न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या सच में 15 फीसदी आबादी के संक्रमित होने के बाद कोरोना खो देगा अपनी ताकत?

कोरोना पर नियंत्रण के लिए 'हर्ड इम्यूनिटी' पर भी चर्चा की गई थी। लेकिन अधिकतर विशेषज्ञों द्वारा इस पर आशंका जताई गई थी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 14 Jul 2020 4:58:43

क्या सच में 15 फीसदी आबादी के संक्रमित होने के बाद कोरोना खो देगा अपनी ताकत?

दुनियाभर में कोरोना वायरस का बढ़ता संक्रमण चिंता का विषय बना हुआ है जो कि थमने का नाम ही नहीं ले रहा हैं। समय के अनुसार संक्रमितों का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा हैं। ऐसे में दुनियाभर के वैज्ञानिकों द्वारा इसकी वैक्सीन के लिए मेहनत की जा रही हैं। लंबे समय से कोरोना पर नियंत्रण के लिए 'हर्ड इम्यूनिटी' पर भी चर्चा की गई थी। लेकिन अधिकतर विशेषज्ञों द्वारा इस पर आशंका जताई गई थी। हर्ड इम्यूनिटी में महामारी पर नियंत्रण के लिए 60 से 70 फीसदी आबादी के संक्रमित होना जरूरी बताया जाता है। लेकिन एक नए शोध अध्ययन में 10 से 15 फीसदी आबादी का संक्रमित होना भी वायरस पर नियंत्रण के लिए काफी हद तक कारगर बताया जा रहा है।

Health tips,health tips in hindi,health research,corona research,coronavirus

अबतक माना जा रहा था कि 60 से 70 फीसदी आबादी संक्रमण की चपेट में आए तो लोगों में हर्ड इम्यूनिटी यानी सामूहिक प्रतिरक्षा विकसित हो सकती है। लेकिन ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और वर्जीनिया टेक यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने एक शोध अध्ययन में पाया है कि 10 से 15 फीसदी आबादी भी संक्रमित हो गई तो कोरोना वायरस अपनी ताकत खो देगा। लेकिन क्या वाकई यह वायरस पहले की अपेक्षा कमजोर हो रहा है?

इस शोध अध्ययन में शोधकर्ताओं ने स्वीडन का उदाहरण दिया है। कोरोना संक्रमण पर लगाम लगाने के लिए जब दुनियाभर के कई सारे देश लॉकडाउन लगा रहे थे, सख्त पाबंदियां लागू की जा रही थी, तब स्वीडन ने वैसा कुछ नहीं किया। वहां दुकानें, रेस्त्रां, बार और बाजार सब खुले रहे। परिणाम यह हुआ कि स्वीडन में कोरोना संक्रमण काफी तेजी से फैला। शुरुआत में बड़ी संख्या में लोगों की मौतें भी हुई। हालांकि, बाद में मौतों की संख्या घटने लगी।

Health tips,health tips in hindi,health research,corona research,coronavirus

शोधकर्ताओं के मुताबिक, हाल के दिनों में वहां रोजाना करीब 100 मामले रोज आ रहे हैं और पांच से भी कम लोगों की मौतें हो रही हैं। शोधकर्ताओं के मुताबिक, लोगों में इम्यूनिटी विकसित हो गई, इसलिए आंकड़ा घट रहा है। उनका कहना है कि ऐसी स्थिति में वायरस कमजोर पड़ जाता है।

शोधकर्ताओं के मुताबिक, जब स्वीडन में 7.3 फीसदी आबादी तक संक्रमण फैला तो देश में 5,280 मौतें हुई थीं लेकिन 14 फीसदी आबादी तक संक्रमण आते-आते मौतें काफी कम हो गईं। इस आधार पर शोधकर्ताओं को कहना है कि 10 से 15 फीसदी तक संक्रमण फैलने पर वायरस अपनी ताकत खो देता है और उतना जानलेवा नहीं रह जाता है।

स्वीडन में सामने आई हर्ड इम्यूनिटी के कारगर होने की बात स्पेन में लागू नहीं हुई। यूरोपीय देश स्पेन कोरोना से बहुत ज्यादा प्रभावित हुआ। स्पेन में मात्र पांच फीसदी लोगों में इम्यूनिटी विकसित हुई, जबकि 95 फीसदी लोग इस वायरस के प्रति अतिसंवेदनशील पाए गए हैं। ये परिणाम बताते हैं कि केवल हर्ड इम्यूनिटी के बल पर कोरोना वायरस संक्रमण पर नियंत्रण संभव नहीं है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक ने अनशन जारी रखने का किया ऐलान, बोले- छात्रों को सांसदों से मिलने की मिले अनुमति
सोनम वांगचुक ने अनशन जारी रखने का किया ऐलान, बोले- छात्रों को सांसदों से मिलने की मिले अनुमति
23 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म की भूख हड़ताल, CJP प्रतिनिधियों से मिले जेपी नड्डा
23 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म की भूख हड़ताल, CJP प्रतिनिधियों से मिले जेपी नड्डा
अनशन खत्म होने लगे, 23 दिन बाद तीन छात्रों ने तोड़ी भूख हड़ताल; सोनम वांगचुक के अगले कदम पर टिकी निगाहें
अनशन खत्म होने लगे, 23 दिन बाद तीन छात्रों ने तोड़ी भूख हड़ताल; सोनम वांगचुक के अगले कदम पर टिकी निगाहें
'एक शिक्षा मंत्री का इस्तीफा भी नहीं ले सकते', CJP के संसद मार्च के बीच राहुल गांधी का मोदी सरकार पर तीखा हमला
'एक शिक्षा मंत्री का इस्तीफा भी नहीं ले सकते', CJP के संसद मार्च के बीच राहुल गांधी का मोदी सरकार पर तीखा हमला
राममंदिर दान चोरी केस: टिन्नू यादव के बड़े दावे, चंपत राय, अनिल मिश्रा समेत कई नामों को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे
राममंदिर दान चोरी केस: टिन्नू यादव के बड़े दावे, चंपत राय, अनिल मिश्रा समेत कई नामों को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे
‘शहीद हो जाऊंगा, फिर जन्म लेकर लौटूंगा...’ सिर से बहता रहा खून, घायल प्रदर्शनकारी पुलिस को देता रहा चुनौती
‘शहीद हो जाऊंगा, फिर जन्म लेकर लौटूंगा...’ सिर से बहता रहा खून, घायल प्रदर्शनकारी पुलिस को देता रहा चुनौती
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भीषण भूस्खलन, मलबे में दबा मकान; एक ही परिवार के 7 लोगों की दर्दनाक मौत
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भीषण भूस्खलन, मलबे में दबा मकान; एक ही परिवार के 7 लोगों की दर्दनाक मौत
'सरकार को इस तरह नहीं झुका सकते', NEET विवाद और राम मंदिर चंदा मुद्दे पर विपक्ष पर बरसीं कंगना रनौत
'सरकार को इस तरह नहीं झुका सकते', NEET विवाद और राम मंदिर चंदा मुद्दे पर विपक्ष पर बरसीं कंगना रनौत
कानपुर पहुंचीं किरण बेदी, भाजपा से चुनाव लड़ने को बताया अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल
कानपुर पहुंचीं किरण बेदी, भाजपा से चुनाव लड़ने को बताया अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: डॉ. अनिल मिश्रा पर भी कस सकता है शिकंजा, जांच में मिले अहम सबूत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: डॉ. अनिल मिश्रा पर भी कस सकता है शिकंजा, जांच में मिले अहम सबूत
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स