न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोनावायरस के 'हाई रिस्क' देशों में भारत भी हुआ शामिल, जानें इसके लक्षण और बचाव

University of Southampton ने 30 देशों की एक लिस्ट जारी की है, जहां कोरोनावायरस पहुंचने या पाए जाने की संभावना है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 30 Jan 2020 2:37:09

कोरोनावायरस के 'हाई रिस्क' देशों में भारत भी हुआ शामिल, जानें इसके लक्षण और बचाव

बीते कुछ दिनों से चीन में कोरोनावायरस ने अपना कहर बरपाया हुआ हैं। अब तक पूरी दुनिया में इसके लगभग 6000 मामले सामने आए और 130 से भी ज्यादा मौत हो चुकी हैं। भारत में भी बिहार, केरल, मुंबई और जयपुर में इस वायरस के कई संदिग्ध मरीज सामने आए हैं। सावधानी के तौर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा कई महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। हालांकि सरकार द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार भारत में अभी कोरोनावायरस का एक भी कंफर्म मामला नहीं सामने आया है।

University of Southampton ने 30 देशों की एक लिस्ट जारी की है, जहां कोरोनावायरस पहुंचने या पाए जाने की संभावना है। इस लिस्ट में भारत को 23वें नंबर पर है। वहीं थाईलैंड और जापान इस लिस्ट में पहले और दूसरे नंबर पर हैं। ये लिस्ट चीन से अलग-अलग देशों में लौटे यात्रियों की संख्या के आधार पर बनाई गई है। गौरतलब है कि भारत में इस वायरस के फैलने की संभावना इसलिए भी बताई जा रही है क्योंकि पड़ोसी देश नेपाल में कोरोनावायरस का एक कंफर्म मामला सामने आया है। भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय ने पिछले दिनों एक चीन से लौट रहे यात्रियों के लिए एक एडवाइजरी जारी की थी, जिसमें कोरोनावायरस से बचने के तरीके बताए गए थे।

Health tips,health tips in hindi,coronavirus,coronavirus symptoms,high risk countries

सामान्य फ्लू की तरह होते हैं लक्षण

कोरोनावायरस का अब तक कोई इलाज कंफर्म इलाज नहीं खोजा जा सका है। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार हांगकांग में इस वायरस से बचाव के लिए वैक्सीन तैयार की गई है, मगर इंसानों पर अभी इसका ट्रायल नहीं हुआ है। ये वायरस खतरनाक है मगर इसके लक्षण बेहद सामान्य होते हैं, जिसके कारण बहुत सारे मरीजों ने शुरूआत में इसे नजरअंदाज कर दिया। कोरोनावायरस के शुरुआती लक्षण फ्लू या निमोनिया जैसे दिखते हैं।

ऐसे होती है वायरस की शुरुआत

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार कोरोनावायरस की शुरुआत सामान्य बुखार से होती है। इसके बाद सूखी खांसी आना शुरू होती है और फिर सप्ताह भर के अंदर ही व्यक्ति को सांस लेने में तकलीफ होने लगती है। इसके बाद अगर इलाज में देरी की जाए, तो व्यक्ति की किडनियां फेल हो सकती हैं और उसकी मौत हो सकती है। इस वायरस की चपेट में आने का खतरा उन लोगों को ज्यादा है, जिन्हें डायबिटीज है या जो पार्किसंस रोग से जूझ रहे हैं।

Health tips,health tips in hindi,coronavirus,coronavirus symptoms,high risk countries

वायरस से बचाव के लिए क्या करें

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने अपनी एडवाइजरी में कहा है कि कोरोनावायरस से बचने के लिए लोग इन बातों का ध्यान रखें।

- सर्दी-जुकाम, बुखार से पीड़ित लोगों के संपर्क में आने से बचें।
- खांसते, छींकते समय अपने मुंह पर रुमाल लगाएं।
- अपने हाथों को साबुन से धोते रहें या हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें।
- अधपका और कच्चा मांस बिल्कुल भी न खाएं।
- सार्वजनिक जगहों पर जाने से पहले N95 मास्क पहनें।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

आज से मैं अनशन शुरू कर रहा हूं...सोनम वांगचुक को हटाने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
आज से मैं अनशन शुरू कर रहा हूं...सोनम वांगचुक को हटाने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'दिल्ली पुलिस ने जबरन उठाया'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'दिल्ली पुलिस ने जबरन उठाया'
'मेरे साथ मारपीट की गई', हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके; जंतर-मंतर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
'मेरे साथ मारपीट की गई', हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके; जंतर-मंतर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल क्यों ले गई दिल्ली पुलिस? सामने आई बड़ी वजह
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल क्यों ले गई दिल्ली पुलिस? सामने आई बड़ी वजह
बीजेपी वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन लेकर आए हैं, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर बोलीं डिंपल यादव
बीजेपी वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन लेकर आए हैं, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर बोलीं डिंपल यादव
'ये क्या गुंडागर्दी चल रही है?', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर भड़के AAP सांसद संजय सिंह
'ये क्या गुंडागर्दी चल रही है?', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर भड़के AAP सांसद संजय सिंह
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे?, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोली RJD
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे?, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोली RJD
सफदरजंग अस्पताल पहुंचीं सोनम वांगचुक की पत्नी, बोली - डॉक्टरों की मंजूरी के बिना....
सफदरजंग अस्पताल पहुंचीं सोनम वांगचुक की पत्नी, बोली - डॉक्टरों की मंजूरी के बिना....
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा एक्शन, टिन्नू यादव और भतीजा मनीष 39 घंटे की पुलिस रिमांड पर
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा एक्शन, टिन्नू यादव और भतीजा मनीष 39 घंटे की पुलिस रिमांड पर
राम मंदिर में बिना पुलिस वेरिफिकेशन हुई भर्ती, 5 कर्मचारी सत्यापन में फेल
राम मंदिर में बिना पुलिस वेरिफिकेशन हुई भर्ती, 5 कर्मचारी सत्यापन में फेल
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका