Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सौ प्रतिशत हम कहते है कि साइकिल चलाने के इन फायदों के बारें में आप नहीं जानते होंगे

अच्छी सेहत के लिए साइकिल चलाना बहुत फायदेमंद होता हैं। साइकिलिंग से बेहतर शायद ही कोई दूसरी एक्सरसाइज हो।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 13 Jun 2018 10:43:11

सौ प्रतिशत हम कहते है कि साइकिल चलाने के इन फायदों के बारें में आप नहीं जानते होंगे

साइकिल को हमारे देश में केवल बच्चों ओर लघु आय वर्ग के लोगों के लिए माना जाता हैं। लेकिन दुसरे देशों में पर्यावरण को बचाने और सेहत को दुरुस्त रखने के लिए साइकिल का ही उपयोग किया जाता हैं। जी हाँ, अच्छी सेहत के लिए साइकिल चलाना बहुत फायदेमंद होता हैं। साइकिलिंग से बेहतर शायद ही कोई दूसरी एक्सरसाइज हो। आज हम आपको साइकिलिंग के फायदे बताने जा रहे हैं जिन्हें जानकर आप किसी ओर साधन से सफ़र करना छोड़कर साइकिल चलाना शुरू कर देंगे। तो चलिए किस तरह साइकिल चलाने से आप रहेंगे फिट।

* ज्यादा समय तक दिखेंगे जवान

ज्यादा न सही एक्सरसाइज के तौर पर ही कुछ घंटे साइकिलिंग करने से ब्लड सेल्स और स्किन में ऑक्सीजन की पर्याप्त पूर्ति होने से आपकी त्वचा ज्यादा अच्छी और चमकदार रहती है। यानि कि हमउम्र लोगों से आप अधिक यंग दिखाई देगें। ऐसा हम नहीं कह रहे बल्िक अमेरिका की स्टैनफोर्ड यूनीवर्सिटी में लंबी रिसर्च के बाद ये फैक्ट सामने आया है।

* दिल को सेहतमंद और सुरक्षित रखने में मददगार

अगर आप हर रोज कुछ देर के लिए भी साइकिल चला रहे हैं तो आप में दिल से जुड़ी बीमारियों के होने का खतरा कम हो जाता है। इससे धड़कन तेज होती है और ब्लड सर्कुलेशन ठीक होता है।

* तनाव में लाए कमी

साइकिल की सवारी तनाव को कम करने में मदद करती है। विशेषज्ञों का कहना है कि किसी भी प्रकार का खेल खेलना तनाव को कम कर सकता है लेकिन ज्यादातर मामलों में कई लोगों के लिए खेल खेलना संभव नहीं होता है। इसके लिए आप साइकिल चला सकते हैं जो तनाव और अवसाद को कम करने में फायदेमंद है।
health benefits,riding cycle,cycling benefits,cycle riding,Health tips * रात को आएगी बेहतरीन नींद

अगर आप सुबह सुबह कुछ देर तक साइकिलिंग करतें हैं, तो रात को आपको बेहतरीन नींद आएगी, यानि नीदं न आने की प्राब्लम पूरी तरह से खत्म हो जाएगी। अर्ली मॉर्निंग साइकिल चलाने से आपको थकान हो सकती है, लेकिन वो कुछ देर की होगी, पर उसका फायदा शानदार होगा।

* वजन घटाने का बेहतरीन उपाय

नियमित रूप से साइकिल चलाकर आप कुछ ही दिनों में वजन कम कर सकते हैं। ये शरीर में मौजूद अतिरिक्त चर्बी को घटाने में मददगार है। रोजाना साइकिल चलाकर आप फिट और एक्टिव बॉडी पा सकते हैं।

* फिजीकिल रिलेशन बनाए बेहतर

साइकिलिंग करने वाले की बॉडी की तमाम मशल्स हेल्दी और मजबूत हो जाती हैं। जिससे उनकी सेक्सुअल पावर भी बढ़ती है। कॉरनेल यूनीवर्सिटी की एक रिसर्च के रिजल्ट से पता चलता है कि रोजाना कुछ देर साइकिलिंग करने वाले पुरुष या महिला दूसरे हमउम्र लोगों की अपेक्षा शारीरिक संबंधों में ज्यादा बेहतर होते हैं।

* इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाने में मददगार

रोजाना साइकिल चलाने से इम्यून सिस्टम मजबूत बनता है। जिससे रोगों से लड़ने की क्षमता भी बढ़ती है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology