न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महिलाओं के लिए संजीवनी हैं कसूरी मेथी, दिलाती हैं कई फायदे

शरीर को तंदुरुस्त बनाए रखने और बीमारियों से दूरी बनाए रखने में कसूरी मेथी बहुत फायदेमंद साबित होती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 16 Apr 2020 12:30:32

महिलाओं के लिए संजीवनी हैं कसूरी मेथी, दिलाती हैं कई फायदे

वर्तमान समय में देखा जाता हैं कि महिलाओं को कई शारीरिक परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं जिनसे निजात पाने के लिए महिलाएं कई जतन करती हैं और कोई ऐसा उपाय चाहती हैं जो उनकी सभी परेशानियों को दूर करें। ऐसे में आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर कसूरी मेथी महिलाओं के लिए संजीवनी बनती हैं। शरीर को तंदुरुस्त बनाए रखने और बीमारियों से दूरी बनाए रखने में कसूरी मेथी बहुत फायदेमंद साबित होती हैं। तो आइये जानते हैं किस तरह यह महिलाओं को फायदा पहुंचाती हैं।

हार्मोनल बदलाव

उम्र बढ़ने के साथ महिलाओं के शरीर में कई गतिविधियां होती है। उन्हें जिंदगी भर हार्मोनल बदलाव के कारण संघर्ष करना पड़ता है। ऐसे में महिलाओं को कसूरी मेथी को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। इसे खाने से हार्मोनल बदलावों के कारण होने वाली परेशानियों का सामना करने के लिए हार्मोनल लेवल को बैलेंस रखने में मदद मिलती है।

Health tips,health tips in hindi,fenugreek seeds,healthy food

इम्यूनिटी बढ़ाएं

नियमित रूप से कसूरी मेथी खाने से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इसके साथ ही दिल, गैस्ट्रिक और आंतों से जुड़ी समस्याएं नहीं होती है। पेट संबंधित समस्या होने पर कसूरी मेथी की पत्तियों को धूप में सूखाएं। उसके बाद उसे पीस कर नींबू की कुछ बूंदों के साथ सेवन कर गर्म पानी पीने से आराम मिलता है।

खून बढ़ाएं

भारत देश में हर दूसरी महिला एनीमिया की शिकार है। इसलिए इन्हें कसूरी मेथी का जरूर सेवन करना चाहिए। इसमें विटामिन, फाइबर, कैल्शियम आदि के साथ भारी मात्रा में आयरन मौजूद होता है। यह बॉडी में हीमोग्लोबिन के लेवल को बढ़ाने में मदद करती है। ऐसे में खून की कमी से जूझ रही महिलाओं को रोजाना खाली पेट कसूरी मेथी की पत्तियों का जरूर सेवन करना चाहिए।

वजन घटाएं

कसूरी मेथी के पत्तों का रोजाना खाली पेट सेवन करने से वजन कम करने में मदद मिलती है। इसमें घुलनशील फाइबर पाएं जाते हैं। इसलिए इसे खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है। ऐसे में ओवल इटिंग की परेशानी से बचा जा सकता है।

Health tips,health tips in hindi,fenugreek seeds,healthy food

डायबिटीज को करें कंट्रोल

डायबिटिक पेशेंट के लिए कसूरी मेथी का सेवन करना काफी फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन, कैल्शियम, आयरन, एंटी- डायबिटीज गुण होते हैं। ऐसे में यह डायबिटीज को कंट्रोल रखता है। इसके साथ ही इसे खाने से टाइम- 2 डायबिटीज होने की संभावना कम रहती है। इसलिए ब्लड शुगर के मरीजों को नियमित रूप से इसे खाना चाहिए।

पेट रखें स्वस्थ

कसूरी मेथी में विटामिन, कैल्शियम, आयरन, फाइबर, एंटी-ऑक्सीडेंट आदि गुण होते हैं। इसकी पत्तियों का रोजाना खाली पेट सेवन करने से पेट संबंधित परेशानियां दूर होती है। पाचन शक्ति बेहतर होती है। पेट दर्द, एसिडिटी, कब्ज आदि से राहत मिलती है। खासतौर पर कब्ज की परेशानी होने पर इसकी कुछ पत्तियों को 5 मिनट तक पानी में उबालें। इसके बाद इसे ठंडा कर थोड़ा शहद मिलाकर दिन में 2 बार सेवन करने से कब्ज दूर होती है। इसके साथ पीरियड पेन से भी आराम मिलता है।

गर्भावस्था के बाद फायदेमंद

गर्भावस्था के बाद महिला को रोजाना सुबह खाली पेट कसूरी मेथी का सेवन करना चाहिए। इसमें पाएं जाने वाले पोषक तत्व स्तन के दूध को बढ़ाने में फायदेमंद होते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति
सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति
20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च को नहीं मिली अनुमति, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई; दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च को नहीं मिली अनुमति, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई; दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
'जन नायकन' का जबरदस्त क्रेज, मिनटों में हाउसफुल हुए शो; कहीं ₹2500 तो कहीं सिर्फ ₹54 में बिक रही टिकटें
'जन नायकन' का जबरदस्त क्रेज, मिनटों में हाउसफुल हुए शो; कहीं ₹2500 तो कहीं सिर्फ ₹54 में बिक रही टिकटें
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
राम मंदिर चढ़ावा विवाद:  खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स