न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जाने कैसे गिलोय का सेवन रख सकता है आपको कोरोना वायरस से बचाकर

आयुर्वेद में इसको कई नामों से जाना जाता है जिनमें यथा अमृता, गुडुची, छिन्नरुहा, चक्रांगी मुख्य हैं। बहुवर्षायु तथा अमृत के समान गुणकारी होने के कारण इसका नाम अमृता भी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 15 Mar 2020 2:06:07

जाने कैसे गिलोय का सेवन रख सकता है आपको कोरोना वायरस से बचाकर

गिलोय (टीनोस्पोरा कार्डीफोलिया) एक बहुवर्षायु लता है। इसके पत्ते पान के पत्ते की तरह नजर आते हैं। आयुर्वेद में इसको कई नामों से जाना जाता है जिनमें यथा अमृता, गुडुची, छिन्नरुहा, चक्रांगी मुख्य हैं। बहुवर्षायु तथा अमृत के समान गुणकारी होने के कारण इसका नाम अमृता भी है। आयुर्वेद में इसे महान औषधि माना गया है। गिलोय की लता जंगलों, खेतों की मेड़ों, पहाड़ों की चट्टानों पर कुण्डलाकार में चढ़ती हुई पाई जाती हैं। यह नीम और आम के पेड़ के आसपास भी मिलती हैं। जिस पेड़ को यह अपना आधार बनाती है, उसके गुण भी इसमें समाहित हो जाते हैं।

giloy,giloy leaf,giloy juice,immunity,immunity booster,giloy benefits,giloy disadvantages,coronavirus,infection,covid-19,Health,health benefits

आपको बता दें कि नीम पर चढ़ी गिलोय श्रेष्ठ औषधि मानी जाती है। इसका तना छोटी उंगली से लेकर अंगूठे जितना मोटा भी हो सकता है। इसकी जड़ें जगह-जगह से निकलकर नीचे की ओर झूलती रहती हैं। चट्टानों अथवा खेतों की मेड़ों पर जड़ें जमीन में घुसकर अन्य लताओं को जन्म देती हैं। बेल के कांड की ऊपरी छाल बहुत पतली, भूरे या धूसर रंग की होती है, जिसे हटा देने पर अंदर का हरा रंग दिखाई देने लगता है।

- गिलोय की पत्त‍ियों में कैल्शि‍यम, प्रोटीन, फॉस्फोरस पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा इसके तनों में स्टार्च की भी अच्छी मात्रा होती है।

- गिलोय का इस्तेमाल कई तरह की बीमारियों में किया जाता है। ये एक बेहतरीन पावर ड्रिंक भी है। ये इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने का काम करती है, जिसकी वजह से कई तरह की बीमारियों से सुरक्षा मिलती है।

- गिलोय की पत्तियां बैक्टीरिया और वायरस जनित कई बीमारियों को जड़ से खत्म करने की क्षमता रखती हैं। हाल ही में कोरोना वायरस से लोगों को बचाने के लिए पतंजलि आयुर्वेद के संस्थापक और योग गुरु स्वामी रामदेव ने भी गिलोय की पत्तियों का नाम लिया था। उन्होंने बताया था कि गिलोय का काढ़ा शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाकर बीमारियों से लड़ने की ताकत प्रदान करता है।

giloy,giloy leaf,giloy juice,immunity,immunity booster,giloy benefits,giloy disadvantages,coronavirus,infection,covid-19,Health,health benefits

- गिलोय का इस्तेमाल बहुत पहले से ही बुखार को ठीक करने के लिए किया जाता रहा है। गिलोय का काढ़ा कई दिन तक लगातार सेवन करने से पुराने से पुराना बुखार भी ठीक हो जाता है।

आपको बता दें कि अभी तक दुनियाभर में कोरोना वायरस से मौतों के जो आकंड़े सामने आए हैं उनमें वो लोग ज्यादा हैं जिनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर है जैसे-बुजुर्ग और बच्चे। कोरोना को यदि रोग प्रतिरोधक क्षमता से जोड़कर देखा जाए तो गिलोय का काढ़ा इम्यूनिटी को बढ़ाता है और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। ऐसे में इसका सेवन लाभकारी साबित हो सकता है।

खून साफ कर त्वचा में लाती है निखार

गिलोय एक एंटीऑक्सिडेंट की तरह काम करती है जो कि झुर्रियों से लड़ने में मदद करती है। इसके अलावा यह कोशिकाओं को स्वस्थ और निरोग रखने में अहम भूमिका निभाती है।

- गिलोय की पत्तियां शरीर से टॉक्सिन को बाहर निकालती हैं। साथ ही खून को साफ करती हैं, बीमारियों से लड़ने वाले बैक्टीरिया की रक्षा करती हैं और यूरीन की समस्या से भी निजात दिलाती हैं।

giloy,giloy leaf,giloy juice,immunity,immunity booster,giloy benefits,giloy disadvantages,coronavirus,infection,covid-19,Health,health benefits

तुलसी का सेवन बचा सकता है कोरोना वायरस से

गिलोय के साथ-साथ तुलसी का सेवन भी आपको कोरोना वायरस से दूर रख सकता है। तुलसी में यूजिनॉल नाम का तत्व पाया जाता है जो शरीर में मौजूद स्ट्रेस हॉर्मोन कॉर्टिसोल के लेवल को कम कर तनाव दूर करने में मदद करता है। रोज तुलसी के 10-12 पत्‍ते चबाने से ब्‍लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। साथ ही खून भी साफ होता है। तुलसी के पत्ते हमारे शरीर की इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करते है। तुलसी की पत्‍त‍ियों के सेवन से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है ज‍िससे बैक्‍टीर‍िया और वायरस के हमले को बॉडी झेलने में सक्षम बनती है।

- तुलसी के कुछ पत्‍ते, थोड़ी अजवायन, जीरा, अमचूर, पुदीने के पत्‍ते और नमक को उबाल कर ठंडा कर लें। इस पानी को पीने से ड‍िहाइड्रेशन दूर करने में मदद मिलती है।

- अदरक, काली मिर्च, दालचीनी, छोटी इलायची और तुलसी के कुछ पत्‍तों को उबाल कर छान लें। रोजाना एक चौथाई कप पानी पीने से डेंगू और मलेर‍िया को दूर करने में मदद मिलती है।

- गुड़, नींबू का रस, पानी और तुलसी के पत्‍तों की चाय मौसमी बुखार और फ्लू को दूर करने में मदद करती है।

- चंदन पाउडर में तुलसी की ताजा पत्‍त‍ियों का रस मिलाएं। इस पेस्‍ट को माथे पर लगाने से स‍िर दर्द, गर्मी जैसी समस्‍याओं में आराम आता है।

- तुलसी, शहद और हल्‍दी को साथ लेने से सर्दी, जुकाम और खांसी दूर होती है।

- सुबह खाली पेट तुलसी के पत्तों को चबाना चाहिए लेकिन अगर आप इसको नहीं चबा सकते तो सुबह-सुबह तुलसी के पत्तों की बनी चाय का सेवन करे। सुबह अगर आप दूध से बनी चाय का सेवन करते है तो उसकी जगह तुलसी के पत्तों की बनी चाय पीए। दरअसल, तुलसी के पत्तों में ऐंटिऑक्सिडेंट्स होता है जो शरीर को फ्री-रैडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाकर रखता है। साथ ही तुलसी की चाय सूजन को कम करने और तनाव दूर करने में भी मदद करती है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी