Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

आपकी इम्यूनिटी को बढ़ाने से लेकर पाचन का भी ख्याल रखते है कद्दू के बीज, जानें और फायदें

उन पोषक तत्वों से भरपूर होते है जो आपके शरीर को उचित काम के लिए चाहिए।तो आइए जानते कद्दू के बीजों का सेवन करने के फायदे :-

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Thu, 25 Feb 2021 6:27:31

आपकी इम्यूनिटी को बढ़ाने से लेकर पाचन का भी ख्याल रखते है कद्दू के बीज, जानें और फायदें

कद्दू के बीज में कुछ ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शायद ही किसी अन्य बीज में मिलें। मिनरल और जिंक से भरपूर कद्दू के बीज मेल हार्मोन बढ़ाने के भी काम आते हैं। कद्दू के बीज महिलाओं की हेल्थ के लिए बहुत अच्छे होते हैं। कद्दू के बीजों का सेवन कर आप कई तरह की बीमारियों से सुरक्षित रह सकते हैं। कद्दू के बीज के फायदे से जुड़ी विस्तार से जानकारी आप इस आर्टिकल से प्राप्त कर सकते है। तो आइए जानते कद्दू के बीजों का सेवन करने के फायदे...
health benefits of pumpkin seeds,pumpkin seeds,benefits of pumpkin seeds,healthy living,Health tips ब्लड प्रेशर

कद्दू के बीजों का सेवन करने से ब्लड प्रेशर नियंत्रण में रहता है। ब्लड प्रेशर के मरीजों को डाइट में कद्दू के बीजों को जरूर शामिल करना चाहिए। कद्दू के बीजों में कई मिनरल्स जैसे कि मैंगनीज, कॉपर, जिंक और फॉस्फोरस पाए जाते हैं जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रण में रखने में सहायक होते हैं।

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर
कद्दू के बीज विटामिन के और विटामिन ए से भरपूर होते हैं। एंटीऑक्सीडेंट की खूबी होने के कारण यह खून में पैदा होने वाले फ्री रेडिकल से बचाकर रखते हैं। फ्री- रेडिकल स्वस्थ सेल के साथ मिलकर शरीर में नुकसान पहुंचाने की कोशिश करते हैं। लेकिन एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा ज्यादा होने पर यह फ्री- रेडिकल को स्वस्थ सेल से मिलने नहीं देते हैं और शरीर को बीमारी से बचाकर रखते हैं।

दिल को बनाए हेल्दी

कद्दू के बीजों में ढेर सारा मैग्नीशियम पाया जाता है जो दिल को हेल्दी और सक्रिय रखने में मदद करता है। यही नहीं, इससे उच्च रक्तचाप की समस्या भी नियंत्रित रहती है।


health benefits of pumpkin seeds,pumpkin seeds,benefits of pumpkin seeds,healthy living,Health tips मधुमेह की बीमारी

हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार कद्दू के बीज इंसुलिन की मात्रा को संतुलित करने का काम करते हैं। यदि आपका शुगर लेवल गड़बड़ है तो नियमित डाइट में कद्दू के बीजों का सेवन करें।

अच्छी नींद

ब्लड प्रेशर सामान्य बनाए रखने के साथ- साथ मिनरल्स से भरपूर कद्दू के बीज नींद ना आने वाली बीमारी से बचाकर रखता है। मैग्नीशियम की मात्रा सही रहने से नींद ना आने की बीमारी से बचाव रहता है। मैग्नीशियम का सही मात्रा में सेवन करने से गाबा लेवल स्वस्थ बना रहता है जो न्यूरोट्रांसमीटर होता है और अच्छी नींद में मदद मिलती है। अगर आप रातभर करवट बदलते रहते हैं तो कद्दू के बीज ट्राई कर सकते हैं। health benefits of pumpkin seeds,pumpkin seeds,benefits of pumpkin seeds,healthy living,Health tips ब्रेस्ट कैंसर से लड़ें और आयरन की कमी दूर करें

शोध के अनुसार, कद्दू के बीज में ब्रेस्ट कैंसर ट्यूमर सेल्स से लड़ने की शक्ति होती है। ब्रेस्ट कैंसर से बचाव के लिए आपको रोजाना इसे खाना चाहिए। इसके अलावा कद्दू के बीजों में बहुत सारा आयरन होता है। इसलिए यह आयरन की कमी वाली महिलाओं लिए एक अच्छा स्नैक है।

इम्यून सिस्टम मजबूत होता है

बीमारियों से सुरक्षित रहने के लिए इम्यून सिस्टम का मजबूत होना बहुत जरूरी होता है। इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाए रखने के लिए कद्दू के बीजों को डाइट में शामिल करें। कद्दू के बीजों में जिंक काफी मात्रा में पाया जाता है जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाए रखने में सहायक होता है।

नोट :- यह लेख आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किया गया है। किसी बीमारी के पेशेंट हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology