न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोशिकाओं के लिए जहर के समान है ई-सिगरेट, सामने आई डराने वाली सच्चाई

सिगरेट की इस आदत को छुड़ाने के लिए कहा जाता हैं कि ई-सिगरेट एक बेहतरीन जरिया हैं जो 95 फीसदी तक कम हानिकारक होती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 03 Sep 2020 3:47:22

कोशिकाओं के लिए जहर के समान है ई-सिगरेट, सामने आई डराने वाली सच्चाई

यह तो सभी जानते हैं कि धुम्रपान करना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं जो आपकी सेहत को नुकसान पहुंचाने के साथ ही आपको कैंसर जैसी गंभीर और जानलेवा बीमारी का शिकार बना सकता हैं। सिगरेट की इस आदत को छुड़ाने के लिए कहा जाता हैं कि ई-सिगरेट एक बेहतरीन जरिया हैं जो 95 फीसदी तक कम हानिकारक होती हैं। लेकिन आज इस कड़ी में हम आपके लिए ई-सिगरेट के खतरे से जुड़ी डराने वाली सच्चाई लेकर आए हैं जिसके अनुसार यह कोशिकाओं के लिए जहर के समान है। तो आइये जानते हैं इस शोध के बारे में।

Health tips,health tips in hindi,health research,e cigarette,breathing issues

वैज्ञानिकों के मुताबिक, वो केमिकल जो वैनिला, बेरी और दालचीनी जैसे फ्लेवर पैदा करते हैं, ई-सिगरेट के उपकरण में अन्य विलायक द्रवों के साथ मिश्रण कर स्वास्थ्य के लिए खतरा बन सकते हैं। नए शोध से पता चलता है कि उपकरणों के अंदर के रसायन फेफड़ों या रक्त वाहिकाओं और हृदय की कोशिकाओं के लिए विषाक्त हो सकते हैं।

यह नया शोध अमेरिका के येल विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने किया है। शोधकर्ताओं के मुताबिक, ई-सिगरेट के केमिकल कई तरह की परेशानियों खड़ी कर सकते हैं, जिसमें हृदय गति का बढ़ना, दिल की अनियमित धड़कन, उच्च रक्तचाप (हाई ब्लड प्रेशर) और सांस लेने में कठिनाई शामिल हैं।

Health tips,health tips in hindi,health research,e cigarette,breathing issues

शोधकर्ताओं की टीम के प्रोफेसर स्वेन-एरिक जॉर्ड के मुताबिक, 'यह पहला ऐसा प्रमाण है, जिससे यह साबित होता है कि ये नए रसायन फेफड़ों की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचा सकते हैं। कुछ मामलों में, 40 फीसदी से अधिक फ्लेवर केमिकल्स ई-सिगरेट में नए रसायनों में बदल जाते हैं, अब तक उनकी विषाक्तता के बारे में लगभग कुछ भी ज्ञात नहीं था।'

साल 2018 में एक रिपोर्ट आई थी, जिसमें किंग्स कॉलेज लंदन में टोबैको एडिक्शन के प्रोफेसर एन. मैकनील ने कहा था, 'जब लोग तंबाकू वाली सिगरेट पीते हैं तो वे धुएं के 7,000 घटक अपने अंदर ले जाते हैं, जिनमें से 70 को कैंसर पैदा करने वाला माना जाता है, लेकिन ई-सिगरेट में ये तत्व या तो बहुत कम मात्रा में हैं या हैं ही नहीं। इसलिए हमें विश्वास है कि ई-सिगरेट कम नुकसान पहुंचाती है।' हालांकि यह नई रिपोर्ट इसके ठीक उलट है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि ई-सिगरेट गंभीर नुकसान पहुंचा सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक ने अनशन जारी रखने का किया ऐलान, बोले- छात्रों को सांसदों से मिलने की मिले अनुमति
सोनम वांगचुक ने अनशन जारी रखने का किया ऐलान, बोले- छात्रों को सांसदों से मिलने की मिले अनुमति
23 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म की भूख हड़ताल, CJP प्रतिनिधियों से मिले जेपी नड्डा
23 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म की भूख हड़ताल, CJP प्रतिनिधियों से मिले जेपी नड्डा
अनशन खत्म होने लगे, 23 दिन बाद तीन छात्रों ने तोड़ी भूख हड़ताल; सोनम वांगचुक के अगले कदम पर टिकी निगाहें
अनशन खत्म होने लगे, 23 दिन बाद तीन छात्रों ने तोड़ी भूख हड़ताल; सोनम वांगचुक के अगले कदम पर टिकी निगाहें
'एक शिक्षा मंत्री का इस्तीफा भी नहीं ले सकते', CJP के संसद मार्च के बीच राहुल गांधी का मोदी सरकार पर तीखा हमला
'एक शिक्षा मंत्री का इस्तीफा भी नहीं ले सकते', CJP के संसद मार्च के बीच राहुल गांधी का मोदी सरकार पर तीखा हमला
राममंदिर दान चोरी केस: टिन्नू यादव के बड़े दावे, चंपत राय, अनिल मिश्रा समेत कई नामों को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे
राममंदिर दान चोरी केस: टिन्नू यादव के बड़े दावे, चंपत राय, अनिल मिश्रा समेत कई नामों को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे
‘शहीद हो जाऊंगा, फिर जन्म लेकर लौटूंगा...’ सिर से बहता रहा खून, घायल प्रदर्शनकारी पुलिस को देता रहा चुनौती
‘शहीद हो जाऊंगा, फिर जन्म लेकर लौटूंगा...’ सिर से बहता रहा खून, घायल प्रदर्शनकारी पुलिस को देता रहा चुनौती
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भीषण भूस्खलन, मलबे में दबा मकान; एक ही परिवार के 7 लोगों की दर्दनाक मौत
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भीषण भूस्खलन, मलबे में दबा मकान; एक ही परिवार के 7 लोगों की दर्दनाक मौत
'सरकार को इस तरह नहीं झुका सकते', NEET विवाद और राम मंदिर चंदा मुद्दे पर विपक्ष पर बरसीं कंगना रनौत
'सरकार को इस तरह नहीं झुका सकते', NEET विवाद और राम मंदिर चंदा मुद्दे पर विपक्ष पर बरसीं कंगना रनौत
कानपुर पहुंचीं किरण बेदी, भाजपा से चुनाव लड़ने को बताया अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल
कानपुर पहुंचीं किरण बेदी, भाजपा से चुनाव लड़ने को बताया अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: डॉ. अनिल मिश्रा पर भी कस सकता है शिकंजा, जांच में मिले अहम सबूत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: डॉ. अनिल मिश्रा पर भी कस सकता है शिकंजा, जांच में मिले अहम सबूत
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स