न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

खाली पेट चाय पीने के नुकसान

खाली पेट चाय पीने और भी कई स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। अगर आप खाली पेट ही चाय पी लेते हैं, तो आपको पता होने चाहिए इन स्वास्थ्य नुकसान के बारे में।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 20 Nov 2017 4:36:40

खाली पेट चाय पीने के नुकसान

चाय का चुस्की लेने की ललक तो सबको होती है। गर्मागर्म चाय के शौकीन लोगों की कमी नहीं है। बात के दौरान अगर चाय की चुस्कियां न ली जाएं तो कुछ अधूरा लगता है। अदरक, तुलसी, लौंग, इलायची और दालचीनी जैसी चीजों के प्रयोग से आप इसके कई स्वास्थ्य लाभ भी ले सकते हैं। कई लोग तो सुबह उठते ही सबसे पहले चाय पीते हैं। सब यही सोचते हैं कि चाय पीकर कुछ फ्रैश हो लिया जाए लेकिन शायद आप यह नहीं जानते कि सुबह खाली पेट चाय से शारीरिक नुकसान भी पहुंच सकता है। जबकि खाली पेट चाय पीने से एसिडिटी हो सकती है, क्योंकि इसमें मौजूद टेनिन्स पेट के एसिड को बढ़ा देते हैं। खाली पेट चाय पीने और भी कई स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। अगर आप खाली पेट ही चाय पी लेते हैं, तो आपको पता होने चाहिए इन नुकसानों के बारे में।

empty stomach tea is harmful,harmful effects of drinking tea,Health,Health tips,healthy living

# चाय में पाया जाने वाला एसिड पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचाता है। इससे सीने में जलन होना,घबराहट और उल्टी की समस्या हो सकती है।

# खाली पेट चाय पीने का सबसे बढ़ा नुकसान है एसिडिटी। खाली पेट गर्म चाय का सेवन पेट में एसिडिटी पैदा करता है और पाचक रसों पर प्रभाव डालता है।

# चाय में दूध डालकर पीने से दूध में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट के गुण खत्म हो जाते हैं। कई बार तो इससे सारा दिन थकावट भी रह सकती हैं।

# पाचन तंत्र का कमजोर होने का एक बड़ा कारण है खाली पेट गर्म चाय का सेवन। हालांकि यह एक या दो बार नहीं बल्कि रोजाना खाली पेट चाय पीने पर होता है।

# सुबह उठकर खाली पेट चाय पीने से बाइल जूस की प्रक्रिया अनियमित हो जाती है। जिसके चलते आपको मिचली आ सकती है और घबराहट महसूस हो सकती है।

# आमतौर पर ब्लैक टी को सेहतमंद माना जाता है लेकिन बहुत अधिक ब्लैक टी पीना सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकता है। सामान्य तौर पर माना जाता है कि ब्लैक टी पीने से वजन कम होता है लेकिन ब्लैक टी पीने से पेट फूल जाता है और भूख नहीं लगती है।

# खाली पेट चाय पीने वालों अक्सर थकान और चिड़चिड़ेपन की समस्या देखी जा सकती है। इसलिए खाली पेट चाय पीने से पहले एक बार जरूर सोचें।

# पेट में या फिर श्वास नली में जलन, उल्टी आना या जी मिचलाने की समस्या का एक मूल कारण भी खाली पेट चाय पीना ही है। इन परेशानियों से बचने के लिए चाय पीने से पहले कुछ खा लेना जरूरी है।

# चाय अगर अत्यधिक उबाली गई हो, तो यह सेहत के लिए और भी अधिक नुकसानदायक होती है, क्योंकि इसमें कैफीन की मात्रा कहीं अधिक होती है, और यह खाली पेट सीधा प्रभाव डालती है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?