न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या आप जानते है व्रत करने के क्या क्या है फ़ायदे?

व्रत उपवास हमारी संस्कृति के एक अभिन्न अंग है। इनका सिर्फ धार्मिक महत्त्व ही नहीं है बल्कि शारीरिक रूप से भी बहुत अधिक महत्त्व है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 22 Nov 2017 7:38:48

क्या आप जानते है व्रत करने के क्या क्या है फ़ायदे?

व्रत उपवास हमारी संस्कृति के एक अभिन्न अंग है। इनका सिर्फ धार्मिक महत्त्व ही नहीं है बल्कि शारीरिक रूप से भी बहुत अधिक महत्त्व है। व्रत उपवास करने से शरीर को कई प्रकार के लाभ होते है। सामान्य तौर पर व्रत का मतलब एक समय का भोजन करना तथा उपवास का मतलब दोनों समय का भोजन नहीं करना होता है । व्रत और उपवास का शारीरिक रूप से लाभ तभी मिलता है जब सही तरीके से इन्हें किया जाये। ऐसा माना जाता है की उपवास कष्ट देता है। यह बात सच है लकिन हम उपवास को जितना अधिक कष्टदायक मानते हैं उपवास उतना अधिक कष्टदायक नहीं होता है, बल्कि यह कई फायदे भी देता है। तो चलिए जाने व्रत करने के क्या क्या फायदे होते है।

* रोग प्रतिरोधक कोशिकाओं का निर्माण :

व्रत करने से नई रोग प्रतिरोधक कोशिकाओं के बनने में मदद होती है। यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ कैलिफोर्निया के विशेषज्ञों की मानें तो कैंसर के मरीजों के लिए व्रत रखना बहुत फायदेमंद होता है। खासतौर पर उन मरीजों के लिए जो कीमोथेरेपी ले रहे हैं।

* वजन नियंत्रित होता है :

नियमित रूप से उपवास करने पर हमारे शारीरिक वजन को कम होने में काफी मदद मिलती है। जब हम उपवास करते हैं तो हम कई घंटों तक कुछ नहीं खाते। उस समय हमारे शरीर में वसायुक्त कोशिकाएँ प्रभावशाली रूप से पिघलने लगती हैं तथा हमारा वजन नियंत्रण में रहता है।

* श्वसन क्रिया में :

श्वसन क्रिया अच्छे से होने लगती है। इससे फेफड़ों की सारी रूकावट ख़त्म हो जाती है और साँसों का बिना किसी अवरोध के आना जाना शुरू हो जाता है।

* जीवनशैली होती है व्यवस्थित :

भागदौड़ और व्यस्तता से भरी जीवनशैली में अनावश्यक और अनियंत्रित खानपान से आपकी पूरी दिनचर्या और अन्य चीजें प्रभावित होती है। ऐसे में नवरात्रि के उपवास के दौरान आप अपनी इस जीवनशैली और आहार योजना को व्यवस्थित कर सकते हैं। नवरात्रि के इन नौ दिनों में उपवास कर आप पेट संबंधी समस्याओं से निजात पा सकते हैं। इस दौरान समय-समय पर हल्का और पौष्टिक आहार लेकर आप गैस, मितली, एसीडिटी, दस्त, पेशाब में जलन जैसी समस्याओं को समाप्त कर सकते हैं।

* तेज दिमाग :

मन की शांति तथा तेज दिमाग के लिए उपवास करना लाभदायक होता है। उपवास करने से आदमी अपने आप को हल्का महसूस करने लगता है। शरीर से टॉक्सिक केमिकल्स का निकास होता है।

* पानी की कमी को पूरा करें :

उपवास के दौरान आप फलाहार के अलावा खाने पीने पर अधिक ध्यान नहीं देते, जबकि तरल पदार्थों का सेवन अधिक करते हैं। इस तरह से आपके शरीर में पानी की कमी भी पूरी होती है और त्वचा हाइड्रेट होती रहती है। उपवास करने से मेटाबोलिज्म खास प्रभावी होता है। जिससे हार्मोन्स, गुर्दे, लीवर, आरबीसी इत्यादि पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

राज्य
View More

Shorts see more

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

  • खीरा शरीर को हाइड्रेट करता है और जल संतुलन बनाए रखता है
  • गर्मियों में खीरा शरीर को ठंडा रखता है
  • खीरा त्वचा के निखार के लिए भी फायदेमंद है
read more

ताजा खबरें
View More

‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी