न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना शोध में सामने आई बात, फेफड़ों के साथ हृदय को भी हो रहा नुकसान

एक रिसर्च में सामने आया हैं कि वायरस फेफड़ों के साथ-साथ हृदय को भी बहुत नुकसान पहुंचा रहा हैं। यह अध्ययन लंदन के छह अस्पतालों में भर्ती हुए 148 कोरोना मरीजों पर किया गया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 23 Feb 2021 4:18:34

कोरोना शोध में सामने आई बात, फेफड़ों के साथ हृदय को भी हो रहा नुकसान

कोरोना को लेकर लगातार रिसर्च की जा रही है ताकि इसके बारे में जान इससे होने वाले नुकसान का सही आंकलन किया जा सकें। ऐसी ही एक रिसर्च में सामने आया हैं कि वायरस फेफड़ों के साथ-साथ हृदय को भी बहुत नुकसान पहुंचा रहा हैं। अध्ययन से पता चला है कि लगभग 50 फीसदी मरीज, जो गंभीर कोविड-19 लक्षणों के कारण अस्पताल में भर्ती हैं, उनमें कोरोना के कारण ट्रोपोनिन नामक प्रोटीन का स्तर बढ़ जाता है जो दिल को नुकसान पहुंचाता है। यह अध्ययन लंदन के छह अस्पतालों में भर्ती हुए 148 कोरोना मरीजों पर किया गया। इस अध्धयन को यूरोपियन हार्ट जर्नल नामक पत्रिका में गुरुवार को प्रकाशित किया गया था।

अध्ययन के मुताबिक, मरीजों के अस्पताल से डिस्चार्ज होने के एक महीने बाद एमआरआई स्कैन से हृदय के नुकसान का पता चला था। इस नुकसान में हृदय की मांसपेशियों की सूजन, दिल के ऊतकों का झुलस जाना, हृदय को रक्त की आपूर्ति नहीं होना शामिल हैं। इसमें यह पाया गया कि उनमें ट्रोपोनिन का स्तर बढ़ गया था, जो हृदय की संभावित समस्या का संकेत दे रहा था। कोविड-19 के कारण अस्पताल में भर्ती हुए कई मरीजों में गंभीर बीमारी के दौरान ट्रोपोनिन का स्तर बढ़ा हुआ पाया गया।

Health tips,health research,corona research,coronavirus,cardiac damage by corona

कुछ साल पहले अमेरिकन कॉलेज ऑफ कार्डियोलॉजी की पत्रिका में एक शोध रिपोर्ट प्रकाशित हुई थी, जिसके लेखकों में से एक प्रोफेसर डेविड न्यूबाय ने बताया था कि ट्रोपोनिन दिल के स्वास्थ्य के एक पैमाने की तरह है। अगर ये बढ़ता है तो दिल संबंधी समस्याएं बढ़ने का खतरा रहता है और अगर ये कम होता है, तो ये अच्छा है।

यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन में कार्डियोलॉजी के प्रोफेसर मारियाना फोंटाना कहते हैं, 'बढ़ा हुआ ट्रोपोनिन का स्तर कोविड-19 के मरीजों में बदतर परिणामों से जुड़ा हुआ है। गंभीर कोविड-19 रोग वाले मरीजों में अक्सर हृदय संबंधी स्वास्थ्य समस्याएं होती हैं, जिनमें मधुमेह, रक्तचाप और मोटापा शामिल हैं।' वह इस नए अध्ययन के मुख्य शोधकर्ताओं में से एक हैं। प्रोफेसर मारियाना फोंटाना के मुताबिक, 'हालांकि गंभीर कोविड-19 संक्रमण के दौरान हृदय भी सीधे प्रभावित हो सकता है। हृदय कैसे क्षतिग्रस्त हो सकता है, इसे समझना थोड़ा मुश्किल है, लेकिन दिल का एमआरआई स्कैन नुकसान के विभिन्न पैटर्न की पहचान जरूर कर सकता है, जो हमें अधिक सटीक निदान करने और उपचारों को अधिक प्रभावी बनाने में सक्षम बना सकता है।'

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
PM आवास के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता शामिल; NEET मुद्दे पर सरकार से जवाब और इस्तीफे की मांग
PM आवास के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता शामिल; NEET मुद्दे पर सरकार से जवाब और इस्तीफे की मांग
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
फाइनल हार के बाद बेकाबू हुए अर्जेंटीना के खिलाड़ी, स्पेनिश प्लेयर्स से भिड़ंत; FIFA लगा सकता है बैन
फाइनल हार के बाद बेकाबू हुए अर्जेंटीना के खिलाड़ी, स्पेनिश प्लेयर्स से भिड़ंत; FIFA लगा सकता है बैन
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग