न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

1.5 रुपये की इस दवा से डॉक्टरों की बढ़ी उम्मीद, कोरोना मरीजों का होगा इलाज

डायबिटीज के मरीजों के लिए इस्तेमाल होने वाली एक सस्ती दवा Metformin कम इस्तेमाल से कोरोना मरीजों का इलाज किया जा सकता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 01 Jul 2020 6:56:08

1.5 रुपये की इस दवा से डॉक्टरों की बढ़ी उम्मीद,  कोरोना मरीजों का होगा इलाज

डायबिटीज के मरीजों के लिए इस्तेमाल होने वाली एक सस्ती दवा Metformin कम इस्तेमाल से कोरोना मरीजों का इलाज किया जा सकता है। चीन के वुहान के डॉक्टरों ने कुछ केस स्टडी के आधार पर ये बात कही है। वहीं, अमेरिका के मिन्नेसोटा यूनिवर्सिटी के रिसर्चर्स का भी कहना है कि मेटफॉरमिन दवा कोरोना मरीजों की मौत के खतरे को कम कर सकती है। मिन्नेसोटा यूनिवर्सिटी ने करीब 6 हजार मरीजों पर स्टडी की थी। वुहान के डॉक्टरों का कहना है कि डायबिटीज से पीड़ित जो लोग कोरोना संक्रमित हुए और Metformin दवा ले रहे थे उनमें मौत की दर, यह दवा नहीं लेने वाले डायबिटीज के मरीजों की तुलना में कम थी। डॉक्टरों ने कोरोना से गंभीर रूप से बीमार पड़े 104 मरीजों के डाटा की स्टडी की जिन्होंने Metformin दवा ली थी। इन मरीजों के डेटा की तुलना कोरोना के 179 अन्य गंभीर मरीजों से की गई। इस दौरान ध्यान रखा गया कि जिन मरीजों से तुलना की जा रही है, वे भी उसी उम्र और लिंग के हों।

डायबीटिज के साथ-साथ ब्रेस्ट कैंसर और हार्ट की बीमारियों में भी इस दवा से लाभ होने की बात कही जा रही है। स्टडी के दौरान वुहान के डॉक्टरों को पता चला कि Metformin लेने वाले सिर्फ 3 मरीजों की मौत हुई थी, जबकि इतने ही गंभीर 22 कोरोना मरीजों की मौत हो गई जिन्होंने ये दवा नहीं ली थी।

द सन में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटेन की प्रमुख स्वास्थ्य संस्था नेशनल हेल्थ सर्विस पहले से इस दवा का इस्तेमाल कर रही है। यह दवा काफी सस्ती है और भारत में Metformin 500 mg के एक टैबलेट की कीमत 1.5 रुपये है। टाइप 2 डायबिटीज के इलाज के लिए 1950 के दशक से ही इस दवा का उपयोग किया जा रहा है। कुछ स्टडीज में ये भी बात सामने आई है कि मोटापे के शिकार जो लोग डायबिटीज से पीड़ित नहीं हैं, उन्हें भी वजन घटाने में ये दवा मदद करती है। वहीं, यह भी देखा गया है कि मोटापे के शिकार लोगों को कोरोना से अधिक दिक्कत होती है और उनकी मौत का खतरा भी अधिक रहता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
पत्नी को जन्मदिन पर सरप्राइज देने घर लौटा पति, संदिग्ध हालात में मिली लाश; पत्नी और कथित प्रेमी पर हत्या का आरोप
पत्नी को जन्मदिन पर सरप्राइज देने घर लौटा पति, संदिग्ध हालात में मिली लाश; पत्नी और कथित प्रेमी पर हत्या का आरोप
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स