न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

वृद्धावस्था के लिए आंवले से जुड़े कुछ स्वास्थ्यवर्धक नुस्खे

रोज एक आंवला खाएंगे तो आप अपनी उम्र से 10 वर्ष और जवान हो जाएंगे । ये हम नहीं हमारा आयुर्वेद कहता है।

Posts by : Hema | Updated on: Wed, 04 Apr 2018 1:01:50

वृद्धावस्था के लिए आंवले से जुड़े कुछ स्वास्थ्यवर्धक नुस्खे

रोज एक आंवला खाएंगे तो आप अपनी उम्र से 10 वर्ष और जवान हो जाएंगे । ये हम नहीं हमारा आयुर्वेद कहता है। हर मर्ज की दवा है आवंला प्राचीन आयुर्वेदिक प्रणाली में आंवले को कई प्रकार से इस्तेमाल किया जाता रहा है । वेदशास्त्र खंगाले जाएं तो आंवले का प्रयोग लगभग 5000 सालों से होता आ रहा है । ये विटामिन सी युक्त एक ऐसा फल है जो स्वाद में अजीबोगरीब है, लेकिन इसके फायदे इसकी उपयोगिता को कभी कम नहीं होने देते । सिर से लेकर पांव के नाखून तक आंवले से मिलने वाले पोषक तत्वों का फायदा मिलता है। तो आइये जानें आवले के ऐसे ही अनगिनत फायदे और इसका प्रयोग ।

— आंवला के रस में मिश्री और घी मिलाकर सेवन करें।

— सूखा पिसा हुआ आंवला प्रतिदिन एक चम्मच, पानी के साथ लेने से शरीर में स्फूर्ति एवं ताजगी आता है।

— बुढ़ापे की कमजोरी, बुढ़ापे में शरीर में चूने की मात्रा बढ़ जाती है। चूने की अधिकता हड्डियों, स्नायुओं और रक्तवाहिनियों को कठोर बना देती है। इससे शरीर की गतिशीलता में अवरोध उत्पन्न हो जाता है। आँवले का रेगुलर सेवन इस कठोरता को दूर करके सारी क्रियाओं को ठीक रखता है।

— सूखा आँवला पीस लें। इसकी दो चम्मच गेंहू की ब्रेड या रोटी के साथ रोजाना खाने से बुढ़ापा देर से आता है।

— आंवले का प्रयोग कच्चा, सुखाकर, प्रिजर्व करके किया जाता है । इसका मुरब्बा, आचार इसे खाने का सबसे अच्छा तरीका है। लेकिन किसी और फॉर्म में खाने की बजाय आंवला कच्चा खाना सबसे अच्छा तरीका है। इसका सीधा फज्ञयदा शरीर को मिलता है और स्फूर्ती लाता है।

— अगर आप आंवले को अपनी डेली डायट में शामिल करते हैं तो ये आपको दिल की बीमारी, मधुमेह से लेकर अस्थम, ब्रॉन्काइटिस और फेफड़ों की बीमारी से भी बचाता है।

amla,amla benefits,amla health benefits,Health,healthy living,health benefits,health benefits of amla

— यदि पेशाब तथा गुदा के रास्ते रक्त आता हो तो एक चम्मच आंवला पिसा हुआ, इतनी ही मिश्री या शक्कर में मिलाकर ठण्डे पानी से दो बार फंकी लेने से रक्त बन्द हो जाता है।

— पेशाब की जलन के लिए ताजा आंवला का रस चौथाई कप, आधा कप पानी और स्वादानुसार शक्कर मिलाकर प्रतिदिन दो बार पीते रहने से पेशाब की जलन दूर हो जाती है। छाती की जलन में लाभ होता है। स्त्री के मूत्रांग की जलन ठीक होती है।

— आँवले का रस शहद के साथ सेवन करने से भी स्त्रियों का मूत्रांग की जलन शान्त होती है।

— पिसा हुआ आंवला या आंवला के रस में पाँच बूंद सरसों का तेल मिलाकर दाँतों पर मलने से पायोरिया ठीक हो जाता है।

— चेहरे की खूबसूरती के लिए आंवला झुर्रियाँ व झाँडय़ाँदृ प्रतिदिन सुबह शाम चेहरे पर आंवले के तेल की धीरे-धीरे मालिश करें।

— 50 ग्राम पिसा हुआ आंवला सेंक लें। इसमें दो चम्मच घी मिलायें। प्रतिदिन एक चम्मच शहद में मिलाकर खाने से त्वचा की चमक और सौंदर्य बढ़ता है।

— पिसे हुए आंवला को पानी में घोलकर उबटन की तरह मलकर स्नान करने से त्वचा चमकदार और रोगरहित होती है।

— यदि ताजा आंवला न मिले तो सूखे आंवलो को पानी में भिगोकर उस पानी को सिर पर लगायें। इससे मानसिक गर्मी दूर हो जाएगी।

— साबुत धनिया दो चम्मच, एक चम्मच पिसा हुआ आंवला रात को दो कप पानी में भिगो दें। प्रात: धनिया को हाथ से उसी पानी में मसलकर, पानी हिलाकर छानकर पियें। इसी प्रकार प्रात: भिगोकर शाम को पियें। दस दिन लगातार पियें। पेशाब की जलन दूर हो जायेगी।

— छाले, गले में छाले होने पर मिश्री, मुलहठी व सूखे आंवला को समान मात्रा में पीसकर एक चम्मच चूर्ण एक गिलास दूध में मिलाकर सुबह-शाम पियें। चार दिन इसका उपयोग करने से गले के छाले ठीक हो जायेंगे।

— बिना पिसा हुआ आंवला और धनिया प्रत्येक 15 ग्राम, एक गिलास पानी में रात को भिगो दें। प्रात: दोनों को मसलकर पानी छान लें। इसमें मीठे स्वाद के लिए मिश्री पीसकर मिला लें और पी जायें। इससे चक्कर आना बन्द हो जायेगा।

— सिरदर्द, दो चम्मच पिसा हुआ आंवला इतने ही घी और शक्कर में मिलाकर सुबह शाम खायें और ऊपर से दूध पियें। इससे अनेक प्रकार के सिरदर्द ठीक हो जाते हैं।

amla,amla benefits,amla health benefits,Health,healthy living,health benefits,health benefits of amla

— कमजोरी से होने वाले सिरदर्द के लिए प्रात:काल खाली पेट दो आंवला के मुरब्बों का सेवन करना बहुत लाभदायक है।

— दाँत में कीड़ा लगा हो या दर्द हो तो आँवले के रस में जरा-सा कपूर मिलाकर दाँत पर लगायें। दर्द दूर हो जायेगा।

— आंवले के अर्क का इसतेमाल आंखों की औषधि बनाने में किया जाता है । आंवला खाने से जहां आंखों की दृष्टि तेज होती हे वहीं आंखों में उम्र बढऩे के साथ कैटरेक्ट होने की संभावना भी कम होती है । आंखों में होने वाली समस्याओं से आंवला काफी हद तक बचाव करता है । आंखों में कोई प्रॉब्लम होने पर आंवले का ऐसे प्रयोग करें । दो से तीन आंवले लेकर उन्हें सिल से कुचल लें । अब इन्हें आधा लीटर पानी में डालकर करीब दो घंटे तक रहने दें । इसके बाद इस पानी को छानकर आंखों में प्रयोग करें ।

— गर्मियों में नकसीर की समस्या बहुत आम हो जाती है । आंवले की ठंडक इस समस्या में आराम देती हैं । आंवले का प्रयोग करने से नाक से खून आना बंद हो जाता है । नकसीर में आंवले का इस तरह प्रयोग करें। आंवले को जामुन और कच्चे आम के साथ साथ पीस लें । अब इस लेप को मस्तिष्क पर लगाएं । 15 से 20 मिनट तक इस लेप को लगे रहने दें । नाक से खून आना बंद हो जाएगा।

दीर्घायु करता है आंवला


पतंजलि योगपीठ के आचार्य बालकृष्ण के अनुसार आंवला शरीर को बूढ़ा होने से बचाता है । अगर आप भी लंबी उम्र चाहते हैं तो आंवले का सेवन इस प्राकर से करें । रात के समय घी, शहद और पानी के साथ एक चम्मच आंवले के पाउडर का सेवन रोज करना चाहिए । आंवले का स्वरस यानी जूस शहद और घी के साथ पीने से बुढ़ापा घटता है । इससे यौवन की पुनरूप्राप्ति होती है ।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?