न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन 4 आदतों को अपनी दिनचर्या में लाए डायबिटीज के मरीज, शुगर लेवल होगा नियंत्रित

आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसी आदतें जिन्हें अपनी दिनचर्या में लाकर डायबिटीज के मरीज शुगर लेवल को नियंत्रित कर पाएंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 08 Feb 2020 4:54:57

इन 4 आदतों को अपनी दिनचर्या में लाए डायबिटीज के मरीज, शुगर लेवल होगा नियंत्रित

वर्तमान समय की बढती बिमारियों में से एक हैं डायबिटीज जिसमें ब्लड शुगर का स्तर सामान्य से ज्यादा हो जाता है। इस ब्लड शुगर को नियंत्रित करना बहुत मुश्किल होता हैं। इसके लिए डॉक्टर की उचित सलाह बहुत जरूरी हैं जो कि मरीज के हित में होती हैं। इसकी के साथ ही शारीरिक श्रम और सही खानपान शुगर लेवल नियंत्रित करने में मदद करते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसी आदतें जिन्हें अपनी दिनचर्या में लाकर डायबिटीज के मरीज शुगर लेवल को नियंत्रित कर पाएंगे। तो आइये जानते हैं इन आदतों के बारे में।

Health tips,health tips in hindi,diabetes,healthy habits,control on sugar level

नींद पूरी न होना

अक्सर आप अपनी हेल्थ के बारे में नहीं सोचते हैं और इसी कारण से नींद पूरी होने पर विचार नहीं करते हैं। डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद जरूरी है कि वे अपनी नींद पूरी करें और अपना रूटीन सही करें। रात को ज्यादा देर तक जागने के कारण आपके शरीर में शुगर का लेवल बढ़ सकता है। नींद पूरी न होने की वजह से आपको दिनभर थकान महसूस हो सकती है, जो आपकी सेहत के लिए हानिकारक है। रात में जल्दी सोना और सुबह उठकर हल्का व्यायाम करना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

समय पर खाना न खाना

डायबिटीज में जरूरी है कि आप समय पर खाना खाएं और बीच में खाना कभी न छोड़ें। कई बार आपका खाना खाने का मन नहीं करता है, ऐसे में आपको जूस या हेल्दी सूप का सेवन करना चाहिए। सुबह के नाश्ते में ऐसा आहार लें, जिसमें कैलोरीज की मात्रा कम हो या उसे घटाने में मदद करे। रात को हल्का भोजन खाएं जिसमें कोई तेल या घी शामिल न हो। जंक फूड, मीठा और चावल खाने पर रोक लगा दें, या शुगर फ्री चीनी का इस्तेमाल करें। आप फल का एक कुछ मात्रा में सेवन कर सकते हैं और अपने भोजन में दूध का एक छोटा गिलास भी शामिल कर सकते हैं। ये आपके लिए लाभकारी साबित होगा।

Health tips,health tips in hindi,diabetes,healthy habits,control on sugar level

पैरों का खास ध्यान रखें

डायबिटीज आपके पैरों में कई तरह के इंफैक्शन पैदा कर सकती है, जैसे- फफोले, घाव, लालिमा, सूजन आदि। इनसे बचने के लिए आपको अपने पैरों का खास ख्याल रखना चाहिए, सही और आरामदायक जूते पहनने चाहिए, पैरों की तेल से मालिश करनी चाहिए और एंटीबायोटिक क्रीम लगानी चाहिए। डायबिटीज के कारण आपको चलने में भी परेशानी आने लगती है, ऐसे में आप रात को गरम पट्टी पहनकर सो सकते हैं, ये आपके लिए लाभकारी होगा।

एक्सरसाइज और अन्य गतिविधियां

स्वस्थ्य रहने के लिए जरूरी है कि आप थोड़ी देर तक स्ट्रेचिंग और एरोबिक (aerobic) एक्सरसाइज या योगा जरूर करें। इससे आपका फैट कम होता है और केलोरीज भी घटने लगती हैं। इसके अलावा आप कई गतिविधियों को अपने रूटीन में शामिल कर सकते हैं जैसे- जब आप फोन पर बात करते हैं, तो साथ-साथ घूमें। शॉपिंग करने स्टोर पर पैदल जाएं। लिफ्ट के बजाय सीढ़ियों का उपयोग करें। खाने के बाद, बगीचे में थोड़ी देर टहलें।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

आज से मैं अनशन शुरू कर रहा हूं...सोनम वांगचुक को हटाने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
आज से मैं अनशन शुरू कर रहा हूं...सोनम वांगचुक को हटाने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'दिल्ली पुलिस ने जबरन उठाया'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'दिल्ली पुलिस ने जबरन उठाया'
'मेरे साथ मारपीट की गई', हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके; जंतर-मंतर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
'मेरे साथ मारपीट की गई', हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके; जंतर-मंतर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल क्यों ले गई दिल्ली पुलिस? सामने आई बड़ी वजह
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल क्यों ले गई दिल्ली पुलिस? सामने आई बड़ी वजह
बीजेपी वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन लेकर आए हैं, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर बोलीं डिंपल यादव
बीजेपी वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन लेकर आए हैं, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर बोलीं डिंपल यादव
'ये क्या गुंडागर्दी चल रही है?', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर भड़के AAP सांसद संजय सिंह
'ये क्या गुंडागर्दी चल रही है?', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर भड़के AAP सांसद संजय सिंह
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे?, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोली RJD
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे?, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोली RJD
सफदरजंग अस्पताल पहुंचीं सोनम वांगचुक की पत्नी, बोली - डॉक्टरों की मंजूरी के बिना....
सफदरजंग अस्पताल पहुंचीं सोनम वांगचुक की पत्नी, बोली - डॉक्टरों की मंजूरी के बिना....
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा एक्शन, टिन्नू यादव और भतीजा मनीष 39 घंटे की पुलिस रिमांड पर
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा एक्शन, टिन्नू यादव और भतीजा मनीष 39 घंटे की पुलिस रिमांड पर
राम मंदिर में बिना पुलिस वेरिफिकेशन हुई भर्ती, 5 कर्मचारी सत्यापन में फेल
राम मंदिर में बिना पुलिस वेरिफिकेशन हुई भर्ती, 5 कर्मचारी सत्यापन में फेल
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका