न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

आंवला के नियमित सेवन से बढ़ती है नेत्र ज्योति और स्मरणशक्ति

आंवला बहुत गुणकारी होता है इसीलिए आयुर्वेद में आंवले को जो सम्मान हासिल है वह किसी दूसरे फल, को नहीं मिलता।

Posts by : Hema | Updated on: Wed, 04 Apr 2018 11:05:58

आंवला के नियमित सेवन से बढ़ती है नेत्र ज्योति और स्मरणशक्ति

आंवला बहुत गुणकारी होता है इसीलिए आयुर्वेद में आंवले को जो सम्मान हासिल है वह किसी दूसरे फल, को नहीं मिलता। आंवला गैलिक एसिडए एंटी ऑक्सीडेंट, शर्करा तथा कैल्शियम का अच्छा स्रोत है। आंवले के रस में संतरे और नींबू से कहीं ज्यादा विटामिन सी और संक्रमण से लडऩे के लिए जरुरी एंटीसेप्टिक होता है। आंवले को आप चटनी, मुरब्बा या आचार, किसी भी रूप में खाइए, ये आपके लिए बहुत लाभकारी रहेगा

— आंवला का मुरब्बा प्रतिदिन खायें।

— 250 एमएल पानी में 6 ग्राम सूखा आँवला रात को भिगो दें। प्रात: इस पानी को छानकर आँखें धोयें। इससे आँखों के सब रोग दूर होते हैं और आँखों की रोशनी बढ़ती है।

— नेत्र-ज्योतिवर्धक, एक काँच का गिलास पानी से भरकर प्रतिदिन रात को उसमें एक चम्मच पिसा हुआ आंवला डाल दें। सुबह बिना हिलाये आधा पानी छानकर उससे आँखों को धोयें। बचा हुआ आधा पानी आँवले सहित पियें। इस तरह लगातार चार माह करने से नेत्र ज्योति बढ़ जायेगी, चश्मा भी हट सकता है।

— त्रिफला, हर्र, बहेड़ा और आंवला, रात को पानी में मिट्टी के बर्तन में भिगो दें। सुबह इस पानी से आँखे धोने से आँखों की आम बीमारियाँ दूर होती है।

— आँखों के आगे अँधेरा छाना, सिर में जलन, बार-बार पेशाब आता हो, तो आंवलो का रस तीन चम्मच, एक कप पानी में मिलाकर सुबह-शाम चार दिन तक पीने से लाभ होता है।

amla,amla benefits,amla health benefits,Health,Health tips

दिल के लिए आंवला के नुस्खे

— गर्मियों में चक्कर आते हों, जी घबराता हो तो आंवला का शर्बत पियें। दिल धडक़ता हो तो आंवला का मुरब्बा खायें।

— दिल की बेचैनी उच्च रक्तचाप, आंवला में सोडियम को कम करने की क्षमता होती है। इसलिए रक्तचाप के रोगी के लिए आंवला का उपयोग लाभदायक है।

— आंवला रक्त बढ़ाने और साफ करने में सहायक है तथा इससे शरीर को आवश्यक रेशा मिलता है।

हृदय एवं मस्तिष्क को निर्बलता


— आधा भोजन करने के बाद हरे आंवले का रस 35 ग्राम पानी में मिलाकर पी लें, फिर बाकि बचा आधा भोजन करें। इस प्रकार 21 दिन सेवन करने से हृदय तथा मस्तिष्क सम्बन्धी दुर्बलता दूर होकर स्वास्थ्य सुधर जाता है और स्मरण-शक्ति बढ़ती है।

कोलेस्ट्रॉल, हृदय रोग से बचाव

— एक चम्मच आंवला का पाउडर प्रतिदिन लेने से हृदय रोग होने से बचाव होता है।

— कच्चे हरे आंवला का रस चौथाई कप, आधा कप पानी, स्वादानुसार मिश्री मिलाकर पीते रहने से कोलेस्ट्रॉल कम होकर सामान्य हो जाता है, जिससे हृदय रोग से बचाव होता है।

— हृदयरोग, दो चम्मच पिसा हुआ ऑवला दूध के साथ लेने से हृदय के आम रोग दूर हो जाते हैं।

— उच्च रक्तचाप, रक्त की गर्मी, ऑवले का मुरब्बा प्रतिदिन प्रात: खाने से उच्च रक्तचाप ठीक हो जाता है।

amla,amla benefits,amla health benefits,Health,Health tips

पेट के लिए आंवला के उपयोग

— आंवला खाने वालों में संक्रमण का प्रभाव कम होता है। यह कब्ज़ को दूर करता है।

— कब्ज़ हो तो रात को एक चम्मच पिसा हुआ ऑवला पानी या दूध से लेने से कब्ज़ नहीं रहती। आंते तथा पेट साफ होता है।

— यकृत में सूजन, पीलिया, आंवला का रस चौथाई कप एक गिलास गन्ने के रस में मिलाकर पियें। इस प्रकार प्रतिदिन तीन बार पीते रहने से पीलिया ठीक हो जाता है।

— 50 ग्राम आँवला , 50 ग्राम जीरा, 25 ग्राम इलायची सबको मिलाकर पीसकर एक-एक चम्मच तीन बार गाय के दूध के साथ लेने से पेट साफ रहता है।

— दस्त में सूखा आँवला पिसा हुआ और काला नमक समान मात्रा में मिलाकर पानी के साथ आधा चम्मच की फंकी लेने से दस्त बन्द हो जाते हैं।

दस्तों में आंवला का मुरब्बा खाने से लाभ होता है

— ताजा आंवलो का रस चार चम्मच पानी में मिलाकर पिलाने से भी लाभ होता है। सूखा आँवला भिगोकर इसका पानी भी पिला सकते हैं।

— पिसा हुआ आंवला, 10 ग्राम़ पिसी हुई छोटी हरड़ 5 ग्राम, मिला लें। इसकी चौथाई चम्मच प्रतिदिन दो बार पानी के साथ लें। हर प्रकार के दस्तों में लाभ होगा। पाचनशक्ति बढ़ेगी।

— पेचिश, दस्तों में रक्त आता हो तो एक बढ़ा चम्मच पिसा हुआ आंवला एक चम्मच शहद में मिलाकर प्रतिदिन तीन बार दस दिन तक सेवन करें।

amla,amla benefits,amla health benefits,Health,Health tips

आंवले से स्मृति शक्ति में वृद्धि

— प्रतिदिन खाली पेट 2 नग ऑवले का मुरब्बा खाने से मस्तिष्क की कमजोरी दूर हो जाती है। स्मरण-शक्ति बढ़ाने के लिए प्रतिदिन प्रात: खाली पेट आँवले का मुरब्बा खायें।

— बच्चों को पढ़ाया हुआ याद नहीं रहता, वृध्दावस्था में जिनकी स्मरण-शक्ति कमजोर हो गयी हो, उनके लिए आंवला के मुरब्बे का सेवन लाभकारी है।

वृध्दावस्था के लिए आंवला लाभकारी


वृध्दावस्था में आन्तरिक शक्ति बढ़ाने वाली औषधियों में इस्तमाल किया जाने वाला मुख्य अंश आँवला ही होता है। क्योंकि आंवला में एक रसायन सकसीनिक अम्ल होता है जो बुढ़ापे में होने वाली अनेक शारीरिक समस्याओ को कम करने में सहायक है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?