न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जाने किस तरह मैदा पहुंचाती है शरीर को नुकसान

मैदा पौष्टिक नहीं होता और इसमें फाइबर बिल्कुल भी नहीं होता तभी मैदा बहुत समय लेता है पचने के लिए। आइये जानते हैं किस तरह मैदा शरीर को बिमारियों का घर बनती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 07 Nov 2017 1:23:18

जाने किस तरह मैदा पहुंचाती है शरीर को नुकसान

रोजाना के दिनचर्या में अक्सर हम घर या बाहर कुछ चटपटा-सा खाई लेते हैं। बाहर अक्सर हम मैदा से बनीं हुई चीजें खाते हैं। समोसा, चाउमीन, पास्ता, भटूरा, जलेबी जैसी कई खाद्य सामग्रियों में मैदा ही मिला होता है। यहीं नहीं, बल्कि घर में भी विभिन्न प्रकार के बनाए गए खानों में मैदा का प्रयोग करते है, लेकिन क्या आपको मालूम है कि मैदा हमारे शरीर के लिए न सिर्फ स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है बल्कि कई बीमारियां भी पैदा करता है।

मैदा खाना मतलब सेहत को नुकसान पहुंचाना मैदा हमारे लिए बहुत ज्यादा नुकसानदायक है, गेहूं में से पोष्टिक तत्व निकालने के बाद जो बचा रह जाता है उसे ब्लीच करके जो बनता है वह है मैदा, मैदा में पौष्टिक नहीं होता और इसमें फाइबर बिल्कुल भी नहीं होता तभी मैदा बहुत समय लेता है पचने के लिए। आइये जानते हैं किस तरह मैदा शरीर को बिमारियों का घर बनती हैं।

maida,white flour,harmful effects of maida,disadvantages of maida,Health tips

* गठिया की बीमारी : मैदा अधिक खाने वाले लोगों को गठिया की समस्या हो सकती है। मैदा शरीर के जोड़ो में जाकर हड्डियों में मौजूद कैल्श्यिम को सोख लेता है जिस वजह से गठिया जैसी गंभीर बीमारी हो सकती है। इसलिए जितना हो सके मैदा से परहेज करें।

* हड्डियों पर बुरा प्रभाव
: मैदा से बनी हुई चीजें खाने से शरीर की हड्डियों पर सबसे बुरा प्रभाव पड़ता है। क्योंकि मैदा बनाते समय इसमें से प्रोटीन निकल जाता है और यह एसिडिक बन जाता है जो हड्डियों से कैल्शियम को खींच लेता है, जिससे हड्डियां कमजोर हो जाती हैं।

* बढ़ता है मोटापा
: बहुत ज्यादा मैदा खाने से शरीर का वजन बढ़ना शुरु हो जाता है और आपके शरीर में वसा की मात्रा बढ़ने लगती है। यही नहीं, इससे कोलेस्ट्रॉल का लेवल और खून में ट्राइग्लीसराइड भी बढ़ता है। यदि आपको वजन कम करना है तो अपने खाने से मैदे को हमेशा के लिये हटा दें।

* पेट के लिए नुकसानदायक
: मैदा पेट के लिये इसलिए खराब होता है क्योंकि इसमें बिल्कुल भी फाइबर नहीं होता, जिससे कब्ज होने की पूरी संभावना है। यदि इसे ज्यादा मात्रा में खा लिया जाए तो इसका असर कुछ ही घंटों में देखने को मिलता है।

* मधुमेह बढ़ना : मैदा खाने से डायबिटीज बढ़ती है। यही नहीं जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या नहीं भी होती है उन्हें मैदा खाने से यह बीमारी हो सकती है। मैदा शरीर में ब्लड शुगर के स्तर को बढ़ा देता है। जिसकी वजह से शरीर में इंसुलिन का बढ़ना रूक जाता है और इस वजह से इंसान मधुमेह की चपेट में आ जाते हैं।

* दिल की बीमारी को देता हैं बढ़ावा : मैदा खाने से हृदय से संबंधित रोग होने की संभावना बढ़ जाती है। मैदे को नियमित खाते रहने से शरीर का इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है और बार-बार बीमार होने की संभावना बढ़ने लगती है।

* आंतों मे जमना : मैदा खाते ही यह आसानी से तो पचता नहीं है। यह हमारी आंतों में जाकर चिपक जाता है और आसानी से नहीं छूटता है। इस वजह से आंते सड़ सकती हैं या फिर उनमें कोई बीमारी लग सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

5 सितंबर को इंडिया गेट से मार्च का ऐलान, अभिजीत दीपके बोले- मैं और आशुतोष पिट चुके, अब सौरव का नंबर
5 सितंबर को इंडिया गेट से मार्च का ऐलान, अभिजीत दीपके बोले- मैं और आशुतोष पिट चुके, अब सौरव का नंबर
आरक्षण पर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, बोले- देश में कोई जाति ऐसी नहीं जिसे न मिला हो लाभ
आरक्षण पर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, बोले- देश में कोई जाति ऐसी नहीं जिसे न मिला हो लाभ
दिल्ली लक्ष्मी योजना: 26 अगस्त को मिलेगा लेटर, 1 सितंबर से खाते में आएगा पैसा; इन महिलाओं को नहीं मिलेगा लाभ
दिल्ली लक्ष्मी योजना: 26 अगस्त को मिलेगा लेटर, 1 सितंबर से खाते में आएगा पैसा; इन महिलाओं को नहीं मिलेगा लाभ
प्याज की बढ़ती कीमतों पर सरकार का बड़ा कदम, 35 रुपये किलो में मिलेगा प्याज; दिल्ली पहुंच रही ‘कांदा एक्सप्रेस’
प्याज की बढ़ती कीमतों पर सरकार का बड़ा कदम, 35 रुपये किलो में मिलेगा प्याज; दिल्ली पहुंच रही ‘कांदा एक्सप्रेस’
क्या निजी कंपनियां देख सकती हैं आपका PF और ITR डेटा? सुप्रीम कोर्ट में उठा मामला
क्या निजी कंपनियां देख सकती हैं आपका PF और ITR डेटा? सुप्रीम कोर्ट में उठा मामला
उर्वशी रौतेला की 'तिरंगा ड्रेस' पर मचा बवाल, अशोक चक्र डिजाइन देख भड़के लोग
उर्वशी रौतेला की 'तिरंगा ड्रेस' पर मचा बवाल, अशोक चक्र डिजाइन देख भड़के लोग
मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर इरुमुडी का जलवा, आवारापन 2 ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें फिल्मों की कमाई
मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर इरुमुडी का जलवा, आवारापन 2 ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें फिल्मों की कमाई
घुसपैठियों पर अमित शाह का बड़ा बयान, बोले- ‘ये देश धर्मशाला नहीं’, जल्द खत्म करेंगे घुसपैठ
घुसपैठियों पर अमित शाह का बड़ा बयान, बोले- ‘ये देश धर्मशाला नहीं’, जल्द खत्म करेंगे घुसपैठ
फिल्ममेकर कुकू कोहली का 77 साल की उम्र में निधन, अजय देवगन को दिया था बॉलीवुड डेब्यू का मौका
फिल्ममेकर कुकू कोहली का 77 साल की उम्र में निधन, अजय देवगन को दिया था बॉलीवुड डेब्यू का मौका
नाक-ठुड्डी के ब्लैकहेड्स से परेशान? इन 4 चीजों से घर पर तैयार करें आसान फेस पैक
नाक-ठुड्डी के ब्लैकहेड्स से परेशान? इन 4 चीजों से घर पर तैयार करें आसान फेस पैक
रक्षाबंधन पर बिहार की महिलाओं-छात्राओं को 3 बड़ी सौगात, 4700 वाहन से लेकर ₹2 लाख तक की मदद
रक्षाबंधन पर बिहार की महिलाओं-छात्राओं को 3 बड़ी सौगात, 4700 वाहन से लेकर ₹2 लाख तक की मदद
उज्जैन जा रही कार ट्रक में घुसी, हाथरस की यूट्यूबर छवि की मौत, मां ने भी तोड़ा दम
उज्जैन जा रही कार ट्रक में घुसी, हाथरस की यूट्यूबर छवि की मौत, मां ने भी तोड़ा दम
सोनम वांगचुक और CJP की राहें हुईं अलग? अभिजीत दीपके ने बताया सच
सोनम वांगचुक और CJP की राहें हुईं अलग? अभिजीत दीपके ने बताया सच
स्वाइन फ्लू को लेकर यूपी सरकार अलर्ट, बुखार के मरीजों की जांच के निर्देश
स्वाइन फ्लू को लेकर यूपी सरकार अलर्ट, बुखार के मरीजों की जांच के निर्देश