न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना रिसर्च : संक्रमित गर्भवती महिलाओं से उनके बच्चों में भी स्थानांतरित हो रही एंटीबॉडी

कोरोना से जुड़ी एक रिसर्च के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके अनुसार गर्भवती महिलाओं से उनके बच्चों में भी एंटीबॉडी स्थानांतरित हो रही हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 01 Mar 2021 4:34:50

कोरोना रिसर्च : संक्रमित गर्भवती महिलाओं से उनके बच्चों में भी स्थानांतरित हो रही एंटीबॉडी

कोरोना पूरी दुनिया के लिए एक अभिशाप के समान साबित हुआ हैं जिससे अबतक 25 लाख से अधिक लोग जान गंवा चुके हैं और संक्रमितों का आंकड़ा 11.50 करोड़ के करीब पहुंच चुका हैं। ऐसे में इन बढ़ते आकड़ों को रोकने और कोरोना को जानने के लिए लगातार रिसर्च जारी हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कोरोना से जुड़ी एक रिसर्च के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके अनुसार गर्भवती महिलाओं से उनके बच्चों में भी एंटीबॉडी स्थानांतरित हो रही हैं। इस अध्ययन को 'अमेरिकन जर्नल ऑफ ऑब्सटेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी' में प्रकाशित किया गया है।

वैज्ञानिकों की यह खोज इस बात का सबूत है कि गर्भवती महिलाएं, जो कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद सुरक्षात्मक एंटीबॉडी पैदा करती हैं, अक्सर उस प्राकृतिक प्रतिरक्षा में से कुछ को अपने भ्रूणों तक भी पहुंचा देती हैं। अध्ययन के मुताबिक, शोध के नतीजे इस विचार को भी समर्थन देते हैं कि माताओं को कोरोना के टीके लगाने से उनके नवजात शिशुओं को भी लाभ हो सकता है।

Health tips,health research,covid 19 antibodies,coroan research,coronavirus

अमेरिका के न्यूयॉर्क स्थित वील कॉर्नेल मेडिसिन में पैथोलॉजी और लैबोरेट्री मेडिसिन की असिस्टेंट प्रोफेसर और इस अध्ययन की वरिष्ठ लेखिका डॉ. यावे जेनी यांग कहती हैं, 'चूंकि अब हम कह सकते हैं कि गर्भवती महिलाएं कोविड-19 के खिलाफ जिस एंटीबॉडी का निर्माण करती हैं वह गर्भ में पल रहे उनके शिशु तक भी पहुंचता है, इसलिए हमें ऐसा लगता है कि कोरोना वैक्सीन से बनने वाली एंटीबॉडी भी मां से उनके बच्चे तक पहुंचेंगे, इस बात की संभावना अधिक होगी।'

डॉ. यांग और उनकी टीम ने मार्च से मई 2020 के बीच न्यूयॉर्क वील कॉर्नेल मेडिकल सेंटर में बच्चों को जन्म देने वाली 88 महिलाओं के रक्त के नमूनों का विश्लेषण किया और इस नतीजे पर पहुंचे। दरअसल, उस समय न्यूयॉर्क शहर महामारी का वैश्विक केंद्र बना हुआ था।

अध्ययन के मुताबिक, सभी महिलाओं के खून में कोविड-19 के खिलाफ एंटीबॉडी का मिलना यह दर्शाता है कि वो कभी न कभी वायरस से संक्रमित हुई थीं, भले ही उनमें से 58 फीसदी महिलाओं में कोई लक्षण नहीं थे। इसके अलावा, जबकि एंटीबॉडी लक्षण और बिना लक्षण, दोनों तरह की महिलाओं में पाए गए थे, शोधकर्ताओं ने पाया कि एंटीबॉडी का स्तर सिम्प्टोमैटिक (जिनमें कोरोना के लक्षण देखने को मिले) महिलाओं में अधिक था। इसके अलावा सिम्प्टोमैटिक माताओं से पैदा हुए शिशुओं में भी एंटीबॉडी का स्तर अधिक पाया गया था। शोधकर्ताओं का मानना है कि वैक्सीन से पैदा हुई एंटीबॉडी का असर भी कुछ ऐसा ही होगा, जैसा कोरोना के संक्रमण से पैदा हुई एंटीबॉडी से देखने को मिल रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
PM आवास के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता शामिल; NEET मुद्दे पर सरकार से जवाब और इस्तीफे की मांग
PM आवास के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता शामिल; NEET मुद्दे पर सरकार से जवाब और इस्तीफे की मांग
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग