न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अच्छे खानपान के साथ नियमित जांच भी है जरूरी, मधुमेह रोगी बरतें सावधानियाँ

जिसमें से एक बीमारी मधुमेह अर्थात डायबिटीज भी हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 04 Oct 2018 11:23:28

अच्छे खानपान के साथ नियमित जांच भी है जरूरी, मधुमेह रोगी बरतें सावधानियाँ

आज के समय में गलत खानपान और अव्यवस्थित जीवनशैली के चलते व्यक्ति को कई बीमारियाँ घेर लेती हैं। जिसमें से एक बीमारी मधुमेह अर्थात डायबिटीज भी हैं। इस बीमारी से कई लोग परेशान रहते हैं और इसमें इन्हें अपने खानपान पर बहुत ज्यादा ध्यान रखने की जरूरत होती हैं। लेकिन इसी के साथ ही डायबिटीज में नियमित जांच की भी जरूरत होती हैं, जिससे आपकी बीमारी के बारे में सही जानकारी ली जा सकें। तो आइये जानते हैं मधुमेह रोगियों को किनकी नियमित जांच करानी चाहिए।

* ग्लूकोज की जांच

मधुमेह रोगियों को रक्त में ग्लूकोज के स्तर की जांच नियमित रुप से करना चाहिए। ग्लूकोज का स्तर बढ़ना रोगी के लिए खतरनाक हो सकता है। इसके साथ ही खून की जांच भी मधुमेह रोगियों के लिए जरूरी है इससे पता चलता है कि किडनी ठीक ढंग से काम कर रही हैं या नहीं। मधुमेह में किडनी पर काफी प्रभाव पड़ता है। नियमित जांच से रोगी को किडनी की समस्या से दूर रखता है।

* कोलेस्ट्रोल की जांच

मधुमेह में रोगियों को कोलेस्ट्रोल की जांच जरूर करानी चाहिए क्योंकि मधुमेह रोगियों में कोलेस्ट्रोल बढ़ने पर हृदय रोग का खतरा दुगुना हो जाता है। रक्त में ग्लूकोज की मात्रा खराब कोलेस्ट्रोल (LDLS) को गति को धीमा कर सकती है जिसकी वजह से वह चिपचिपा हो जाता है और यही कारण है जिससे कोलेस्ट्रोल तेजी से बनने लगता है। बैड कोलेस्ट्रोल रक्त की धमनियों में जम जाता है और हृदय से जुड़ी समस्याएं पैदा करता है।

Health tips,regular check up,diabetes patients,good diet,diabetes tips

* ब्लड प्रेशर की जांच

हाई ब्लड प्रेशर ‘साइलेंट किलर’ के समान है। मधुमेह रोगियों में हाई ब्लड प्रेशर काफी घातक साबित हो सकता है। मधुमेह में हाई ब्लड प्रेशर होने से हृदय रोग, हृदयघात, किडनी व आंखों की समस्या भी हो सकती है। इन सबसे बचने के लिए जरूरी है कि आप ब्लड प्रेशर की नियमित जांच करवाएं।

* पैरों की जांच

मधुमेह में रोगियों को पैरों की समस्या हो सकती है। मधुमेह में पैरों की कोई भी समस्या होने पर इसे गंभीरता से लेना चाहिए क्योंकि इसमें पैरों की संवेदनशीलता धीरे धीरे कम होने लगती है। इसलिए पैरों में लगने वाली छोटी से छोटी चोट, संक्रमण रोगियों के लिए खतरनाक हो सकती है।

* आंखों की जांच

जब रक्त में ग्लूकोज का स्तर लंबे समय तक बढ़ा हुआ रहता है तो इसका सीधी असर रेटिना पर पड़ता है। इसे रेटिनोपेथी कहते हैं। आंखों को होने वाले नुकसान आसानी से नहीं पता चलता है इसके लिए रोगी को नियमित जांच करना जरूरी है। अगर रेटिनोपेथी का ज्लद इलाज नहीं किया गया तो रोगी अंधा भी हो सकता है। कई बार मधुमेह रोगी को धुंधला दिखाई देता है। ऐसे में तुरंत डॉक्टर से संपंर्क करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

NHAI ने पंजाब-हरियाणा के 8 टोल प्लाजा पर बढ़ाया शुल्क, हाईवे पर सफर अब पहले से होगा महंगा
NHAI ने पंजाब-हरियाणा के 8 टोल प्लाजा पर बढ़ाया शुल्क, हाईवे पर सफर अब पहले से होगा महंगा
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'
तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना
तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना
'दिल्ली पहुंचकर खुद तुड़वाऊंगी अनशन', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं राखी सावंत, जंतर-मंतर जाने का किया ऐलान
'दिल्ली पहुंचकर खुद तुड़वाऊंगी अनशन', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं राखी सावंत, जंतर-मंतर जाने का किया ऐलान
फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'
फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'
Samsung की नई फोल्डेबल सीरीज की तस्वीरें लीक, Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra और Flip 8 का डिजाइन आया सामने
Samsung की नई फोल्डेबल सीरीज की तस्वीरें लीक, Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra और Flip 8 का डिजाइन आया सामने
कंधे की सफल सर्जरी के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए पवन कल्याण, पत्नी अन्ना ने दिया हेल्थ अपडेट
कंधे की सफल सर्जरी के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए पवन कल्याण, पत्नी अन्ना ने दिया हेल्थ अपडेट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
क्या शिवलिंग पर चढ़े जल का सेवन करना सही है? जानिए धार्मिक मान्यताएं क्या कहती हैं
क्या शिवलिंग पर चढ़े जल का सेवन करना सही है? जानिए धार्मिक मान्यताएं क्या कहती हैं
रश्मि देसाई पहली बार निभाएंगी मां का किरदार, स्टार प्लस के नए शो की पहली झलक आई सामने
रश्मि देसाई पहली बार निभाएंगी मां का किरदार, स्टार प्लस के नए शो की पहली झलक आई सामने
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म