Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या आपको पता हैं ग्लव्स पहनने से जुड़ी सही जानकारी, जानें यहां

महत्वपूर्ण हैं कि ग्लव्स पहनने से जुड़ी सही जानकारी प्राप्त की जाए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 13 May 2020 12:29:05

क्या आपको पता हैं ग्लव्स पहनने से जुड़ी सही जानकारी, जानें यहां

दुनिया भर में कोरोनावायरस की महामारी ने तबाही मचा रखी हैं और इससे निपटने के लिए वैक्सीन बनाने की कोशिश लंबे समय से की जा रही हैं। जबतक इसकी वैक्सीन तैयार नहीं हो जाती हैं तब तक इसका खौफ बना ही रहना हैं। ऐसे में इस बात की गंभीरता बढ़ गई है कि लोगों को खुद ही अपनी देखभाल करनी होगी और संक्रमण से खुद को बचाना होगा। संक्रमण से बचाव के लिए लोग चहरे पर मास्क और हाथों में ग्लव्स का इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे में महत्वपूर्ण हैं कि ग्लव्स पहनने से जुड़ी सही जानकारी प्राप्त की जाए। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

कब पहनने चाहिए ग्लव्स

बीमार व्यक्ति के आस-पास या उसके कमरे की सफाई कर रहे हों तब ग्लव्स पहनना बहुत ही ज्यादा जरूरी हो जाता है। घर के ऐसे हिस्सों की सफाई करते वक्त, जिन्हें बार-बार या फिर अक्सर छुआ जाता हो। रक्त, मल, पेशाब और उल्टी जैसे तरल पदार्थों को छूते वक्त या फिर आप उनके संपर्क में आते हों तो।
Health tips,health tips in hindi,coronavirus,gloves safety,gloves tips कहां नहीं पड़ती ग्लव्स की जरूरत

अगर आप किसी ऐसी जगह पर शॉपिंग कार्ट से खरीदारी कर रहे हैं या फिर एटीएम का इस्तेमाल कर रहे हैं तो ग्लव्स पहनने से भी आप सेफ नहीं हैं। ऐसी जगहों पर ग्लव्स पहनने से कोई फायदा नहीं होने वाला है। ऐसी जगहों पर ग्लव्स संक्रमण को पकड़ सकता है और जब भी आप अपने चेहरे को छुएंगे तो ये ग्लव्स आपको संक्रमित बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। खुद को सेफ रखने का सबसे अच्छा तरीका है नियमित रूप से हाथ धोते रहना।

क्या दोबारा यूज में आ सकते हैं ग्लव्स

- रबड़ के ग्लव्स के गंदा यानी की धूल-मिट्टी लग जाने या फिर कोई मेहनत भरा काम करने के बाद उन्हें उतार देना चाहिए।
- अगर आपने ग्लव्स पहने हुए हैं और आपने छींक आने पर उसे अपना फेस कवर किया था या चेहरे को छुआ था तो आपको ग्ल्वस उतारना पड़ेगा। ये आपके लिए बिल्कुल भी सेफ नहीं है।
- अगर आपने पुन प्रयोग किए जाने वाले ग्लव्स पहने हैं तो आपको उन्हें प्रत्येक बार उपयोग करने के बाद साफ करना चाहिए और उन्हें कीटाणुनाशक बनाना चाहिए।
- डिस्पोजेबल ग्लव्स को बार-बार इस्तेमाल करने से बचें क्योंकि इस प्रकार के ग्लव्स जल्दी गंदे हो जाते हैं और ये आपको बीमार बना सकते हैं। Health tips,health tips in hindi,coronavirus,gloves safety,gloves tips कैसे करें ग्लव्स का निपटान

ग्लव्स को उतारने के बाद उनके निपटान यानी की डिस्पोज का सही तरीका है कि आप उन्हें किसी बंद कूड़ेदान में दाल दें। ऐसा करने से उनका प्रभाव बहुत कम हो जाएगा। ध्यान रखें कि ग्लव्स को ऐसी जगह पर न फेंके जहां लोग रहते हों या फिर बहुत सारे बच्चे हों। सार्वजनिक जगहों पर ऐसी चीजों को फेंकना आपके और आपके आस-पास रहने वाले लोगों के लिए बिल्कुल भी सेफ नहीं है।

ग्लव्स को उतारने के बाद एक बात हमेशा ध्यान में रखनी चाहिए कि हाथ जरूरी धोएं। ग्लव्स को उतारने और सही निपटान के बाद हाथों को साबुन और पानी से कम से कम 20 सेकेंड तक धोएं। इसके अलावा आप एल्कोहल बेस्ड हैंड सैनिटाइजर का भी प्रयोग कर सकते हैं और हाथ के कीटाणुओं को खत्म कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology