न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आइये जानते हैं चीन की पहली कोरोना वैक्सीन से जुड़ी जरूरी जानकारी

चीन ने भी तीसरे चरण के ट्रायल से पहले ही एक वैक्सीन को पेटेंट दिया जिसे पहली कोरोना वैक्सीन का नाम दिया जा रहा हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 18 Aug 2020 4:21:55

आइये जानते हैं चीन की पहली कोरोना वैक्सीन से जुड़ी जरूरी जानकारी

कोरोना कई लोगों के लिए काल बनकर आया हैं जिसने लाखों लोगोंको अपना शिकार बनाया हैं। ऐसे में इसके बढ़ते संक्रमण पर लगाम लगाने के लिए वैक्सीन का इन्तजार किया जा रहा हैं। पिछले दिनों रूस ने स्पुतनिक-वी (Sputnik-V) नाम की वैक्सीन को पेटेंट दिया था जिसका अभी भी तीसरे चरण का ह्यूमन ट्रायल जारी हैं। ऐसे में चीन ने भी तीसरे चरण के ट्रायल से पहले ही एक वैक्सीन को पेटेंट दिया जिसे पहली कोरोना वैक्सीन का नाम दिया जा रहा हैं। इसे बनाने वाली कंपनी कैनसिनो बायोलॉजिक्स का दावा है कि यदि कोरोना महामारी चीन में फैलती है, तो वह बड़े पैमाने पर इस वैक्सीन का उत्पादन शुरू कर देगी। दावा किया जा रहा है कि चीन ने सीमित इस्तेमाल के लिए इसे पहले ही मंजूरी दे दी थी।

खबरों के मुताबिक, चीन का यह पहली वैक्सीन है, जिसे पेटेंट दिया गया है। चीन का दावा है कि सेना के जवानों के लिए कैनसिनो बायोलॉजिक्स की वैक्सीन जून में ही मंजूर हो गई थी। पेटेंट के बाद इस वैक्सीन की सुरक्षा और प्रभावकारिता के दावे को मजबूती मिली है। चीन के नेशनल इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी प्रशासन की वेबसाइट पर प्रकाशित एक दस्तावेज में दावा किया गया है कि महामारी फैलने पर इस वैक्सीन का बड़े पैमाने पर उत्पादन किया जा सकता है।

health news,health news in hindi,health research,corona research,coronavirus,corona vaccine,china vaccine cansino biologics

चीन के सरकारी अखबार पीपुल्स डेली ने दस्तावेजों के आधार पर रिपोर्ट प्रकाशित की है कि 11 अगस्त को ही वैक्सीन का पेटेंट जारी हो गया था। मालूम हो कि 11 अगस्त को ही रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रूसी वैक्सीन 'Sputnik-V' का पंजीकरण होने की घोषणा की थी। इसके बाद चीन ने दावा किया था, पहली कोरोना वैक्सीन रूस ने नहीं, बल्कि उसने बनाई है।

इस वैक्सीन को चीनी कंपनी कैनसिनो बायोलॉजिक्स ने चीन के एकेडमी ऑफ मिलिट्री मेडिकल साइंसेस के साथ मिलकर तैयार किया है। इसे Ad5-nCOV नाम दिया गया। एडेनो वायरस को आधार स्वरूप लेकर वैक्सीन बनाई गई है। सामान्य सर्दी-जुकाम के वायरस को मोडिफाई कर नोवल कोरोना वायरस का जेनेटिक मटेरियल भी इसमें जोड़ा गया है। दावा है कि कोरोना महामारी से लड़ने में यह वैक्सीन कारगर है।

health news,health news in hindi,health research,corona research,coronavirus,corona vaccine,china vaccine cansino biologics

मई महीने में वैक्सीन के फेज-1 ह्यूमन सेफ्टी ट्रायल की रिपोर्ट आई, जिसने वैक्सीन के प्रभावी होने की उम्मीद जगाई। 25 जून को चीनी मिलिट्री ने ‘स्पेशली नीडेड ड्रग’ के तौर पर इसे अप्रूव किया। 20 जुलाई को द लैंसेट मेडिकल जर्नल में वैक्सीन के फेज-2 ट्रायल्स के परिणाम प्रकाशित किए गए। शोधकर्ताओं का कहना था कि 508 लोगों पर वैक्सीन Ad5-nCOV का ट्रायल किया गया। माइल्ड-स्टेज स्टडी में वॉलेंटियर्स में सुरक्षित और मजबूत इम्यून रिस्पॉन्स देखा गया है।

कैनसिनो बायोलॉजिक्स ने कहा है कि पेटेंट मिलने से साबित होता है कि वैक्सीन प्रभावी और सुरक्षित है। बीते हफ्ते कंपनी ने घोषणा की थी कि वह रूस, ब्राजील और चिली के साथ-साथ सऊदी अरब में तीसरे चरण का ह्यूमन ट्रायल्स शुरू करेगी। खबरों के मुताबिक, सऊदी अरब में ही इसके लिए पांच हजार से ज्यादा वॉलंटियर्स आगे आए हैं।

खबरों के मुताबिक, ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की ही तरह इस वैक्सीन ने भी एंटीबॉडी और टी-सेल्स, दोनों तरह का इम्यून रिस्पॉन्स बढ़ाया। इससे वायरस के खिलाफ इम्यून सिस्टम को मजबूती मिलती है। रिपोर्ट के मुताबिक, कैनसिनो के कार्यकारी निदेशक किउ डोंग्जू ने कहा है कि 40 हजार वॉलेंटियर्स पर फेज-3 के ट्रायल्स होंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति
सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति
20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च को नहीं मिली अनुमति, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई; दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च को नहीं मिली अनुमति, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई; दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
'जन नायकन' का जबरदस्त क्रेज, मिनटों में हाउसफुल हुए शो; कहीं ₹2500 तो कहीं सिर्फ ₹54 में बिक रही टिकटें
'जन नायकन' का जबरदस्त क्रेज, मिनटों में हाउसफुल हुए शो; कहीं ₹2500 तो कहीं सिर्फ ₹54 में बिक रही टिकटें
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
राम मंदिर चढ़ावा विवाद:  खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स