न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शोध में चौंकाने वाला दावा, नौ दिनों बाद नहीं फैलता कोरोना संक्रमित मरीज से संक्रमण

कोरोना संक्रमित मरीज नौ दिन बाद दूसरों में वायरस संक्रमण नहीं पहुंचाता है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 01 Aug 2020 9:35:47

शोध में चौंकाने वाला दावा, नौ दिनों बाद नहीं फैलता कोरोना संक्रमित मरीज से संक्रमण

जब से कोरोना संक्रमण सामने आया हैं तभी से कोरोना को लेकर लगातार रिसर्च की जा रही हैं ताकि इसके बारे में जानकर इसके बढ़ते संक्रमण पर लगाम लगाईं जा सकें। कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता ही जा रहा हैं और संक्रमितों का आंकड़ा इसको भयावहता को बढ़ाने का काम करता हैं। ऐसे में सभी के द्वारा इससे बचाव के लिए सतर्कता बरती जा रही हैं और मास्क का सहारा लिया जा रहा हैं ताकि संक्रमित मरीज से होने वाले संक्रमण से बचा जा सकें। इसको लेकर ब्रिटेन के एक ताजा अध्ययन में बड़ा दावा किया गया है। शोधकर्ताओं के मुताबिक, कोरोना संक्रमित मरीज नौ दिन बाद दूसरों में वायरस संक्रमण नहीं पहुंचाता है। इस शोध अध्ययन ने दुनियाभर के विशेषज्ञों को चौंकाया है।

कोरोना वायरस को लेकर ब्रिटेन के एक अध्ययन में यह दावा किया गया है कि कोरोना का मरीज नौ दिन के बाद दूसरों में संक्रमण नहीं फैलाता है। इस अध्ययन के मुताबिक, नौ दिन के बाद वायरस संक्रमण फैलाने की उसकी क्षमता खत्म हो जाती है। कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण के बीच यह बहुत बड़ा दावा माना जा रहा है।

Health tips,health tips in hindi,health research,corona research,coronavirus,covid 19,coronavirus infection

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इस अध्ययन में बताया गया है कि नौ दिन बाद कोरोना वायरस शरीर में मौजूद तो रहता है, लेकिन इससे संक्रमण फैलता नहीं है। संक्रमण के नौ दिन बाद कोरोना वायरस का कान, तंत्रिका तंत्र और दिल पर असर बना रहता है, लेकिन यह एक तरीके से बेअसर हो जाता है। इसका मतलब यह हुआ कि अगर किसी को कोरोना हुआ है तो उससे सिर्फ नौ दिन तक ही संक्रमण फैलने का खतरा है।

इस रिसर्च स्टडी से जुड़े शोधकर्ताओं एंटोनियो हो और मुगे केविक का कहना है कि इस अध्ययन के नतीजे कोरोना मरीजों को अस्पताल से जल्दी डिस्चार्ज करने में मददगार साबित होंगे। इससे अस्पताल प्रबंधन पर से गैर जरूरी बोझ भी कम होगा और उसी अस्पताल में ज्यादा लोगों को चिकित्सकीय सुविधाएं प्राप्त हो सकेंगी।

इस शोध अध्ययन में ब्रिटिश शोधकर्ताओं ने पूर्व में हो चुके 98 शोधों के आंकड़ों का अध्ययन और विश्लेषण किया। शोधकर्ताओं ने इसमें नए कोरोना वायरस Sars-Cov-2 संबंधित 79 शोधों के अलावा आठ Sars-Cov-1 और 11 Mars-Cov वायरस संबंधित शोधों को भी अपने अध्ययन में शामिल किया था। शोधकर्ताओं ने पाया कि अगर कोविड मरीजों के गले, नाक, मल आदि में नौ दिन बाद भी कोरोना वायरस मौजूद रह जाती है, तो भी उससे संक्रमण नहीं फैलता है।

Health tips,health tips in hindi,health research,corona research,coronavirus,covid 19,coronavirus infection

इस शोध अध्ययन में शोधकर्ताओं का कहना है कि वायरस का जेनेटिक पदार्थ यानी आरएनए गले में 17 से 83 दिन तक रह सकता है। हालांकि यह आरएनए खुद संक्रमण नहीं फैलाता। शोध अध्ययन के अनुसार, पीसीआर टेस्ट द्वारा ऐसे जेनेटिक आरएनए पदार्थ की पहचान हो जाती है, जो संक्रमण नहीं फैलाता। लेकिन संवेदनशीलता के कारण उसकी पहचान हो जाती है।

शोधकर्ताओं ने अपनी रिपोर्ट में कई पूर्व के अध्ययनों को कोट करते हुए कहा है, "कई रिसर्च स्टडी का यह मानना है कि कोरोना संक्रमित मरीजों में वायरल लोड बुखार के पहले सप्ताह में बहुत ज्यादा होता है। इस वजह से यह लक्षण दिखने के शुरुआती पांच दिन में सबसे ज्यादा संक्रमण फैलाने की क्षमता रखता है। जबकि बहुत से लोगों को जबतक पता चलता है, तबतक संक्रमण फैलाने के दौर से वे गुजर चुके होते हैं।"

शोधकर्ताओं का मानना है कि कोरोना संक्रमित मरीज को शुरुआती दिनों में आइसोलेट करना बहुत जरूरी कदम है। इसके अलावा एसिम्पटोमैटिक यानी बिना लक्षण वाले मरीज भी शुरुआत में ही ज्यादा संक्रमण फैला सकते हैं। अध्ययन के नतीजों इस बात की ओर सुझाव देते हैं कि किसी मरीज को ज्यादा लंबे समय तक अस्पताल में रखने की जरूरत नहीं है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति
सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति
20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च को नहीं मिली अनुमति, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई; दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च को नहीं मिली अनुमति, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई; दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
'जन नायकन' का जबरदस्त क्रेज, मिनटों में हाउसफुल हुए शो; कहीं ₹2500 तो कहीं सिर्फ ₹54 में बिक रही टिकटें
'जन नायकन' का जबरदस्त क्रेज, मिनटों में हाउसफुल हुए शो; कहीं ₹2500 तो कहीं सिर्फ ₹54 में बिक रही टिकटें
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
राम मंदिर चढ़ावा विवाद:  खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स