशन', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं राखी सावंत, जंतर-मंतर जाने का किया ऐलान
'दिल्ली पहुंचकर खुद तुड़वाऊंगी अनशन', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं राखी सावंत, जंतर-मंतर जाने का किया ऐलान
फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'
फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'
Samsung की नई फोल्डेबल सीरीज की तस्वीरें लीक, Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra और Flip 8 का डिजाइन आया सामने
Samsung की नई फोल्डेबल सीरीज की तस्वीरें लीक, Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra और Flip 8 का डिजाइन आया सामने
कंधे की सफल सर्जरी के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए पवन कल्याण, पत्नी अन्ना ने दिया हेल्थ अपडेट
कंधे की सफल सर्जरी के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए पवन कल्याण, पत्नी अन्ना ने दिया हेल्थ अपडेट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
क्या शिवलिंग पर चढ़े जल का सेवन करना सही है? जानिए धार्मिक मान्यताएं क्या कहती हैं
क्या शिवलिंग पर चढ़े जल का सेवन करना सही है? जानिए धार्मिक मान्यताएं क्या कहती हैं
रश्मि देसाई पहली बार निभाएंगी मां का किरदार, स्टार प्लस के नए शो की पहली झलक आई सामने
रश्मि देसाई पहली बार निभाएंगी मां का किरदार, स्टार प्लस के नए शो की पहली झलक आई सामने
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म