न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना लेकर आया नई चुनौती, धूल के कण भी बन रहे संक्रमण का कारण, जानें इससे जुड़ी शोध

मुंह से निकलने वाले ड्रापलेट्स कोरोना वायरस को फैलाने का काम करते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 20 Aug 2020 5:52:27

कोरोना लेकर आया नई चुनौती, धूल के कण भी बन रहे संक्रमण का कारण, जानें इससे जुड़ी शोध

देश-दुनिया में कोरोना को लेकर कई तरह की शोध की जा रही हैं ताकि इसके परिणामों को जानकर संक्रमण पर लगाम लगाई जा सकें। इस संक्रमण को रोकने के लिए मास्क और सफाई पर बहुत ध्यान दिया जा रहा हैं। मुंह से निकलने वाले ड्रापलेट्स कोरोना वायरस को फैलाने का काम करते हैं। लेकिन हाल ही में एक रिसर्च सामने आई हैं जो बड़ी चुनौती बनी हैं। अमेरिका की कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी में हुई रिसर्च में ये बात सामने आई है कि कोरोना वायरस धूल के कणों से भी शरीर में प्रवेश कर सकता है।

शोधकर्ता विलियम रिस्टेनपार्ट का कहना है कि अभी तक सिर्फ इस तथ्य पर काम किया जा रहा था कि कोरोना वायरस सिर्फ मुंह से निकलने वाले ड्रापलेट्स के जरिए फैलता है। परंतु इस रिपोर्ट के बाद वायरोलॉजिस्ट और महामारी विशेषज्ञों को नई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आपको बता दें विलियम रिस्टेनपार्ट इस रिसर्च की टीम को लीड कर रहे थे। उनका ये भी कहना है कि यह रिपोर्ट वायरोलॉजिस्ट और महामारी विशेषज्ञों के लिए काफी चौंकाने वाली साबित हो सकती है।

Health tips,Health tips,in hindi,health research,corona research,coronavirus,coronavirus can spread with dust

कोरोना वायरस से सुरक्षित रहने के लिए अभी तक इस्तेमाल किए टिशू, दरवाजे के हैंडल, इत्यादि को न छूने की सलाह दी जा रही थी। परंतु इस शोध के अनुसार अब कोरोना वायरस का दायरा काफी बढ़ गया है। इस शोध के अनुसार कई अन्य रास्तों से भी संक्रमण का खतरा हो सकता है। हालाकि यह शोध इस बात की पुष्टि नहीं करता है कि सभी इन्फ्लूएंजा वायरसों में संक्रमण ऐसे ही फैलें।

शोधकर्ताओं ने एक कागज पर वायरस को छोड़ा, उसके बाद उस कागज को सूखने के लिए छोड़ दिया। कागज के सूखने पर उसे छोटे- छोटे पार्टिकल्स में बदलने वाली मशीन में डाल दिया गया। इसके बाद मशीन से 900 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से इन पार्टिकल्स को छोड़ा गया। शोधकर्ताओं ने देखा कि सांस के जरिए ये पार्टिकल्स किसी जीव के अंदर जाते हैं तो वो जीव वायरस से संक्रमित हो सकता है। आपको बता दें ये प्रयोग सुअरों पर किया गया था।

Health tips,Health tips,in hindi,health research,corona research,coronavirus,coronavirus can spread with dust

हवा में संक्रमण की बात को WHO ने पिछले महीने ही स्वीकार किया है। इससे पहले तक WHO हवा में संक्रमण की बात से साफ इंकार कर रहा था। एक महीने पहले तक WHO का कहना था कि कोरोनावायरस हवा से नहीं बल्कि एयरोसोल और 5 माइक्रोन से छोटी ड्रापलेट्स के जरिए फैल सकता है।

32 देशों के 239 वैज्ञानिकों ने ये दावा किया कि कोरोना वायरस हवा से भी फैल सकता है। इन वैज्ञानिकों ने WHO को जब पत्र लिखकर इस बात पर गौर करने को कहा, तब WHO ने माना कि सार्वजनिक जगहों में हवा के जरिए कोरोना वायरस फैल सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति
सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति
20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च को नहीं मिली अनुमति, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई; दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च को नहीं मिली अनुमति, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई; दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
'जन नायकन' का जबरदस्त क्रेज, मिनटों में हाउसफुल हुए शो; कहीं ₹2500 तो कहीं सिर्फ ₹54 में बिक रही टिकटें
'जन नायकन' का जबरदस्त क्रेज, मिनटों में हाउसफुल हुए शो; कहीं ₹2500 तो कहीं सिर्फ ₹54 में बिक रही टिकटें
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
राम मंदिर चढ़ावा विवाद:  खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स