Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

IIT की शोध में हुआ कोरोना को लेकर खुलासा, बात चिंता बढ़ाने वाली

गुजरात के गांधीनगर स्थित आईआईटी संस्थान द्वारा कोरोना को लेकर एक रिसर्च की गई हैं जिसके अनुसार नाली के गंदे पानी में भी कोरोना का खतरा हो सकता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 10 Jun 2020 3:40:25

IIT की शोध में हुआ कोरोना को लेकर खुलासा, बात चिंता बढ़ाने वाली

कोरोना वायरस जब से आया है तभी से इस पर हजारों रिसर्च की जा रही हैं जिनके विभिन्न परिणाम समय-समय पर इसकी भयावहता और इससे बचने के उपाय सुझाते हैं। ऐसे में हाल ही में, गुजरात के गांधीनगर स्थित आईआईटी संस्थान द्वारा कोरोना को लेकर एक रिसर्च की गई हैं जिसके अनुसार नाली के गंदे पानी में भी कोरोना का खतरा हो सकता हैं। शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन में जो रिजल्ट पाया है, वह खासकर सफाईकर्मियों के लिए खतरे की संभावना बढ़ाता है। सफाईकर्मियों के साथ-साथ अन्य जो लोग भी नाले की सफाई करते हैं, उन्हें अपना बचाव करने की जरूरत है।
Health tips,health tips in hindi,health research,coronavirus,corona research आईआईटी गांधीनगर के शोधकर्ताओं ने सीवेज के पानी में कोरोना वायरस की उपस्थिति का पता लगाया है। इस अध्ययन के मुताबिक, शोधकर्ताओं ने अहमदाबाद के एक नाले से बिना ट्रीटमेंट का थोड़ा पानी जमा किया और उसमें वायरस की उपस्थिति को लेकर अध्ययन किया। शोधकर्ताओं ने बताया कि कोराना वायरस प्रसार को लेकर शोध किया जा रहा था। उनका कहना है कि देशभर के हॉटस्पॉट, कंटेनमेंट जोन में कम्यूनिटी ट्रांसमिशन या सामुदायिक प्रसार को लेकर भी यह पता लगाया जा सकता है कि कहीं संक्रमण फैलने का एक कारण सीवेज का गंदा पानी तो नहीं है।

मालूम हो कि इससे पहले अमेरिका, फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड जैसे देशों में भी पानी के जरिए कोरोना संक्रमण के प्रसार की सूचनाएं सामने आई थीं। बीते अप्रैल में गांधीनगर आईआईटी भी ऐसे ही एक वैश्विक शोध का हिस्सा बना, जिसमें सीवेज के पानी में कोरोना वायरस प्रसार के बारे में पता लगाया जा रहा था। इस शोध में 51 अन्य विश्वविद्यालयों और रिसर्च संस्थान भी शामिल हुए थे। Health tips,health tips in hindi,health research,coronavirus,corona research खबरों के मुताबिक, आईआईटी गांधीनगर के प्रो। मनीष कुमार ने कहा है कि सीवेज का पानी वायरस की पहचान का मुख्य स्रोत हो सकता है, क्योंकि कोरोना संक्रमित व्यक्ति में लक्षण दिखे या नहीं, लेकिन वह मल या मूत्र त्याग करेगा तो वह सीवेज के गंदे पानी में मिल जाएगा और ऐसे में कोरोना की मौजूदगी की संभावना बनती है। इस अध्ययन में गुजरात पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड ने आईआईटी टीम की मदद की। आठ और 27 मई को सीवेज के पानी का नमूना लिया गया। शोधकर्ताओं को इस अध्ययन में यह पता चला कि पानी में कोविड-19 संक्रामक नहीं है। पानी में वायरस की मौजूदगी का तापमान से भी कोई कनेक्शन भी नहीं है।

प्रो. मनीष कहते हैं कि मौजूदा अध्ययन से कोरोना संक्रमण के फैलने का पता नहीं लगाया जा सकता। गंदे पानी के सैंपल से जिंदा कोरोना वायरस को नहीं पकड़ा जा सकता, लेकिन जीन सीक्वेंसिंग के जरिए पता लगाया जा सकता है कि कोरोना का जेनेटिक मटेरियल पानी में किस हद तक मौजूद है। स्पष्ट है कि इसके लिए गहन शोध अध्ययन की जरूरत है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology