न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ये हैं कलौंजी के चौंकाने वाले 15 फायदे

कलौंजी के बारे में आज हम आपको ऐसी जानकारी देने वाले हैं जिन्हें जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

Posts by : Hema | Updated on: Wed, 04 Apr 2018 4:21:21

ये हैं कलौंजी के चौंकाने वाले 15 फायदे

कलौंजी के बारे में आज हम आपको ऐसी जानकारी देने वाले हैं जिन्हें जानकर आप हैरान रह जाएंगे । एक्सपट्र्स के मुताबिक मौत को छोडक़र ये हर मर्ज में काम करती है। कलौंजी का उपयोग भारतीय व्यंजनों और मसलों तथा अनेक प्रकार के रोगों को ठीक करने के लिए किया जाता है। सबसे ज्यादा कलौंजी का उपयोग यूनानी दवाओं को बनाने में किया जाता है। अनगिनत रोगों को ठीक करने वाला कलौंजी का पौधा सोंफ के पौधे से थोड़ा छोटा होता है और इसमें हलके नीले और पीले फूल आते हैं इनका बीज जिसको हम कलौंजी बोलते हैं वो काले रंग के होते हैं कलौंजी लगभग हर घर में मौजूद रहने वाली चीज है।

आमतौर पर अचार में डाली जाने वाली कलौंजी स्वाद तो बढ़ाती है लेकिन लोग इसे ऐसे ही खाना पसंद नहीं करते। अचार से भी चुन-चुनकर अलग निकाल देते हैं । लेकिन क्या आप जानते हैं ये छोटे-छोटे काले बीज आपकी सेहत के लिए कितने फायदेमंद हैं । इनका इस्तेमाल कई घरेलु नुस्खों में किया जा सकता है। ब्यूटी से लेकर हेयर तक और शरीर की कई बड़ी बीमारियों तक में कलौंजी का सेवन आपको बहुत फायदा पहुंचा सकता है । इसमें आयरन के साथ भरपूर मात्रा में सोडियम, कैल्शियम, पोटैशियम और फाइबर होता है। इसमें अमीनो एसिड और प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। आगे जानिए इसके कुछ घरेलु उपाय और फायदे।

1. कलौंजी का सेवन गरम पानी में करने से अस्थमा की समस्या और जोड़ों के पुराने दर्द में भी फायदा मिलता है । अगर आपको बहुत समय से खांसी की समस्या सता रही है तो भी आप कलौंजी के पानी को सुबह-सुबह पी सकते हैं । इस उपाय को आजमाने से आपको काफी राहत मिलेगी।

2. इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स भविष्य में कैंसर के खतरे को भी कम करते हैं । इसे रोजाना खाने से आप निकट भविष्य में कई गंभीर बीमारियों के खतरे से बच सकते हैं ।

nigella seeds,nigella seeds benefits,kalonji,kalonji benefits,kalonji health benefits,nigella health benefits,Health,health benefits,Health tips

3. इन बीजों का तेल भी इसतेमाल होता है । खांसी आदि में ये तेल बड़ी राहत पहुंचाता है ।

4. कलौंजी ब्लड प्यूरीफायर की तरह भी काम करती है । सुबह-सुबह खाली पेट पानी के साथ इसका सेवन करने से रक्त की अशुद्धियां दूर होती है ।

5. अगर आप बालों की समस्या से जूझ रहे हैं, बाल लगातार गिर रहे हैं । गंजापन बढ़ रहा है तो कलौंजी के तेल में ऑलिव ऑयल और मेंहदी पाउडर मिलाकर हल्का गर्म कर लें । अब इस मिश्रण को एक बोतल में रख दें । हफ्ते में दो बार सिर की मसाज करें ।

6. अगर आप मधुमेह और एसिडिटी के मरीज हैं तो आप रोज सुबह एक चम्मच कलौंजी के बीज गुनगुने पानी के साथ सेवन करें । आपको राहत मिलेगी ।

nigella seeds,nigella seeds benefits,kalonji,kalonji benefits,kalonji health benefits,nigella health benefits,Health,health benefits,Health tips

7. इन बीजों का सेवन आपकी स्किन से संबंधित कई परेशानियों को हल कर सकता है । खास तौर पर कील-मुंहासों की समस्याओं में काफी राहत मिलती है ।

8. इन्हें रोज खाने से ब्रेन पॉवर बढ़ती है और याद्दाश्त तेज होती है । बच्चों को इसका सेवन बचपन से ही कराना चाहिए । गर्भावस्था में इसका सेवन नहीं करना चाहिए, प्रेगनेंसी में इसका सेवन करने से अबॉर्शन का खतरा रहता है । इसीलिए ज्यादा अचार खाने से गर्भवती को मना किया जाता है।

9. इन बीजों को जलाकर पीसकर ऑलिव ऑयल में मिलाकर सिर पर मसाज करने से नए बाल उगने लगते हैं ।

10. अगर गंजापन बढ़ रहा है तो बालों में 20 मिनट तक नींबू के रस से मसाज करें । फिर कलौंजी का तेल इस्तेमाल करें । हफ्ते में 2 से 3 दिन ऐसा करने से बालों के गिरने की प्रॉब्लम दूर होती है ।

11. मीठे नीबू का रस एक कप और कलौंजी तेल आधा चम्मच के संयोजन से एक मिश्रण बनाए। सुबह और रात में बिस्तर पर जाने से पहले चेहरे पर लगाएं । यह त्वचा की चमक को बढ़ाता है तथा पिम्पल्स और किसी अन्य काले धब्बों से बचाता है।

nigella seeds,nigella seeds benefits,kalonji,kalonji benefits,kalonji health benefits,nigella health benefits,Health,health benefits,Health tips

12. सिरका एक कप और कलौंजी का तेल आधा चम्मच का मिश्रण सुबह और बिस्तर पर जाने से पहले चहरे पर लगाये। इस से सफेद या काले धब्बे को रोका जा सकता है।

13. मोटापा कम करने में कलोंजी को अपनाया जा सकता है। इसके लिए कलौंजी तेल आधा चम्मच और हनी 2 चम्मच के मिश्रण को गुनगुने पानी के साथ लिया जा सकता है। इस मिश्रण को एक दिन में तीन बार लिया जा सकता है।

14. कलौंजी तेल से ओलिव तेल 50 ग्राम और कलौंजी तेल 50 ग्राम का मिश्रण तैयार करे। नाश्ते से पहले इस मिश्रण के चम्मच ले। यह आपकी त्वचा को चमक दमक बनाने में मददगार साबित होगी। ताजगी और सौंदर्य पाने के लिए इस फार्मूला को एक सप्ताह तक जारी रखें।

15. कांलौजी का तेल पेट दर्द को कम करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पेट दर्द से राहत पाने के लिए कलौंजी तेल आधा चम्मच, काला नमक और गर्म पानी आधा ग्लास लेने से बहुत हद तक पेट के दर्द का इलाज किया जा सकता है। बेहतर परिणाम के लिए दिन में दो या तीन बार इस मिश्रण को पीते रहे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?