न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

डेंगू के दौरान दवाई के साथ ऐसा रखें अपना आहार, रिकवरी होगी जल्द

आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे आहार के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जो डेंगू की बीमारी में जल्द रिकवरी करने में मदद करते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 04 Nov 2020 4:26:19

डेंगू के दौरान दवाई के साथ ऐसा रखें अपना आहार, रिकवरी होगी जल्द

कोरोना का कहर अभी भी जारी हैं और अब डेंगू के मामले भी सामने आने लगे हैं जो चिंता बढ़ाने का कारण बन रहे हैं। डेंगू की बीमारी गंदे पानी में पनपने वाले मच्छर के काटने से होती हैं। ऐसे में जरूरी हैं कि अपने घर के आस-पास या छत पर पानी जमा ना होने दे। रोकथाम के उपाय कर इससे बचाव किया जा सकता हैं। लेकिन तमाम रोकथाम के बाद भी डेंगू हो जाता हैं तो आपको दवाई के साथ अपने आहार को भी स्वस्थ रखने की जरूरत होती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे आहार के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जो डेंगू की बीमारी में जल्द रिकवरी करने में मदद करते हैं।

संतरा

संतरा एक ऐसा फल है जो कि जरूरी विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होता है। इसमें ऐसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो कि मरीज को तेजी से ठीक करने में मदद करते हैं। संतरा फाइबर से भरपूर होने के साथ-साथ विटामिन सी वाला फल होता है। डेंगू में रोकथाम और शरीर को तेजी से ठीक करने में ये दोनों ही तत्व बहुत ही महत्वपूर्ण एंटीऑक्सीडेंट है। इस बीमारी से अगर आप जूझ रहे हैं या आपका कोई करीबी इसकी चपेट में है, तो आप उसे ये खाने की सलाह दे सकते हैं। डेंगू के मरीज को डॉक्टर्स द्वारा भी इस फल को खाने की सलाह दी जाती है।

Health tips,health tips in hindi,dengue fever,healthy diet,foods eat in dengue fever

नारियल का पानी

डेंगू होने के बाद बॉडी में पानी की कमी होने लगती है, वहीं इस दौरान बॉडी को हाइड्रेट करना बहुत जरूरी है। अगर आप इस दौरान जितना ज्यादा पानी पिएंगे, उतनी ही जल्दी बॉडी इससे रिकवर होगी। वैसे तो पानी ही सबसे जरूरी है, लेकिन नारियल पानी में अधिक पोषक तत्व, इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं। जो कि शरीर में लिक्विड पदार्थों को रेगुलेटिंग करते समय टॉक्सिक को बाहर निकालने में मदद करते हैं। इससे शरीर को तेजी से ठीक होने में मदद मिलती है।

अनार

छोटे-छोटे दाने वाला ये फल आयरन का बड़ा सोर्स है जो कि ब्लड प्लेटलेट्स काउंट को बनाए रखने में मदद करता है। डेंगू वायरस के कारण ब्लड प्लेटलेट्स गिरते हैं। अगर इन्हें मेंटेन किया जाता है तो बॉडी में तेजी से सुधार होता है। इस बीमारी के दौरान बॉडी में थकावट होती है। अनार इसी के साथ थकान और थकावट को कम करने में भी मदद करता है।

पालक

पालक को खाना हमेशा सेहद के लिए फायदेमंद रहता है। पालक विटामिन, आयरन और ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर सब्जी है। पालक में मौजूद ये पोषक तत्व इम्यून सिस्टम को बेहतर करने में मदद करते हैं। शरीर का बेहतर इम्यून सिस्टम इंफेक्शन से तेजी से ठीक होने में मदद करता है।

Health tips,health tips in hindi,dengue fever,healthy diet,foods eat in dengue fever

पपीता की पत्तियां / बीज

डेंगू के मरीज को पपीते के पत्ते और बीज के सेवन की सलाह दी जाती है। पपीते के पत्तों और बीजों से निकाला गया रस इस वायरस के मरीजों को बहुत फायदा करता है, इन्हें पीसकर भी खाया जा सकता है। यह ब्लड प्लेटलेट्स बनाने में मदद करता है। रिसर्च से पता चला है कि एडीज मच्छरों के लिए पपीते के बीज टॉक्सिक हैं। पता हो कि एडीज वायरस फैलाने वाले मच्छरों में से एक हैं, जो कि डेंगू की शुरुआत करते हैं।

हल्दी

हल्दी बहुत फायदेमंद फूड है। वैसे तो किसी से भी हल्दी के स्वास्थ्य लाभ छिपे नहीं हैं। एंटीसेप्टिक और मेटाबॉलिज्म बूस्टर होने के कारण कई डॉक्टर दूध के साथ हल्दी के सेवन की सलाह देते हैं। बीमारी के दौरान तेजी से रिकवरी में ये मदद करती है।

मेथी

अच्छी नींद के लिए मेथी बहुत फायदेमंद बताई जाती है। ये नींद को बढ़ावा देने के लिए जानी जाती है और हल्के ट्रैंक्विलाइजर के तौर पर काम करती है जो कि दर्द को कम करने में मददगार होता है। इसी के साथ ये अधिक बुखार को कम करने के लिए भी असरदार साबित होती है जो कि डेंगू के दौरान एक प्रमुख लक्षण माना जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

NDA की 'मंगल मिलन' बैठक में PM मोदी का NEET पर बड़ा संदेश, बोले- 'छात्रों के भविष्य से समझौता नहीं होगा'
NDA की 'मंगल मिलन' बैठक में PM मोदी का NEET पर बड़ा संदेश, बोले- 'छात्रों के भविष्य से समझौता नहीं होगा'
ट्रेड डील के विरोध में किसानों का आज दिल्ली मार्च, शंभू बॉर्डर पर कड़ी सुरक्षा; JCB और क्रेन की भी तैनाती
ट्रेड डील के विरोध में किसानों का आज दिल्ली मार्च, शंभू बॉर्डर पर कड़ी सुरक्षा; JCB और क्रेन की भी तैनाती
अभिजीत दीपके की दोटूक, अब सरकार को बातचीत के लिए जंतर-मंतर आना होगा
अभिजीत दीपके की दोटूक, अब सरकार को बातचीत के लिए जंतर-मंतर आना होगा
23 जुलाई को बनेगा शुक्र-शनि का षडाष्टक योग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के प्रबल योग
23 जुलाई को बनेगा शुक्र-शनि का षडाष्टक योग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के प्रबल योग
फाइनल हार के बाद बेकाबू हुए अर्जेंटीना के खिलाड़ी, स्पेनिश प्लेयर्स से भिड़ंत; FIFA लगा सकता है बैन
फाइनल हार के बाद बेकाबू हुए अर्जेंटीना के खिलाड़ी, स्पेनिश प्लेयर्स से भिड़ंत; FIFA लगा सकता है बैन
‘शहीद हो जाऊंगा, फिर जन्म लेकर लौटूंगा...’ सिर से बहता रहा खून, घायल प्रदर्शनकारी पुलिस को देता रहा चुनौती
‘शहीद हो जाऊंगा, फिर जन्म लेकर लौटूंगा...’ सिर से बहता रहा खून, घायल प्रदर्शनकारी पुलिस को देता रहा चुनौती
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भीषण भूस्खलन, मलबे में दबा मकान; एक ही परिवार के 7 लोगों की दर्दनाक मौत
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भीषण भूस्खलन, मलबे में दबा मकान; एक ही परिवार के 7 लोगों की दर्दनाक मौत
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
कानपुर पहुंचीं किरण बेदी, भाजपा से चुनाव लड़ने को बताया अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल
कानपुर पहुंचीं किरण बेदी, भाजपा से चुनाव लड़ने को बताया अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: डॉ. अनिल मिश्रा पर भी कस सकता है शिकंजा, जांच में मिले अहम सबूत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: डॉ. अनिल मिश्रा पर भी कस सकता है शिकंजा, जांच में मिले अहम सबूत
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग