न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अचानक हो रही हैं कोरोना मरीजों की मौत, डॉक्टर्स से जानें इसका कारण

डॉक्टर्स का कहना हैं कि वायरस से शरीर में ब्लड क्लॉटिंग यानि की खून का थक्का भी बनता है जिससे मरीज की अचानक मौत भी हो सकती है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 17 Aug 2020 4:15:19

अचानक हो रही हैं कोरोना मरीजों की मौत, डॉक्टर्स से जानें इसका कारण

कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता ही जा रहा हैं। देश में संक्रमितों का आंकड़ा 26 लाख को पार कर चुका हैं। वहीँ मरने वालों की तादाद 51 हजार से भी ऊपर जा चुकी हैं। शोधकर्ता और डॉक्टर्स लगातार इसकी वैक्सीन पर काम कर रहे हैं। देखा जा रहा हैं कोरोना मरीजों की मौत अचानक हो रही हैं। इसे लेकर डॉक्टर्स का कहना हैं कि वायरस से शरीर में ब्लड क्लॉटिंग यानि की खून का थक्का भी बनता है जिससे मरीज की अचानक मौत भी हो सकती है।

कोविड थिंक टैंक के सदस्य और लखनऊ के केजीएमयू अस्पताल के पलमोनरी एन्ड क्रिटिकल केअर मेडिसिन के विभागाध्यक्ष डॉक्टर वेद प्रकाश की ओर से यह दावा किया गया है। उनका कहना है कि कोरोना वायरस की वजह से फेफड़ों की नसों में ब्लड क्लॉटिंग हो रही है। ब्लड क्लॉटिंग की वजह से ऑक्सीजन के सारे रास्ते बंद हो जाते हैं जिसकी वजह से कोरोना के मरीजों की अचानक मौत हो जा रही है।

Health tips,health tips in hindi,health research,corona research,coronavirus,corona treatment

30 फीसदी गंभीर मरीजों का बन रहा ब्लड क्लॉट

कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीब 30 फीसदी गंभीर मरीजों में ब्लड क्लॉट बना रहा है, जिससे मरीजों में मृत्यु दर बढ़ रही है। साइंस मैगजीन नेचर में छपे एक आर्टिकल के मुताबिक, शोधकर्ताओं कोब्लड क्लॉट बनने की स्पष्ट वजह नहीं पता चल पाई है हालांकि, एक थ्योरी ये है कि ब्लड क्लॉटिंग तब होती है जब कोरोना वायरस एंडोथेलियल सेल्स (रक्त धमनियों) पर हमला करता है। ऐसा उस स्थिति में होता है जब वायरस एसीई-2 रिसेप्टर से खुद को जकड़ लेता है तो फिर रक्त धमनियां प्रोटीन रिलीज करना शुरू कर देती हैं जिससे ब्लड क्लॉटिंग होने लगती है।

वहीं दूसरी थ्योरी के अऩुसार, मानव शरीर में कोरोना वायरस के हमले की वजह से शरीर का इम्यून सिस्टम इन्फ्लेमेटरी रिस्पांस को हाइपरऐक्टिव कर देता है। इस इन्फ्लेमेशन से भी ब्लड क्लॉटिंग शुरू हो सकती है। वहीं जिन लोगों को पहले से ही ब्लड क्लॉटिंग का रिस्क होता है उन्हें ज्यादा खतरा है। इसके अलावा बुढ़ापा, ज्यादा वजन, हाइपरटेंशन, डायबिटीज या ऐसी दवाएं लेना आदि में भी ब्लड क्लॉटिंग का खतरा बढ़ जाता है। स्वाइन फ्लू और सार्स जैसे वायरस भी ब्लड क्लॉट का खतरा बढ़ाते हैं।

Health tips,health tips in hindi,health research,corona research,coronavirus,corona treatment

अन्य बीमारियों की तुलना में कोरोना से ज्यादा ब्लड क्लॉटिंग

इसी के साथ उन्होंने कहा कि दूसरी बीमारियों की तुलना में कोरोना वायरस ज्यादा ब्लड क्लॉटिंग बना रहा है जिससे मरीजों की मौत हो रही है। हालांकि इस वायरस में क्लाटिंग क्यों बन रही है इस पर रिसर्च जारी है। दुनिया भर में कोरोना वायरस के मरीजों में ब्लड क्लॉटिंग के कई मामले दर्ज किए जा रहे हैं।

क्लॉटिंग के लिए डी डायमर्स टेस्ट

डॉक्टर वेद प्रकाश का कहना है कि वह कोरोना पॉजिटिव मामलों में क्लॉटिंग की जांच के लिए डी डायमर्स का टेस्ट कराते हैं। अगर डी डायमर्स का लेवल बढ़ा हुआ है तो फिर इसके इलाज के लिए ट्रीटमेंट का प्रोटोकॉल अपनाते हैं। थक्के को कम करने के लिए खून पतला करने वाली दवाइयां दी जाती है। वहीं एक्स-रे और सीटी स्कैन के जरिए भी क्रूड एनालिसिस करके अंदाजा लगाया जा सकता है कि शरीर में क्लॉटिंग है या नहीं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति
सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति
20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च को नहीं मिली अनुमति, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई; दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च को नहीं मिली अनुमति, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई; दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
'जन नायकन' का जबरदस्त क्रेज, मिनटों में हाउसफुल हुए शो; कहीं ₹2500 तो कहीं सिर्फ ₹54 में बिक रही टिकटें
'जन नायकन' का जबरदस्त क्रेज, मिनटों में हाउसफुल हुए शो; कहीं ₹2500 तो कहीं सिर्फ ₹54 में बिक रही टिकटें
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
राम मंदिर चढ़ावा विवाद:  खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स