न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

इन तरीकों से करे प्रदूषण के दुष्प्रभाव को कम

आधुनिक युग में प्रदूषण की समस्या अत्यधिक भयंकर रुप धारण करती जा रही है। बढ़ते प्रदूषण की वजह से लोग काफी परेशान है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 31 Oct 2017 3:37:32

इन तरीकों से करे प्रदूषण के दुष्प्रभाव को कम

आधुनिक युग में प्रदूषण की समस्या अत्यधिक भयंकर रुप धारण करती जा रही है। बढ़ते प्रदूषण की वजह से लोग काफी परेशान है। यदि इस समस्या का निराकरण समय रहते न किया गया, तो एक दिन ऐसा आएगा, जब प्रदूषण की समस्या सम्पूर्ण मानव जाति को निगल जाएगी। अतः प्रदूषण से बचने के लिए निम्न उपायों पर अमल करना आवश्यक है। आज हवा में बहुत से अनचाहे हानिकारक तत्व घुल गए हैं, जो हमारी सेहत को काफ़ी नुकसान पहुंचा रहे हैं। प्रदूषण के असर के कारण हम अनेक बीमारियों का शिकार बन रहे हैं। इन प्रकार अपनी सेहत के साथ समझौता करने की बजाय समाज को एक जुट होकर कुछ सकारात्मक उपाय करने की आवश्यकता है। आज हम आपको कुछ उपाय बताने जा रहे हैं जिससे आप प्रदूषण के दुष्प्रभाव को रोक सकते हैं।

* गुड़ का सेवन :

बहुत ही कम लोगों को मालूम है कि गुड़ का सेवन आपके गले और फेफड़ों के संक्रमण के इलाज में फायदेमंद होता है। गुड़ की तासीर गर्म होने के कारण यह सर्दी, जुकाम और खास तौर पर कफ से आपको राहत देने में मदद करता है। जो लोग शहरों में रहते हैं उन्हें खास तौर पर गुड़ का सेवन करना चाहिए। आप चाहे तो दूध और गेड़ का एक साथ सेवन भी कर सकते हैं। यह जहरीली स्मॉग और धूल मिट्टी से आपकी रक्षा करेगा।

* लहसुन :

लहसुन एक प्राकृतिक एंटीबायोटिक है। लहसुन की कुछ कलियां लें और इन्हें 1 चम्मच मक्खन में पकाकर खाएं। इसे खाने के आधे घंटे पहले और बाद में कुछ नहीं खाएं। प्रदूषण से होने कफ़ को दूर करने में यह घरेलू उपाय बहुत लाभदायक है।

air pollution,pollution,effects or air pollution,Health tips,healthy living,health benefits

* अलोवेरा भी है फायदेमंद :

इस बात की जानकारी बहुत कम लोगों को होगी कि एलोवेरा का पौधा हमारे आसपास के वातावरण को शुद्ध करता है। एक्सपर्ट की माने तो गाजर, मूली, टमाटर, लहसून, एलोवेरा और आंवला मिलाकर जूस पीते हैं तो आप त्वचा को प्रदूषण से बचा सकते हैं।

* अजवाइन की पत्तियां :

नियमित अजवाइन की पत्तियां खाने रक्त शुद्ध होता है। इसके अतिरिक्त फल और सब्ज़ियां अधिक मात्रा में खानी चाहिए। साथ ही पर्याप्त मात्रा में पानी भी पीना चाहिए।

* अदरक :

बढ़ते पोल्यूशन के कारण बार बार ज़ुकाम या सम्बंधित इंफ़ेक्शन हो तो अदरक का सेवन बहुत लाभकारी सिद्ध होता है। 1 चम्मच शहद में गुनगुना अदरक का रस मिलाकर दिन में 2 से 3 बार पीने से ज़ुकाम की समस्या ख़त्म हो जाती है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?