न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भूलकर भी नजरअंदाज ना करें लो ब्लड शुगर के ये 6 संकेत, बन सकते है खतरे की घंटी

लो ब्लड शुगर की वजह से कई स्वास्थ्य परेशानियाँ हो सकती हैं, यहाँ तक कि जान भी जा सकती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 28 Sep 2018 5:27:35

भूलकर भी नजरअंदाज ना करें लो ब्लड शुगर के ये 6 संकेत, बन सकते है खतरे की घंटी

ब्लड शुगर कम होने की समस्या आज के समय में एक आम बात हो गई हैं। लेकिन जरूरी नहीं हैं कि ब्लड शुगर का कम होना केवल डायबिटीज के मरीजों के साथ ही हो सकता हैं, बल्कि यह समस्या एक स्वस्थ व्यक्ति के साथ भी हो सकती हैं। लो ब्लड शुगर की वजह से कई स्वास्थ्य परेशानियाँ हो सकती हैं, यहाँ तक कि जान भी जा सकती हैं। इसलिए यह जरूरी हो जाता है कि लो ब्लड शुगर के संकेतों को जानकर, इसका सही समय पर उपचार किया जाए। तो आइये जानते हैं शरीर में ब्लड शुगर कम होने के संकेतों के बारे में।

* तेज भूख लगना

अगर खाना खाने के बाद भी आपको ऐसा लगता है कि आपका पेट खाली है या आपको अचानक तेज भूख लग जाए, तो ये इस बात का संकेत हो सकता है कि आपके शरीर को और ज्यादा ग्लूकोज की जरूरत है।

* नींद न आना

आपकी खराब नींद का कारण हाइपोग्लाइसेमिया भी हो सकता है। अगर आपको रात में पसीना आता है, सपने आते हैं या बेचैनी होती है, तो ये लो ब्लड शुगर के संकेत हो सकते हैं।

* शरीर में झटके लगना

अगर शरीर में ग्लूकोज का लेवल बहुत कम हो जाए, तो शरीर के सेंट्रल नर्वस सिस्टम में परेशानी आने लगती है। शरीर में ग्लूकोज की कमी को पूरा करने के लिए आपका शरीर कैटेकोलामाइन्स रिलीज करने लगता है, जिसके कारण कई बार आपको अचानक शरीर में झटका या झनझनाहट महसूस हो सकती है।

भूलकर भी नजरअंदाज ना करें लो ब्लड शुगर के ये 6 संकेत, बन सकते है खतरे की घंटी

* अचानक मूड बदल जाना

अचानक मूड बदल जाना यानी मूड स्विंग भी शरीर में लो शुगर लेवल का संकेत हो सकता है। अगर आपको लगता है कि आपके व्यवहार में अचानक परिवर्तन आ गया है या बेचैनी महसूस होने लगी है, तो ये ग्लूकोज की कमी का संकेत हो सकता है।

* पसीना आना

हमारे शरीर में पसीने को ऑटोनॉमिक नर्वस सिस्टम कंट्रोल करता है। ये सेंट्रल नर्वस सिस्टम का ही हिस्सा होता है। अगर आपको बिना किसी कारण पसीना आने लगे, तो ये इस बात का संकेत हो सकता है कि आपके शरीर में ग्लूकोज की कमी हो गई है।

* चक्कर आना और आंखों के आगे अंधेरा छाना

ये शरीर में ग्लूकोज की कमी का सबसे पहला और सामान्य संकेत है। कई बार जब आप देर तक भूखे होते हैं और शरीर में ग्लूकोज का लेवल बहुत कम हो जाता है, तो आपको चक्कर आने या आंखों के आगे कुछ पल के लिए अंधेरा छा जाने के लक्षण दिखते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

  • खराब खानपान से दांत पीले हो जाते हैं
  • महंगे ट्रीटमेंट के बिना दांतों को चमकदार बनाएं
  • घरेलू नुस्खों से दांत सफेद और मजबूत बनते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी