न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आपके दिल को है इन आदतों से खतरा जितनी जल्दी हो बना ले इनसे दूरी

चलिए जानते हैं उन आदतों के बारे में जो दिल को पहुंचती है नुकसान।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 31 May 2018 2:30:31

आपके दिल को है इन आदतों से खतरा जितनी जल्दी हो बना ले इनसे दूरी

इंसान के शरीर में कई अंग होते हैं जो उसके द्वारा किये जाने वाले कामों से प्रभावित होते हैं। ऐसा ही अभिन्न अंग होता है दिल जिसका स्वस्थ रहना इंसान के लिए बहुत जरूरी होता हैं। लेकिन इंसान द्वारा रोजमर्रा की जिंदगी में अपनाई जाने वाली कुछ आदतों की वजह से दिल को बड़ा नुकसान उठाना पड़ता हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी ही आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनसे जितना जल्दी हो सकें दूरी बना लेनी चाहिए, अन्यथा आपका दिल आपका साथ छोड़ सकता हैं। तो चलिए जानते हैं उन आदतों के बारे में जो दिल को पहुंचती है नुकसान।

* फूड

लो कोलेस्ट्रॉल आहार दिल का सबसे अच्छा दोस्त होता है। परिष्कृत शर्करा और ट्रांस फैट से भरपूर आहार हृदय रोग की समस्या बढ़ाता है। ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर खाद्य पदार्थ हृदय रोग के जोखिम को कम करने में मदद करते हैं। फास्ट फूड के सेवन से भी हृदय रोग की आशंका बढ़ जाती हैं।

* धूम्रपान

धूम्रपान की आदत कई स्वास्थ्य संबंधी रोगों के साथ ही हृदय रोग का कारण भी बन सकती है। धूम्रपान से दिल का दौरा पड़ने का खतरा बढ़ जाता है। यह आपके हृदय को नुकसान पहुंचाने वाली सबसे बुरी आदत है।

habits bad for heart,heart care,Health tips

* नींद

एक रिपोर्ट के मुताबिक रात में भरपूर नींद लेने वाले लोगों की आर्टरी ब्लॉक होने की आशंका कम होती है। आर्टरी ब्लॉक होने से हृदय संबंधी बीमारियों का जोखिम बढ़ता है। जो लोग पर्याप्त नींद नहीं लेते, उन्हें दिल संबंधी रोग होने का ज्यादा खतरा होता हैं।

* तनाव

अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के अनुसार गुस्से, चिड़चिडेपन और दुश्मनी के रूप में नकारात्मक भावनाएं रक्तचाप को बढ़ाती हैं। डिप्रेशन से ग्रसित लोगों को दिल का दौरा पड़ने की आशंका चार गुना ज्यादा होती है।

* शराब

अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के मुताबिक शराब का अधिक सेवन उच्च रक्तचाप और दिल के फेल होने का कारण बन सकता है। शराब का सेवन दिल के लिए हानिकारक होता है।

* खर्राटे

खर्राटे लेना स्लीप एपनिया का संकेत है, ये नींद के दौरान सांस को बाधित करते हैं। इसके साथ ही ये रक्तचाप भी बढ़ाते हैं। खर्राटों से हृदय संबंधी रोग होने की आशंका ज्यादा रहती है।

* शारीरिक गतिविधियों में कमी

स्वस्थ दिल के लिए दिनभर में 500 से 950 कैलोरी जलाने के लिए पर्याप्त शारीरिक गतिविधि की जरूरत होती है। यदि आप शारीरिक रूप से कम सक्रिय हैं तो ऐसे में दिल का दौरा पड़ने का खतरा बढ़ जाता है।

* रेड मीट का प्रयोग

रेड मीट में सैचुरेटेड फैट बहुत अधिक मात्रा में होता है। इसके अधिक सेवन से हृदय रोग का खतरा बढ़ता है। कम मात्रा में रेड मीट युक्त स्वस्थ आहार हृदय रोग के खतरे को कम करने का अच्छा विकल्प है।

* स्किपिंग मेडिसिन्स

स्किपिंग मेडिसिन्स बहुत ही आम आदत है। जब व्यक्ति के स्वास्थ्य में सुधार होने लगता है तो वह अक्सर दवाओं को समय पर लेना भूल जाता है। हाई बीपी नहीं होने पर भी यह आदत दिल को नुकसान पहुंचा सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

पोलैंड के मंत्री का दावा: 'यूक्रेन पर परमाणु हमला करने वाले थे पुतिन, पीएम मोदी ने रोका'
पोलैंड के मंत्री का दावा: 'यूक्रेन पर परमाणु हमला करने वाले थे पुतिन, पीएम मोदी ने रोका'
फिर संकट में शरद पवार की पार्टी! टूट रोकने के लिए मोदी सरकार के दो अहम बिलों का करेगी समर्थन
फिर संकट में शरद पवार की पार्टी! टूट रोकने के लिए मोदी सरकार के दो अहम बिलों का करेगी समर्थन
'होर्मुज से तेल-गैस की एक बूंद भी बाहर नहीं जाने देंगे', अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान की कड़ी धमकी
'होर्मुज से तेल-गैस की एक बूंद भी बाहर नहीं जाने देंगे', अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान की कड़ी धमकी
गुजरात के खेड़ा में दर्दनाक हादसा, स्कूल जा रहे 11 वर्षीय छात्र पर गिरा बिजली का खंभा; मौके पर मौत, 6 बहनों का इकलौता भाई था मासूम
गुजरात के खेड़ा में दर्दनाक हादसा, स्कूल जा रहे 11 वर्षीय छात्र पर गिरा बिजली का खंभा; मौके पर मौत, 6 बहनों का इकलौता भाई था मासूम
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
महोबा में दिल दहला देने वाली वारदात, हाईवे पर युवक के दोनों हाथ कुल्हाड़ी से काटे; मां कपड़े में समेटती रही बेटे के अंग
महोबा में दिल दहला देने वाली वारदात, हाईवे पर युवक के दोनों हाथ कुल्हाड़ी से काटे; मां कपड़े में समेटती रही बेटे के अंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका