न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

एग्जाम टाइम में बच्चों की डाइट में शामिल करें ये फूड, दिमाग होगा तेज

आज हम आपको कुछ फूड के बारे में बताने जा रहे है, जिसे आप बच्चों की रोज की डाइट में शामिल करके उनके दिमाग को तेज कर सकतें है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 04 Mar 2018 4:05:49

एग्जाम टाइम में बच्चों की डाइट में शामिल करें ये फूड, दिमाग होगा तेज

एग्जाम से पहले अक्सर बच्चों को इस बात का डर लगता है कि कहीं वो सबकुछ भूल न जाएं। पेपर के दिनों में बच्चों को खास केयर की जरूरत होती है। एग्जाम समय में बच्चों की डाइट ऐसी होनी चाहिए, जिससे उनका दिमाग भी तेज चले और उनका कॉन्फिडेंस भी बना रहें। ऐसे में आज हम आपको कुछ फूड के बारे में बताने जा रहे है, जिसे आप बच्चों की रोज की डाइट में शामिल करके उनके दिमाग को तेज कर सकतें है।

# कॉफी

वैसे तो कॉफी का ज्यादा सेवन बच्चों की सेहत के लिए अच्छा नहीं है लेकिन एग्जाम टाइम में उन्हें 1-2 कप कॉफी जरूर पीलाएं। कॉफी में मौजूद कैफीन बच्‍चे को एर्ल्ट और एक्टिव बनाती है।


# बादाम

विटामिन ई के गुणों से भरपूर बादाम दिमाग को सक्रिय रखने में मदद करता है। यह ब्रेन सेल्स को बढ़ाकर मेमोरी को इम्प्रूव करता है। इसलिए एग्जाम टाइम में बच्चों को रोजाना तीन से चार भिगे हुई बादाम जरूर दें। बच्चों को बादाम वाला दूध भी दे सकतें है।

# हल्दी

हल्दी दिमाग को बहुत ही लाभ पहुचाती हैं। हल्दी सिर्फ खाने में रंग और स्वाद को ही नहीं बढ़ाती हैं, बल्कि इसके सेवन से आपका दिमाग भी शार्प बनता हैं। हल्दी का उपयोग करने से Alzheimer की बीमारी से बचा जा सकता हैं। यह दिमाग के डैमेज सेल्स को रिपेयर करने का काम भी करती हैं। हल्दी को आप दूध में एक चटकी भर डाल कर बच्चों को दे सकतें है।

# जामुन

जामुन में भी एंटीऑक्सिडेंट्स और विटामिन ई भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है जो दिमाग को तेज करते हैं। इसके नियमित सेवन से दिमाग तेज होता है।

food,food to increase memory,Health,Health tips,memory booster food

# अखरोट

अखरोट को ब्रेन फ़ूड कहा जाता हैं। अखरोट को फोड़ने पर यह अन्दर से मनुष्य के दिमाग की तरह दिखता हैं, सिर्फ दिमाग की तरह दिखने की वजह से इसे ब्रेन फ़ूड नहीं कहा जा सकता हैं, बल्कि इसके गुणों की वजह से इसे दिमागी भोजन कहा जाता हैं। अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड, प्रोटीन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। रोजाना थोड़ी मात्रा में अखरोट खाने से भूलने की आदत दूर होती हैं और याददाश्त बढ़ती हैं। दिमाग तेज होता है और बच्चें दिनभर एक्टिव भी रहते है। इसलिए बच्चों को एग्जाम टाइम में अखरोट खिलाना न भूलें।

# अलसी

अलसी के बीजो का सेवन करने से मष्तिक तेज़ बनता हैं। ब्रेन पॉवर को बढ़ने के लिए अलसी का उपयोग जरूर करना चाहिए। अलसी के बीज में ढेर सारा प्रोटीन और फाइबर पाए जाते हैं। खाना खाने के बाद एक चम्मच अलसी बच्चों को खिलानी चाहिए जिससें खाना भी जल्दी पच जाता है।

# दही

सुबह नाश्ते और शाम को दही का सेवन ब्रेन सेल्स को लचीला बनाता है। इससे दिमाग की तुरंत प्रतिक्रिया करने की क्षमता बढ़ती है। इसलिए एग्जाम टाइम में बच्चों को नियमित रूप से दही का सेवन करवाएं।

food,food to increase memory,Health,Health tips,memory booster food

# फल और सब्जियां

परीक्षा के समय बच्चों को ज्यादा से ज्यादा फल और सब्जियां खिलाएं। विटामिन सी, बी, रेशा और पोटैशियम की मात्रा से भरपूर भोजन बच्चों के दिमाग को सक्रिय रखता है।

# केला

केले में मैग्नीशियम, पोटैशियम और आयरन काफी मात्रा में होती है। इससे दिमाग तेज चलता है और बच्चे का ध्यान पढ़ाई में रहेंगा।

# बींस

बींस शरीर के ग्लूकोज़ लेवल को कंट्रोल करती है। दिमाग को रोजाना ग्लूकोज चाहिए।इसलिए एग्जाम टाइम में बच्चों को रोजाना हरी फली, दाल, राजमा का सेवन कराएं।

# मछली

मछली में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है जो दिमाग को तेज़ करता हैं और याददाश्त को सुधारने का कार्य करता हैं। मछली खाने से दिमाग का विकास होता हैं। मछली को आँखों की रोशिनी बढ़ाने वाला भी माना जाता हैं। मछली को ब्रेन फ़ूड की श्रेणी में आसानी से रखा जा सकता हैं। अगर आप मांसाहारी हैं तो आपको हर हफ्ते में कम से कम एक बार मछली जरूर खानी चाहिए। साल्मां, तुना, सारदाईन जो कि ओमेगा-3 फैटी एसिड मे रिच होती हैं वह आपके ब्रेन के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?