न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना वैक्सीन लगवाने से पहले जरूरी है ये जानकारी, नहीं होगी आपको किसी तरह की परेशानी

लोगों में अभी भी कोरोना वैक्सीन को लगवाने के बाद होने वाले प्रभावों और बदलाओं को लेकर आशंका बनी हुई हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 12 Jan 2021 3:58:32

कोरोना वैक्सीन लगवाने से पहले जरूरी है ये जानकारी, नहीं होगी आपको किसी तरह की परेशानी

देश में कोरोना के आंकड़ों पर नियंत्रण आने लगा हैं और इसी के साथ ही अब देशभर में वैक्सीनेशन की तैयारियां भी होने लगी हैं। 16 जनवरी 2020 से वैक्सीनेशन की प्रक्रिया शुरू होने जा रही हैं। ऐसे में लोगों में अभी भी कोरोना वैक्सीन को लगवाने के बाद होने वाले प्रभावों और बदलाओं को लेकर आशंका बनी हुई हैं। टीकाकरण की पूरी प्रक्रिया के बारे में जानकर आने वाले परेशानियों से बचा जा सकता हैं। तो आइये जनाते हैं इसके बारे में।

Health tips,corona vaccine,coronavirus,process of vaccine

दरअसल, भारत सरकार और स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना वैक्सीन देने की पूरी तैयारियां कर ली हैं। कोरोना वैक्सीन को सेंटर तक पहुंचाने से लेकर, लोगों को ये वैक्सीन देने और उनकी देखभाल तक हर एक चीज को लेकर सरकार ने पूरी तैयारी की है। ऐसा इसलिए भी किया गया है ताकि वैक्सीनेशन प्रक्रिया के दौरान किसी तरह की समस्या न खड़ी हो। टीका लगाने की पूरी प्रक्रिया को कोविन ऐप के जरिए पूरा किया जाएगा। इस ऐप में हर एक चीज की जानकारी रखी जाएगी।

इस कोविन ऐप को डिजिटल प्लेटफॉर्म से फ्री में डाउनलोड किया जा सकेगा। इसमें कोरोना का टीका लगवाने वाले हर एक व्यक्ति को एक यूनिक आईडी दी जाएगी और साथ ही इस कोड को सरकार के डिजी लॉकर ऐप में सुरक्षित रखा जाएगा। वहीं जिसको भी कोरोना वैक्सीन लेनी है उसको सबसे पहले खुद को रजिस्टर करवाना होगा। इसके बाद उस व्यक्ति के मोबाइल फोन पर एक मैसेज आएगा, जिसमें उसे बताया जाएगा कि उसे कौन से सेंटर पर जाकर वैक्सीन लगवानी है।

Health tips,corona vaccine,coronavirus,process of vaccine

इसके बाद उस व्यक्ति को अपना फोन लेकर उस टीका स्थल पर पहुंचना होगा, जहां के बारे में उसके फोन में बताया होगा। यहां शख्स की थर्मल स्कैनिंग की जाएगी और फिर शख्स को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर बताना होगा। इसके बाद उसका मिलान आवेदन की सूची से होगा और मिलान के बाद शख्स को उसके फोन पर आया मैसेज भी दिखाना होगा। इसके बाद शख्स को दूसरी टेबल पर जाकर अपना आईडी प्रूफ (जैसे- आधार कार्ड, वोटर कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि) दिखाना होगा।

इसके बाद जब सूची से शख्स का मिलान हो जाएगा यानी पूरी तसल्ली हो जाएगी कि वैक्सीन लगवाने वाला व्यक्ति वहीं है जिसे ये लगनी है, तभी आगे की प्रक्रिया की जाएगी। इसके बाद शख्स को तीसरी टेबल यानी वहां भेजा जाएगा जहां पर वैक्सीन लगेगी। वैक्सीन लगाने में पांच से सात मिनट का समय लगता है। इसके बाद जब वैक्सीन लग जाएगी तो आधे घंटे तक आपको वहीं देखरेख में रखा जाएगा। इसके बाद जब आप सामान्य हो जाते हैं तब आपको घर भेज दिया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
PM आवास के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता शामिल; NEET मुद्दे पर सरकार से जवाब और इस्तीफे की मांग
PM आवास के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता शामिल; NEET मुद्दे पर सरकार से जवाब और इस्तीफे की मांग
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
फाइनल हार के बाद बेकाबू हुए अर्जेंटीना के खिलाड़ी, स्पेनिश प्लेयर्स से भिड़ंत; FIFA लगा सकता है बैन
फाइनल हार के बाद बेकाबू हुए अर्जेंटीना के खिलाड़ी, स्पेनिश प्लेयर्स से भिड़ंत; FIFA लगा सकता है बैन
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग