न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

नियमित रूप से अंजीर खाएं, बीमारियों से छुटकारा पायें

अंजीर से होने वाले बहुत से स्वास्थकारी लाभ है लेकिन साथ ही ज्यादा मात्रा में इसका सेवन करने से यह हानिकारक भी साबित हो सकती है।

Posts by : Hema | Updated on: Thu, 29 Mar 2018 1:30:06

नियमित रूप से अंजीर खाएं, बीमारियों से छुटकारा पायें

अंजीर एक मौसमी फल है। यह फल अलग-अलग रंगों जैसे बैगनी, लाल, पीले, काले और हरे रंग में पाया जाता है। इस फल की त्वचा मुलायम और छोटे एवं कुरकुरे बीजो के साथ रसीला मांस होता है। अंजीर एक स्वादिष्ट, स्वास्थ्यवर्धक और बहुपयोगी फल है। नाशपाती के आकार का यह छोटा सा फल रसीला और गूदेदार होता अंजीर के सेवन से मन प्रसन्न रहता है। यह स्वभाव कोमल बनाता है। कमजोरी दूर करता है और खांसी का नाश करता है।

अंजीर में कार्बोहाइड्रेट 63 प्रतिशतए प्रोटीन 5.5 प्रतिशतए सेल्यूलोज 7.3 प्रतिशत, चिकनाई एक प्रतिशतए मिनरल सोल्ट 3 प्रतिशतए एसिड 1.2 प्रतिशत, राख 2.3 प्रतिशत और पानी 20.8 प्रतिशत होता है। इसके अलावा प्रति 100 ग्राम अंजीर में लगभग 1 ग्राम का चौथा भाग आयरन, विटामिनए थोड़ी मात्रा में चूना, पोटैशियम, सोडियम, गंधक, फास्फोरिक एसिड और गोंद भी पाया जाता है। आइए हम आप को बताते है कि अंजीर के सेवन से क्या-क्या फायदे हो सकते है।अंजीर से होने वाले बहुत से स्वास्थकारी लाभ है लेकिन साथ ही ज्यादा मात्रा में इसका सेवन करने से यह हानिकारक भी साबित हो सकती है।

अंजीर से होने वाले फायदे

अंजीर से होने वाले स्वास्थकारी लाभ उसमे पाए जाने वाले मिनरल्सए विटामिन्स और फाइबर की वजह से होते है। अंजीर में स्वास्थकारी न्यूट्रीशन जैसे विटामिन ए विटामिन बी 1, विटामिन बी 2, कैल्शियम, आयरनए फॉस्फोरस, मैंगनीज, सोडियम, पोटेशियम और क्लोरिन पाए जाते है जो स्वास्थ्य के लिए लाभदायक हैं।

अंजीर से बालो को होने वाले फायदे

अंजीर में पायी जाने वाली प्रसिद्ध प्राकृतिक सामग्री का उपयोग हेयर कंडीशनर और मास्क के रूप में किया जाता है। अंजीर में पाए जाने वाले तत्व हमें बालो के झडऩे की समस्या से बचाते है। अंजीर रूखे और सूखे हुए बालो की समस्या को दूर करने में भी सहायक है। इसके लिए आपको केवल अपने हेयर मास्क में इसकी कुछ बुँदे डालने और फिर इसे अपने सिर और खोपड़ी पर लगाने की जरुरत है। लगाने के आधे घंटे बाद अपने बालो को धो लीजिए।

* वजन कम कराने में सहायक

फाइबर से समृद्ध होने के साथ-साथ सुखी हुई अंजीर में कैलोरी की मात्रा भी कम होती है। अंजीर का एक टुकड़ा आपको केवल 47 कैलोरी की पूर्ति करता है। इसीलिए यदि आप वजन कम करना चाहते है तो अंजीर आपके लिए एक बेहतर नाश्ता है।

anjeer,health benefits of eating anjeer

* कैंसर से लडऩे में सहायक

अंजीर में पाए जाने वाले एंटीओक्सिडेंट की वजह से आपके डीएन, को हानि पहुचाने वाले तत्व आपके शरीर से कम हो जाते है। साथ ही अंजीर कैंसर को जन्म देने वाली कोशिकाओ के निर्माण को भी रोकता है। निश्चित ही सुखी हुई अंजीर कैंसर की दवा तो नही है लेकिन दैनिक रूप से इसका सेवन करने से आपके शरीर में कैंसर की कोशिकाए विकसित नही होंगी।

अंजीर से बालों को होन वाले फायदे

अंजीर बालो की बढऩे की गति को विकसित करने में भी सहायक है क्योकि इसमें पाए जाने वाले महत्वपूर्ण न्यूट्रीशन जैसे मैग्नीशियम, विटामिन ए, विटामिन बी, और विटामिन सी, इत्यादि बालो के लिए लाभदायक है। इस प्रकार के न्यूट्रीशन खोपड़ी में स्वस्थ रक्त प्रवाह और बालो के विकास के लिए उपयोगी है। अंजीर में पाया जाने वाला विटामिन सी, हमारे शरीर में कोलेजन और प्रोटीन के निर्माण में सहायक है। बालो के झडऩे और टूटने की वजह से हमारी खोपड़ी को जो हानि होती है, उन्हें इन तत्वों की सहायता से दूर किया जा सकता है। अंजीर बालो के प्राकृतिक रंग को बनाये रखने में भी सहायक है। अंजीर में पाया जाने वाला कॉपर कम उम्र में बालो के सफेद होने की समस्या से हमें बचाता है।

* डायबिटीज मरीज के लिए लाभदायक

अमेरिकन डायबिटीज एसोसिएशन ने अंजीर को फाइबर से समृद्ध बताया और साथ ही यह भी सिद्ध किया है अंजीर डायबिटीज को नियंत्रित करने में सहायक है। अंजीर की पत्तियां डायबिटीज के मरीज को लगने वाली इन्सुलिन की मात्रा को कम करती है। साथ ही अंजीर पोटेशियम से भी समृद्ध होती है, जो खाना खाने के बाद शरीर को लगने वाली चीनी की मात्रा को नियंत्रित करती है। बहुत से डॉक्टरों ने अंजीर को डायबिटीज के मरीजो के लिए लाभदायक बताया। अंजीर से हमें बहुत से फायदे होते है और इसके रोजाना सेवन से हम बहुत से हानिकारक बीमारियों से बचा जा सकता है। लेकिन ज्यादा मात्रा में इसका सेवन करने से पहले एक बार अपने निजी डॉक्टर से अवश्य सलाह ले लीजिए।

* हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायक

एक सुखी अंजीर आपको रोजाना लगने वाले कैल्शियम की मात्रा के 3 प्रतिशत कैल्शियम की पूर्ति करती है। दुसरे कैल्शियम युक्त खाद्यों के साथ-साथ अंजीर भी आपकी हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायक है।

* अंजीर से त्वचा को होने वाले स्वास्थकारी लाभ


अंजीर में बहुत से त्वचा के लिए उपयोगी मिनरल्स और विटामिंस पाए जाते है, जैसे कॉपर, फॉस्फोरस, विटामिन ए, विटामिन सी, और विटामिन इ, इत्यादि। इन तत्वों से हम मुलायम और तरोताजा त्वचा पा सकते है। अंजीर में अत्यधिक मात्रा में पाया जाने वाला ओमेगा 3 फैटी एसिड हमारी त्वचा को अच्छा रखने और मोइस्चराईज करने में सहायक है। इसके लिए आपको अंजीर का गाढ़ा पेस्ट अपने फटे और सूखे होंटो पर लगाने की जरुरत है। अंजीर, त्वचा की सुजनए फोड़्ो और चेहरे पर होने वाली विविध बीमारियों से हमारी रक्षा करती है। साथ ही चहरे के दागो को दूर करने के लिए भी इसका उपयोग किया जाता है। इसके लिए आपको अंजीर के गाढे पेस्ट को अपने चहेरे पर लगाने की जरुरत है। अंजीर, दलिया पाउडर, सुखी हुई अंजीर और दही के मिश्रण से आप चहरे पर लगाने के लिए फेस मास्क भी तैयार कर सकते है। मिश्रण को मिलाने के बाद सबसे पहले उसमे बरगमाट तेल की कुछ बुँदे डाल दे और मुलायम मिश्रण तैयार करे। सप्ताह में 3 से 4 बार आप इस मास्क का सेवन कर सकते हो। अंजीर का गुदा आपकी त्वचा से मृत कोशिकाओ को हटाने में भी सहायक है। इस फल में पाए जाने वाले बहुत से एंजाइम इसे प्राकृतिक दवां बनाते है।

इन सब उपायों से आप जान गए होंगे कि एक छोटे से फल के कितने सारे गुण होते है। लेकिन अगर आप अंजीर का सेवन ज्यादा मात्रा में करते हैं तो एक बार अपने डाइटिशियन से जरूर सलाह ले लें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?