न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

नमक खाने के नुकसान : अधिक सेवन शरीर में एसिड की मात्रा बढाता है

आइये जानते हैं नमक कि अधिक सेवन से होने वाले नुकसान के बारे में।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 27 Oct 2017 6:30:32

नमक खाने के नुकसान : अधिक सेवन शरीर में एसिड की मात्रा बढाता है

नमक खाने का स्वाद बढ़ा भी सकता है और बिगाड़ भी, लेकिन अधिकतर लोग यह बात नहीं जानते कि नमक सेहत के साथ भी वही करता है जो स्वाद के साथ। हमारे शरीर के लिये नमक की मात्रा निर्धारित है अगर नमक की मात्रा उससे कम या ज्यादा हुई तो संतुलन बिगड़ जाता है जो सेहत के लिए नुकसानदेह है। अधिक मात्रा में नमक के सेवन से शरीर में कैलोरीज़ बढ़ती हैं और कैंसर का जोखिम भी बढ़ता है। बेहतर स्वास्थ्य के लिए जरूरी है कि नमक का नियंत्रित सेवन ही किया जाए। आइये जानते हैं नमक कि अधिक सेवन से होने वाले नुकसान के बारे में।

* हाई ब्लड प्रेशर : विशेषज्ञों के अनुसार नमक से हाई बीपी (ब्लेड प्रेशर) का सीधा संबंध है। इसलिए अपने खाने में नमक कम डालें। साथ ही अगर आपको कभी खाने में नमक कम लगे तो इसे ऊपर से ना डालें। यह याद रखें कि नमक का ज्यादा मात्रा में सेवन आपके रक्त संचरण और ब्लड प्रेशर को बिगाड़ सकता है।

* मोटापा : एक बार जब आप मोटापे के शिकार हो जाते हैं तो आपके उच्च रक्तचाप, कोरोनरी दिल की बीमारी, मधुमेह, स्लीप एपनिया (sleep apnea) आदि से ग्रस्त होने की सम्भावनाएं काफी बढ़ जाती हैं। अधिक नमक से सेवन से आपको प्यास लगती है और इसी वजह से आप ज़्यादा द्रव्यों का सेवन करते हैं। अगर ये द्रव्य मीठे हुए तो आपका वज़न बढ़ने की पूरी सम्भावना है।

* अल्सर : नमक का अधिक सेवन शरीर में एसिड की मात्रा को बढाता है, क्योंकि क्लोराइड के कारण हाइड्रोक्लोरिक एसिड का निर्माण होता है। इस अम्ल की अधिकता से पेट में अल्सर हो सकता है।

* दिल की बीमारी :
ऐसा कहा जाता है कि नमक के ज्यादा सेवन से दिल की बीमारी का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए स्वस्थ दिल की खातिर आप अपने खाने में नमक की मात्रा का संतुलन बनाए रखे।

* दमा : अधिक नमक के सेवन से दमे की समस्या भी आपको सता सकती है। हर 11 में से एक बच्चा और हर 12 में से एक व्यस्क दमे का शिकार होता है। अगर आपके बच्चे को दमे की समस्या है तो उसके खाने में नमक की मात्रा को कम करें, अन्यथा स्थिति विकट हो सकती है।

* निर्जलीकरण : शरीर में ज्यादा नमक की मात्रा से निर्जलीकरण यानी डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। शरीर में डिहाइड्रेशन की समस्या नहीं हो इसके लिए आप नमक की संतुलित मात्रा लेने के साथ भरपूर पानी पीए।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?