Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

गर्मियों में आंखों का किस तरह रखे ख्याल, ले इन टिप्स की मदद

कुछ आसान टिप्स को अपनाकर आप गर्मियों में अपनी आंखों की अच्छे से देखभाल कर सकते हैं। तो देर किस बात कि आइए ऐसे ही सबसे अच्छे टिप्स के बारे में जानें।

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Thu, 04 Mar 2021 11:44:26

गर्मियों में आंखों का किस तरह रखे ख्याल, ले इन टिप्स की मदद

गर्मी का मौसम आ चुका है। गर्मियों की चिलचिलाती धूप में ज्यादा देर रहने से आंखों में एलर्जी होने लगती है। जिससे आंखे लाल हो जाती हैं और उसमें जलन और पानी आने की शिकायत होने लगती है। इसके अलावा आपने देखा होगा गर्मियों में ज्यादातर लोगों को धूप से आंखों में एलर्जी, कंजक्टिवाइटिस, आंखों में ड्राईनेस और आंख की फुंसी यानि गुहेरी जैसी समस्याएं भी होने लगती है। ऐसे में कुछ आसान टिप्स को अपनाकर आप गर्मियों में अपनी आंखों की अच्छे से देखभाल कर सकते हैं। तो देर किस बात कि आइए ऐसे ही सबसे अच्छे टिप्स के बारे में जानें...
eye care tips,summer eye care tips,healthy living,Health tips पानी के छींटे मारें

जब भी आप बाहर से घर आते हैं, तो शरीर का तापमान बढ़ जाता है। सबसे पहले आराम से बैठ जाएं और शरीर को नार्मल तापमान में आने दें। एसी की बजाय पंखे के नीचे बैठें। उसके बाद ही ठंडे पानी से आंखों को धोएं। आंखों पर ठंडे पानी के छींटे मारने के बाद तौलिये से चेहरा पोछ लें। जलन अधिक हो या आंखें लाल हों, तो बर्फ से आंखों की सिंकाई करें।

सनग्लास लगाएं

जब भी घर से बहार निकले तो इस बात का दयँ रखे की सनग्लास जरूर लगाए । साथ ही यह भी ध्यान रखें कि आपके द्वारा चुने गए धूप के चश्मे यूवी प्रोटेक्शन युक्त हों। चश्मे खरीदने में बिल्कुल भी कंजूसी न करें। सड़क पर बिकने वाले सामान्य चश्मे लेने की बजाय ऐसा चश्मा लें जो कि आपकी आंखों की वाकई सुरक्षा कर सके। eye care tips,summer eye care tips,healthy living,Health tips
आँखों को रेस्ट दे

गर्मियों में आंखों को आराम देने के लिए अच्छी और भरपूर नींद लेना बहुत जरूरी है क्योंकि दिन पर कंम्प्यूटर पर काम करने के बाद आंखे बुरी तरह से थक जाती है। इसलिए रोजाना कम से कम 7-8 घंटे की नींद जरूर लें। इसके अलावा आंखों को आराम देने के लिए बादाम के तेल की मसाज भी करें। मसाज से आंखों में ब्लड सर्कुलेशन तेज होता और उन्हें आराम मिलता है। इसके अलावा बादाम के तेल में मौजूद विटामिन ई आंखों की सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है। दिन में कम से कम 1 बार आंखों की मसाज जरूर करें। कोशिश करें कि रात को सोने से पहले आप ऐसा करें।

स्वीमिंग गॉगल्स

गर्मियों में लोग स्वीमिंग को व्यायाम की तरह करना पसंद करते हैं। लेकिन पानी से भरे पूल में छलांग लगाते समय आँखों की सुरक्षा को न भूलें। पूल के पानी में मौजूद क्लोरीन की मात्रा आँखों में लाली और खुजली की वजह बन सकती है इसलिए स्वीमिंग के दौरान अच्छी फिटिंग वाले गॉगल्स पहनें और बचाव के लिए ल्युब्रिकेटिंग आई ड्रॉप्स का भी उपयोग अवश्य करें।

eye care tips,summer eye care tips,healthy living,Health tips एसी में आंखों की केयर
गर्मी के दिनों में एसी में ज्यादा देर बैठने से आंखों में ड्राइनेस आ जाती है। ऐसे में बहुत ज्यादा देर एसी में बैठने से बचें। लेकिन अगर आपको बैठना भी हैं तो सीधे एसी के सामने न बैठें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology