न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी हुए बुजुर्गों के लिए निर्देश, कोरोना से बचाव में मिलेगी मदद

मंत्रालय द्वारा बुजुर्गों को सावधान किया गया हैं क्योंकि उम्का इम्यून सिस्टम कमजोर होता हैं और कई अन्य बिमारियों का शिकार होते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 31 Mar 2020 8:36:29

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी हुए बुजुर्गों के लिए निर्देश, कोरोना से बचाव में मिलेगी मदद

पूरी दुनिया में कोरोना वायरस (COVID-19) एक बड़ी परेशानी बनकर उभर रहा हैं जहां संक्रमितों का आंकड़ा 8 लाख के करीब पहुंच चुका हैं। केवल अमेरिका में ही सबसे ज्यादा 1।25 लाख संक्रमित हैं। भारत में भी यह आंकड़ा लगातार बढ़ रहा हैं। एहतियात के तौर पर देशभर में लॉकडाउन किया गया हैं और इसी के साथ ही स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा समय-समय पर जरूरो जानकारी दी जा रही हैं। खासतौर से मंत्रालय द्वारा बुजुर्गों को सावधान किया गया हैं क्योंकि उम्का इम्यून सिस्टम कमजोर होता हैं और कई अन्य बिमारियों का शिकार होते हैं।

मंत्रालय द्वारा सोमवार को दी गई जानकारी के मुताबिक कोरोना वायरस के संक्रमण से अब तक सामने आए मौत के मामलों में उम्रदराज लोगों की काफी अधिक संख्या को देखते हुये बुजुर्गों के लिए परामर्श जारी किया गया है। इसमें बताया गया है कि इस वायरस के संक्रमण से बचने के लिये बुजुर्गों को क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए। इसमें कोरोना वायरस के संक्रमण का विश्वव्यापी दायरा बढ़ने के मद्देनजर मंत्रालय द्वारा जारी परामर्श में कहा गया है कि बुजुर्गों में उम्र की अधिकता के कारण शरीर की रोग रोगप्रतिरोधक क्षमता तुलनात्मक रूप से कम होने की वजह से संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है।

Health tips,health tips in hindi,coronavirus,health ministry of india,corona safety

परामर्श में उम्रदराज लोगों को संक्रमण से बचाव के सभी संभव उपाय अपनाते हुए घर पर ही नियमित रूप से व्यायाम करने की सलाह दी गई है। साथ ही घर पर रहते हुए भी संक्रमण का खतरा कम करने के लिए उन्हें नियमित अंतराल पर साबुन से हाथ और चेहरा धोने को कहा गया है। घर से बाहर नहीं निकलने के परामर्श का सख्ती से पालन करते हुये बुजुर्गों को बाहर से आने वाले लागों से नहीं मिलने को कहा गया है। अगर आगंतुकों से मिलना अनिवार्य है तो कम से कम एक मीटर की दूरी बना कर मिलना सुरक्षित होगा।

साथ ही परामर्श में बुजुर्गों को घर में बना ताजा पोषण युक्त आहार लेने के अलावा गर्म खाना खाने, बार बार पानी पीने और नियमित तौर पर ताजे फलों का रस पीने की बात भी कही गई है। इसमें उम्रदराज लोगों से पहले से चल रही दवाओं का नियमित रूप से सेवन करने और मोतियाबिंद, घुटना प्रत्यारोपण जैसी शल्य चिकित्सा को फिलहाल टालने का परामर्श भी शामिल है। इसमें कहा गया है कि बुजुर्गों को बुखार, जुकाम या सांस लेने में तकलीफ की समस्या होने पर तत्काल निकटतम चिकित्सा सेवा का लाभ लेने की जरूरत है।

Health tips,health tips in hindi,coronavirus,health ministry of india,corona safety

इसमें बुजुर्गों को खांसी या छींक आने पर चेहरे को सीधे हाथों से न ढंकने की सलाह देते हुए जुकाम, खांसी या बुखार से पीड़ित लोगों के पास नहीं जाने को को भी कहा गया है। परामर्श में बुजुर्गों से किसी मर्ज की खुद दवा लेने से बचने और नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पताल जाने के बजाय ऑनलाइन चिकित्सा सेवा (टेलीमेडिसिन) का लाभ उठाकर चिकित्सा परामर्श लेने का सुझाव दिया गया है।

साथ ही पार्क, बाजार और धार्मिक स्थलों जैसे भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचते हुए अत्यंत आवश्यक होने पर ही घर से बाहर जाने का परामर्श दिया गया है। उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस के संक्रमण की स्थिति को देखते हुए जारी देशव्यापी बंदी (लॉकडाउन) के दौरान मंत्रालय द्वारा लोगों को समय समय पर परामर्श जारी किए जा रहे हैं। बुजुर्गों में इस वायरस के संक्रमण के ज्यादा खतरे को देखते हुये मंत्रालय ने उम्रदराज लोगों के लिए अलग से परामर्श जारी किए है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर