न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना वैक्सीन पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने दी खुशखबरी, जानें कब तक होगा संक्रमण नियंत्रित

दीवाली तक हम कोरोना संक्रमण के प्रसार को काफी हद तक नियंत्रित कर लेंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 31 Aug 2020 4:15:47

कोरोना वैक्सीन पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने दी खुशखबरी, जानें कब तक होगा संक्रमण नियंत्रित

कोरोना का बढ़ता संक्रमण आमजन की चिंता बढ़ा रहा हैं। देश में लगातार कोरोना नए रिकॉर्ड बना रहा हैं। बीते दिन कोरोना के 80 हजार से अधिक मामले आए थे। देश में 35 लाख से भी ऊपर लोग कोरोना संक्रमण का शिकार हुए हैं। हांलाकि 27 लाख से अधिक लोग ठीक भी हुए हैं। करीब 8 लाख मामले सक्रिय हैं। ऐसे में सभी को कोरोना की वैक्सीन का इंतजार हैं ताकि इसके डर को हमेशा के लिए दूर किया जा सकें। इसको लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने एक खुश करने वाला दावा किया है। उनका कहना है, 'दीवाली तक हम कोरोना संक्रमण के प्रसार को काफी हद तक नियंत्रित कर लेंगे।'

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनंतकुमार फाउंडेशन द्वारा आयोजित 'नेशन फर्स्ट' वेब सेमिनार में डॉ। हर्षवर्धन ने कहा, 'कुछ समय बाद कोरोना वायरस भी अतीत में आए अन्य वायरस की तरह सिर्फ स्थानीय समस्या बनकर रह जाएगा, लेकिन इस वायरस ने हमें बहुत कुछ सिखाया है। अब हम सभी लोगों को अपनी जीवनशैली को लेकर ज्यादा सावधान और सजग रहने की जरूरत है।'

Health tips,health tips in hindi,health research,corona research,coronavirus,harsh vardhan

डॉ. हर्षवर्धन ने कोरोना वैक्सीन को लेकर कहा कि इस साल के अंत तक टीका विकसित कर लिए जाने की उम्मीद है। आपको बता दें कि देश में कोराना की तीन-तीन वैक्सीन पर तेजी से काम हो रहा है। ये तीनों वैक्सीन ह्यूमन ट्रायल यानी मानव परीक्षण के अलग-अलग चरण में हैं। एक का नाम कोवैक्सिन (Covaxin) रखा गया है, जिसे भारत बायोटेक और आईसीएमआर द्वारा विकसित किया जा रहा है। वही, दूसरी वैक्सीन जायकोव-डी (ZyCoV-D) है, जिसे जायडस कैडिला बना रही है और तीसरी वैक्सीन कोविशील्ड रखा गया है। इस वैक्सीन को ब्रिटेन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने विकसित किया है, जिसके उत्पादन की जिम्मेदारी भारतीय कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को मिली है।

सबसे पहले कौन सी वैक्सीन मिलेगी?

भारत में सबसे पहले ऑक्सफोर्ड की वैक्सीन 'कोविशील्ड' मिलने की उम्मीद है। फिलहाल इसके दूसरे और तीसरे चरण का ट्रायल चल रहा है। माना जा रहा है कि दिसंबर तक यह वैक्सीन बाजार में आ जाएगी। बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन और गावी के साथ साझेदारी के तहत भारत और निम्न आय वाले देशों के लिए वैक्सीन की 10 करोड़ डोज के उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है।

Health tips,health tips in hindi,health research,corona research,coronavirus,harsh vardhan

कोवैक्सिन का ट्रायल कहां तक पहुंचा?

भारत बायोटेक कंपनी और आईसीएमआर के सहयोग से विकसित इस वैक्सीन के पहले चरण का ट्रायल पूरा हो चुका है और दूसरे चरण के ट्रायल की तैयारी चल रही है। माना जा रहा है कि दूसरे चरण का ट्रायल सितंबर में हो सकता है। इसके लिए वॉलंटियर्स (स्वयंसेवकों) की पहचान की जा रही है।

जायकोव-डी का ट्रायल कहां तक पहुंचा?

अहमदाबाद की फार्मा कंपनी जायडस कैडिला की वैक्सीन का फिलहाल दूसरे चरण का ट्रायल चल रहा है। कंपनी के चेयरमैन पंकज आर। पटेल के मुताबिक, पहले चरण में वैक्सीन सुरक्षित पाई गई है। जिन लोगों को भी वैक्सीन की डोज दी गई थी, उन्हें डॉक्टरों की टीम द्वारा निगरानी में रखा गया था, लेकिन किसी में भी कोई साइड-इफेक्ट देखने को नहीं मिला था।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक ने अनशन जारी रखने का किया ऐलान, बोले- छात्रों को सांसदों से मिलने की मिले अनुमति
सोनम वांगचुक ने अनशन जारी रखने का किया ऐलान, बोले- छात्रों को सांसदों से मिलने की मिले अनुमति
23 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म की भूख हड़ताल, CJP प्रतिनिधियों से मिले जेपी नड्डा
23 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म की भूख हड़ताल, CJP प्रतिनिधियों से मिले जेपी नड्डा
अनशन खत्म होने लगे, 23 दिन बाद तीन छात्रों ने तोड़ी भूख हड़ताल; सोनम वांगचुक के अगले कदम पर टिकी निगाहें
अनशन खत्म होने लगे, 23 दिन बाद तीन छात्रों ने तोड़ी भूख हड़ताल; सोनम वांगचुक के अगले कदम पर टिकी निगाहें
'एक शिक्षा मंत्री का इस्तीफा भी नहीं ले सकते', CJP के संसद मार्च के बीच राहुल गांधी का मोदी सरकार पर तीखा हमला
'एक शिक्षा मंत्री का इस्तीफा भी नहीं ले सकते', CJP के संसद मार्च के बीच राहुल गांधी का मोदी सरकार पर तीखा हमला
राममंदिर दान चोरी केस: टिन्नू यादव के बड़े दावे, चंपत राय, अनिल मिश्रा समेत कई नामों को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे
राममंदिर दान चोरी केस: टिन्नू यादव के बड़े दावे, चंपत राय, अनिल मिश्रा समेत कई नामों को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे
‘शहीद हो जाऊंगा, फिर जन्म लेकर लौटूंगा...’ सिर से बहता रहा खून, घायल प्रदर्शनकारी पुलिस को देता रहा चुनौती
‘शहीद हो जाऊंगा, फिर जन्म लेकर लौटूंगा...’ सिर से बहता रहा खून, घायल प्रदर्शनकारी पुलिस को देता रहा चुनौती
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भीषण भूस्खलन, मलबे में दबा मकान; एक ही परिवार के 7 लोगों की दर्दनाक मौत
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भीषण भूस्खलन, मलबे में दबा मकान; एक ही परिवार के 7 लोगों की दर्दनाक मौत
'सरकार को इस तरह नहीं झुका सकते', NEET विवाद और राम मंदिर चंदा मुद्दे पर विपक्ष पर बरसीं कंगना रनौत
'सरकार को इस तरह नहीं झुका सकते', NEET विवाद और राम मंदिर चंदा मुद्दे पर विपक्ष पर बरसीं कंगना रनौत
कानपुर पहुंचीं किरण बेदी, भाजपा से चुनाव लड़ने को बताया अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल
कानपुर पहुंचीं किरण बेदी, भाजपा से चुनाव लड़ने को बताया अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: डॉ. अनिल मिश्रा पर भी कस सकता है शिकंजा, जांच में मिले अहम सबूत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: डॉ. अनिल मिश्रा पर भी कस सकता है शिकंजा, जांच में मिले अहम सबूत
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स