न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना से जंग में भारत को मिली बड़ी कामयाबी, जल्द आ सकता है टीका

भारत में हैदराबाद की टीका कंपनी भारत बायोटेक ने कोरोना को मात देने के लिए वैक्सीन तैयार कर ली है और 2020 खत्म होने से पहले यह टीका इस्तेमाल के लिए उपलब्ध हो सकता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 06 Apr 2020 4:02:29

कोरोना से जंग में भारत को मिली बड़ी कामयाबी, जल्द आ सकता है टीका

भारत में हैदराबाद की टीका कंपनी भारत बायोटेक ने कोरोना (Coronavirus) को मात देने के लिए वैक्सीन तैयार कर ली है और 2020 खत्म होने से पहले यह टीका इस्तेमाल के लिए उपलब्ध हो सकता है। दरअसल, फिलहाल इस वैक्सीन को एनिमल ट्रायल के लिए अमेरिका भेजा हुआ है। तीन से छह महीने तक चलने वाले इस ट्रायल में सेफ्टी साबित हुई तो भारत में इसका ह्यूमन ट्रायल होगा।

एनिमल ट्रायल के लिए अमेरिका भेजी वैक्सीन

बता दे, देश में एनिमल ट्रायल और जीन सिंथेसिस सुविधा न होने के चलते टीके का एनिमल ट्रायल अमेरिका में कराना पड़ रहा है। इसके लिए दुनिया के सबसे प्रसिद्ध जापानी वायरोलॉजिस्ट योशीहीरो कवाओका और अमेरिका के विस्कॉन्सिन मेडिसन यूनिवर्सिटी के साथ गठजोड़ किया है। योशीहीरो फ्लू वैक्सीन के वर्ल्ड अथारिटी हैं और यूनिवर्सिटी की इंफ्लूएंजा रिसर्च लैब में एनिमल ट्रायल के लिए हाईलेवल बायोसेफ्टी फैसिलिटी मौजूद है।

योशीहोरो ने एम2एसआर नाम का टीका विकसित किया है जो शरीर में फ्लू के खिलाफ प्रतिरोधकता पैदा करता है। उनकी लैब में एम2एसआर में ही सार्स कोव-2 का जीन सीक्वेंस भी जोड़ दिया गया। सार्स कोव-2 ही वह वायरस है जो कोविड-19 रोग की वजह है। इस तरह यह नया टीका कोरोना वायरस के खिलाफ भी प्रतिरोधकता पैदा करेगा। हमें नए टीके के लिए एनिमल ट्रायल के लिए जिन चूहों की जरूरत है, वह देश में उपलब्ध नहीं है। अमेरिका से उन्हें आयात करने में दो साल का वक्त लग जाता, इसलिए टीके को ट्रायल के लिए अमेरिका ही भेज दिया। भारत में रीएजेंट इंपोर्ट करने पर भी पाबंदी है।

coronavirus,coronavirus vaccine,india,vaccine ready,covid 19,news,hindi news

नाक में डालनी होगी बूंद

यह टीका नेजल ड्रॉप के रूप में होगा यानी टीके की केवल एक बूंद नाक में डालनी होगी। 'कोरोफ्लू' नाम का यह टीका कोरोना के साथ फ्लू का भी इलाज करेगा। भारत बायोटेक के सीएमडी व विज्ञानी डॉ कृष्णा एला ने बताया कि कोविड-19 (Covid-19) का वायरस नाक के रास्ते शरीर में प्रवेश करता है और फेफड़ों में पहुंचकर उसे संक्रमित करता है, इसलिए टीका देने के लिए भी नाक का रास्ता चुना गया, ताकि यह वायरस पर तेज व गहरा असर कर सके।

एक बॉटल में 10-20 बूंदें ही होंगी

कंपनी ने तय किया है कि इसे मल्टी डोज वैक्सीन के रूप में तैयार किया जाएगा। यानी एक ही बोटल (बाइल) में 10 या 20 बूंदें होगी, ताकि इनका रखरखाव और डिलीवरी में आसानी हो। उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाकों में जहां आंगनवाड़ी या आशा वर्कर काम करते हैं, वे इंजेक्शन नहीं दे सकते, ऐसे में इस टीके को देने की सरल विधि होना जरूरी है। नाक में केवल एक बूंद डालने का टीका होगा तो उसकी डिलीवरी बहुत आसान होगी।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि उन्हें इस टीके के विकास के संबंध में जानकारी मिली है। सरकार भी कोरोना को लेकर बहुत गंभीर है। हम चाहते हैं कि कोरोना का टीका जितनी जल्द हो सके, इस्तेमाल के लिए उपलब्ध हो। इसमें सरकार अपनी तरफ से हरसंभव मदद करेगी। प्रधानमंत्री ने सार्क देशों और अफ्रीकन देशों की मदद की घोषणा भी की है।

coronavirus,coronavirus vaccine,india,vaccine ready,covid 19,news,hindi news

बता दे, देश में कोरोना वायरस से पीड़ित लोगों संख्या में बढ़ोतरी जारी है। सरकारी आंकडे के अनुसार, देश में कोरोना के अब तक 4,067 मामले सामने आ चुके हैं। राजधानी दिल्ली में तो कोरोना पीड़ितों का आंकड़ा 500 के पार पहुंच गया है। महाराष्ट्र में भी आंकड़ा 700 के करीब पहुंच चुका है। इस जानलेवा वायरस ने 109 लोगों की जान ली है जबकि 292 लोग ठीक होकर घर भी जा चुके हैं। वहीं पूरी दुनिया की बात करे तो इस वायरस से 12,76,302 लोग संक्रमित हो चुके है वहीं, 69,527 लोगों की इस वायरस की वजह से मौत हो चुकी है। इस वायरस से सबसे ज्यादा मौतें अमेरिका, स्पेन और इटली में हुई है। अमेरिका में इस वायरस से 9,643, स्पेन में 13,055 और इटली में 15,887 लोगों की मौत हो चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
दरभंगा में 'बाल कतरवा' गिरोह की दहशत, लूट के साथ काट रहे हैं  महिलाओं और बच्चियों के बाल
दरभंगा में 'बाल कतरवा' गिरोह की दहशत, लूट के साथ काट रहे हैं महिलाओं और बच्चियों के बाल
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी