न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

खुलासा / शोध में सामने आया सेक्स हार्मोन से कोरोना का कनेक्शन

कई शोध में सामने आया है कि कोरोना वायरस का सबसे ज्यादा असर पुरुषों में देखा गया है। महिलाओं के मुकाबलें पुरुषों की मौत इस वायरस से ज्यादा हुई हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 15 May 2020 12:47:30

खुलासा / शोध में सामने आया सेक्स हार्मोन से कोरोना का कनेक्शन

कई शोध में सामने आया है कि कोरोना वायरस का सबसे ज्यादा असर पुरुषों में देखा गया है। महिलाओं के मुकाबलें पुरुषों की मौत इस वायरस से ज्यादा हुई हैं। अब एक नए शोध में सामने आया है कि इस वायरस की वजह से पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन स्तर भी कम हो रहा है, ये शोध जर्मनी के University Medical Center Hamburg-Eppendorf के शोधकर्ताओं द्वारा की गई है।

Science Times में छपी रिपोर्ट के अनुसार, ये शोध 45 कोरोना वायरस के मरीजों पर की गई थी, जिनमें 35 पुरुष और 10 महिलाएं शामिल थीं। ये सभी मरीज ICU में भर्ती थे। इनमें से 9 पुरुषों और 3 महिलाओं की मौत इस वायरस की वजा से हो गई है। जबकि 7 मरीजों को ऑक्सीजन और 33 मरीजों को वेंटिलेटर की जरूरत महसूस हुई।

coronavirus,men with low testosterone,coronavirus in men,covid 19,health news

35 पुरुषों में से, दो तिहाई से अधिक लगभग 69% पुरुषों में सेक्स हार्मोन टेस्टोस्टेरोन का स्तर कम था। ये सेक्स हार्मोन शरीर की प्रतिरक्षा प्रतिक्रियाको नियंत्रित करने में मदद करता है। वहीं इस शोध में शामिल 60% महिलाओं में टेस्टोस्टेरोन का स्तर ज्यादा पाया गया।

आपको बता दे, पर्याप्त हार्मोन के बिना शरीर का इम्यून सिस्टम सही तरीके से काम नहीं कर पाता है, जिससे जानलेवा साइटोकिन स्टॉर्म (Cytokine Storm) का खतरा बढ़ जाता है। इम्यून सिस्टम जब किसी रोगाणु को मारने की कोशिश करता है तो टेस्टोस्टेरोन की कमी से इस प्रक्रिया में बाधा आ जाती है, जिसकी वजह से साइटोकिन स्टॉर्म (Cytokine Storm) हो जाता है। हार्मोन का निम्न स्तर पुरुषों में इम्यून रिस्पॉन्स (Immune Response) को नियंत्रित नहीं कर पाता है, वहीं स्टडी के अनुसार महिला मरीजों में इसकी उच्च मात्रा की वजह से बढ़ा हुआ इंफ्लेमेशन (जलन) देखा गया। हैम्बर्ग के Leibniz Institute for Experimental Virology के प्रोफेसर गुल्साह गेब्रियल ने डेली मेल को बताया, 'जिन पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन का स्तर सामान्य होता है उनमें साइटोकिन स्टॉर्म नहीं होता है और उनके जिंदा रहने की संभावना अधिक होती है।

coronavirus,men with low testosterone,coronavirus in men,covid 19,health news

प्रोफेसर गेब्रियल ने कहा, 'पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन का स्तर कम होने की वजह से कोरोना वायरस का खतरा गंभीर रूप से हो सकता है और साइटोकिन स्टॉर्म की वजह से यह कभी-कभी जानलेवा भी हो सकता है।

Northwestern University के शोधकर्ता अली दानेशखाह ने कहा, 'कोरोना वायरस के ज्यादातर मरीज सिर्फ फेफड़े खराब होने की वजह से ही नहीं बल्कि इम्यून सिस्टम में आई गड़बड़ी की वजह से भी मर रहे हैं।'

coronavirus,men with low testosterone,coronavirus in men,covid 19,health news

Science Times के अनुसार, कुछ पुरुष पैदाइशी हाइपोगोनाडिज्म (Hypogonadism) के शिकार होते हैं, इस स्थिति में शरीर में पर्याप्त मात्रा में टेस्टोस्टेरोन (Testosterone) नहीं बन पाता है, जबकि कुछ पुरुषों में यह काफी बाद में विकसित होना शुरू होता है। आमतौर पर किसी संक्रमण या चोट का शिकार हुए पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन (Testosterone) देर से बनना शुरू होता है। कुछ मामलों में इसका इलाज टेस्टोस्टेरोन रिप्लेसमेंट थेरेपी (Testosterone Replacement Therapy) से किया जा सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी