न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नाश्ते में करे इन चीजों का सेवन और बढ़ते वजन पर लगाए Full stop

जानिए नाश्ते में किस तरह का आहार आपके बढ़ते वजन को कम कर सकता है साथ ही यह नाश्ते बनाने में काफी आसान हैं।

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Fri, 05 Mar 2021 12:03:41

नाश्ते में करे इन चीजों का सेवन और बढ़ते वजन पर लगाए Full stop

नाश्ता दिन का सबसे पहला आहार होता है, जिसे आपका शरीर सबसे पहले ग्रहण करता है। कुछ लोग वजन घटाने के चक्कर में नाश्ता नहीं करते है ऐसे में उनका वजन घटने की बजह बढ़ने लगता है। आपके नाश्ते पर बहुत हद तक निर्भर करता है कि वजन घटाने में आप कितनी जल्दी कामयाब हो सकेंगे। वजन घटाने के लिए बहुत जरूरी है कि आप ऐसे नाश्ते का सेवन करें जिसमें बहुत अधिक कैलोरी न हो और साथ ही आपके शरीर को सारे आवश्यक पोषण तत्व भी मिलते रहे ताकि शरीर कमजोर न हो। जानिए नाश्ते में किस तरह का आहार आपके बढ़ते वजन को कम कर सकता है साथ ही यह नाश्ते बनाने में काफी आसान हैं...

things to eat in breakfast,eating healthy breakfast,reasons to eat healthy breakfast,healthy living,Health tips

दलिया

वजन घटाने के लिए ज्यादातर लोग दलिया का सेवन करते हैं। आप चाहें तो इस दूध में या पानी में बनाकर ऊपर से दूध या दही मिला लें या फिर सब्जियों के साथ बना लें, यह हर तरीके से काफी पौष्टिक नाश्ता है। कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, मिनरल से भरपूर दलिया आसानी से पच भी जाता है। दलिया का सेवन करने से रक्तचाप का खतरा कम रहता है।

things to eat in breakfast,eating healthy breakfast,reasons to eat healthy breakfast,healthy living,Health tips

पोहा

नाश्ते में वैसे तो अधिकांश लोग पोहा खाना पसंद करते हैं और पोहा खाना सेहत के लिए भी अच्छा होता है। पोहे में कैलोरी बहुत अधिक नहीं होती है, साथ ही इसमें आयरन, पोटेशियम जैसे तत्व भी पाए जाते हैं। पोहे के सेवन से पेट भी जल्दी भर जाता है और लंबे समय तक भरा रहता है इसलिए इसे खाने से वजन नहीं बढ़ता है लेकिन पोहा खाते वक्त इस बात का ध्यान जरूर रखें कि पोहे पर सेंव न डालें या बहुत अधिक मात्रा में इसका सेवन न करें नहीं तो कैलोरी के साथ ही आपका वजन भी घटने की बजाय बढ़ने लगेगा।

things to eat in breakfast,eating healthy breakfast,reasons to eat healthy breakfast,healthy living,Health tips

अंडा

संडे हो मंडे रोज खाओ अंडे। अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, तो अपने नाश्ते में अंडे को शामिल कर सकते हैं। अंडा प्रोटीन और कैल्शियम से भरपूर होता है, इससे न सिर्फ आपको एनर्जी मिलेगी, बल्कि आपकी हड्डियां भी मजबूत होगी। अंडे को अगर एनर्जी डेफसिट डाइट यानी कम कैलोरी डाइट के साथ लिया जाए, तो यह एक पौष्टिक सप्लीमेंट की तरह वजन कम करने में मददगार साबित हो सकता है ।

things to eat in breakfast,eating healthy breakfast,reasons to eat healthy breakfast,healthy living,Health tips

ओट

ओट हमारे लिए बहुत जरूरी है क्योंकि इसमें फाइबर काफी ज्यादा होता है। इसमें एंटीऑक्सिडेंट भी होते हैं, जो आपको स्वस्थ रखने के साथ दिल की बीमारियों से भी बचाते हैं। ओट प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मददगार है और शुगर व कॉलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखता है। इससे लंबे समय तक पेट भरा होने का अहसास भी होता है।

things to eat in breakfast,eating healthy breakfast,reasons to eat healthy breakfast,healthy living,Health tips

सेब

अगर वजन कम करना या संतुलित रखना है, तो फल अच्छा विकल्प हो सकता है। फलों की अगर बात करें, तो उसमें सेब का सेवन वजन को संतुलित रखने में मददगार साबित हो सकता है। सेब में मौजूद फाइबर खाने को धीरे-धीरे पचाएगा, जिससे बार-बार खाने की इच्छा नहीं होगी और आप एक बार में जरूरत से ज्यादा नहीं खाएंगे

things to eat in breakfast,eating healthy breakfast,reasons to eat healthy breakfast,healthy living,Health tips

इडली

उड़द की दाल, चावल और रवे से घर पर बनी इडली में कई सारे पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं। इडली को तेल में फ्राय नहीं करना होता है, साथ ही इसे पचाना बहुत आसान होताा है। इडली में प्रोटीन और फाइबर पाए जाते हैं जो कि पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखते हैं, जिससे कि वजन घटाने में काफी हद तक सहायता मिलती है। ध्यान रखें कि आप वजन घटाने जा रहे हैं तो इडली के लिए घर पर बने बैटर का ही प्रयोग करें।

things to eat in breakfast,eating healthy breakfast,reasons to eat healthy breakfast,healthy living,Health tips

स्प्राउट्स

स्प्राउट्स यानी अंकुरित दाले को वजन घटाने में काफी मददगार साबित होती हैं। स्प्राउट्स को आप ब्रेड के अंदर भरकर सैंडविच भी बना सकते हैं। स्प्राउट्स के साथ दही या छाछ अच्छा कॉम्बिनेशन हो सकता है। एनर्जी से भरपूर स्प्राउट्स में फैट काफी कम होता है। साथ में, होल वीट या मल्टि-ग्रेन ब्रेड ले लें, जिनसे लंबे समय तक पेट भरा होने का अहसास होता है।

things to eat in breakfast,eating healthy breakfast,reasons to eat healthy breakfast,healthy living,Health tips

एवोकाडो

आप अपने नाश्ते में एवोकाडो को भी शामिल कर सकते हैं। इसके सेवन के बाद काफी देर तक भूख नहीं लगती, क्योंकि इससे पेट भरा हुआ महसूस हो सकता है

things to eat in breakfast,eating healthy breakfast,reasons to eat healthy breakfast,healthy living,Health tips

मल्टीग्रेन ब्रेड सैंडविच

नाश्ते के लिए मल्टीग्रेन ब्रेड सैंडविच लेना काफी फायदेमंद हो सकता है। इसे बनाने के लिए खूब सब्जियों का प्रयोग कर सकते हैं। सैंडविच बनाने के लिए चाहें तो पनीर के स्लाइस भी डाल सकते हैं। लेकिन ध्यान रहें पनीर डबल टोंड दूध से बना होना चाहिए। सब्जियों और पनीर से बना सैंडविच पोषण से भी भरपूर होता है क्योंकि इसमें फाइबर, विटामिन ई और बी, आयरन, मैग्निशियम और जिंक होता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
PM आवास के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता शामिल; NEET मुद्दे पर सरकार से जवाब और इस्तीफे की मांग
PM आवास के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता शामिल; NEET मुद्दे पर सरकार से जवाब और इस्तीफे की मांग
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग