न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Chhath Puja Prasad: आपकी सेहत के लिए फायदेमंद हैं छठ के ये प्रसाद, जानें इनकी खासियत

छठ पूजा में सूर्य की उपासना की जाती है। आज छठ पूजा का तीसरा दिन है। आज शाम को डूबते हुए सूर्यदेव को पहला अर्घ्य दिया जाएगा। इसे संध्या अर्घ्य कहा जाता है। इसके पश्चात विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना की जाती है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 20 Nov 2020 11:24:33

Chhath Puja Prasad: आपकी सेहत के लिए फायदेमंद हैं छठ के ये प्रसाद, जानें इनकी खासियत

छठ पूजा में सूर्य की उपासना की जाती है। आज छठ पूजा का तीसरा दिन है। आज शाम को डूबते हुए सूर्यदेव को पहला अर्घ्य दिया जाएगा। इसे संध्या अर्घ्य कहा जाता है। इसके पश्चात विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना की जाती है। अगले दिन यानी कि 21 नवंबर शनिवार को उगते सूर्य शुरू को प्रात:कालीन अर्घ्‍य (Morning Arghya) देने के साथ छठ पर्व का समापन होगा। छठ पर्व में छठी मां को लगने वाले भोग का विशेष महत्व होता है। इन प्रसाद के बिना छठ की पूजा पूरी नहीं होती है। छठी मैया को चढ़ने वाले ये प्रसाद हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। आइए जानते हैं इन प्रसाद की खासियत...

chhath puja,chhath puja prasad,chhath puja 2020,chhath prasad,chhath prasad ke fayde,Health,Health tips

केला

छठी मैया की पूजा में केले को जरूरी माना जाता है। छठी मां को केले का का पूरा गुच्छा चढ़ाया जाता है और इसे प्रसाद के रूप में बांटा जाता है। केले में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है। आपको बता दे, केले के सेवन से शरीर में आयरन की कमी धीरे-धीरे कम होती है और आपकी एनीमिया की समस्या में भी सुधार होता है। केला पेट में होने वाली कब्ज की परेशानी से राहत देता है। केला ग्लूकोज से भरपूर होता है, जो शरीर को तुरंत उर्जा प्रदान करने में सहायक होता है। केला मैग्नीशियम का अच्छा स्त्रोत है। यह आपके मूड को तो बेहतर बनाने के साथ ही अच्छी नींद के लिए फायदेमंद होता है।

chhath puja,chhath puja prasad,chhath puja 2020,chhath prasad,chhath prasad ke fayde,Health,Health tips

नारियल

छठी मइया को नारियल भी चढ़ाया जाता है। नारियल में विटामिन, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। नारियल खाने से इम्यून सिस्टम बेहतर होता है। नारियल में ऐंटिबैक्टीरियल, ऐंटिफंगल और ऐंटिवायरल तत्व पाए जाते हैं, जो रोगों से लड़ने की क्षमता को बढ़ाते हैं खासतौर पर गर्भवती महिलाओं में। नारियल की गिरी में बादाम, अखरोट व मिश्री मिलाकर हर रोज खाएं। नारियल में गुड कलेस्ट्रॉल पाया जाता है जो दिल को स्वस्थ रखता है।

chhath puja,chhath puja prasad,chhath puja 2020,chhath prasad,chhath prasad ke fayde,Health,Health tips

गन्ना

छठ पूजा में गन्ना चढ़ाना जरूरी होता है। सूर्य को अर्घ्य देते समय पूजा की सामग्री में गन्ने को जरूर शामिल किया जाता है। मान्यता है कि छठी मइया को गन्ना बहुत प्रिय है। छठ पूजा में सूर्य को सबसे पहले नई फसल का प्रसाद चढ़ाया जाता है, इसलिए उन्हें गन्ने का अर्पण किया जाता है। गन्ना सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है। ये लीवर को ठीक रखता है इसके अलावा गन्ने का रस वजन कम करने में भी सहायक होता है। गन्ने में अच्छी मात्रा में काइब्रोहाइड्रेट्स, प्रोटीन, आयरन, पोटेशियम और एनर्जी ड्रिंक में मिलने वाली सभी जरूरी न्यूट्रिएंट्स होते हैं। इसी वजह से एक ग्लास गन्ने का रस आपने शरीर को एनर्जी से भर थकान खत्म कर देता है। गन्ना आपके इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाता है।

chhath puja,chhath puja prasad,chhath puja 2020,chhath prasad,chhath prasad ke fayde,Health,Health tips

ठेकुआ

छठ पूजा में ठेकुए का प्रसाद सबसे जरूरी माना जाता है। गुड़ और आटे को मिलाकर ठेकुए का प्रसाद बनाया जाता है। छठ के साथ ही सर्दी की शुरुआत हो जाती है। गुड़ ठंड से बचने और सेहत को सही रखने में मदद करता है। इसलिए प्रसाद में ठेकुए को सेहतमंद माना गया है।

chhath puja,chhath puja prasad,chhath puja 2020,chhath prasad,chhath prasad ke fayde,Health,Health tips

डाभ नींबू

डाभ नींबू बाहर से पीला और अंदर से लाल होता है। प्रसाद के तौर पर छठी मां को डाभ नींबू का अर्पण किया जाता है। बदलते मौसम में डाभ नींबू किसी वरदान से कम नहीं है। डाभ नींबू विटामिन C से भरपूर होता है और हड्डियों को नुकसान से बचाता है। विटामिन C में पाया जाने वाला एंटीऑक्सीडेंट शरीर में इम्यूनिटी और कैल्शियम के अवशोषण को बढ़ाता है। डाभ नींबू गठिया जैसी समस्याओं के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है जो हड्डियों को मजबूत बनाता है और गठिया रोग को दूर करता है। डाभ नींबू पाचन क्रिया को भी तंदरुस्त रखता है। ये खाने में आसानी से पच जाता है और पेट को हल्का और ठीक रखता है। इसे खाने से पेट में गैस की समस्या भी दूर होती है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

NDA की 'मंगल मिलन' बैठक में PM मोदी का NEET पर बड़ा संदेश, बोले- 'छात्रों के भविष्य से समझौता नहीं होगा'
NDA की 'मंगल मिलन' बैठक में PM मोदी का NEET पर बड़ा संदेश, बोले- 'छात्रों के भविष्य से समझौता नहीं होगा'
ट्रेड डील के विरोध में किसानों का आज दिल्ली मार्च, शंभू बॉर्डर पर कड़ी सुरक्षा; JCB और क्रेन की भी तैनाती
ट्रेड डील के विरोध में किसानों का आज दिल्ली मार्च, शंभू बॉर्डर पर कड़ी सुरक्षा; JCB और क्रेन की भी तैनाती
अभिजीत दीपके की दोटूक, अब सरकार को बातचीत के लिए जंतर-मंतर आना होगा
अभिजीत दीपके की दोटूक, अब सरकार को बातचीत के लिए जंतर-मंतर आना होगा
23 जुलाई को बनेगा शुक्र-शनि का षडाष्टक योग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के प्रबल योग
23 जुलाई को बनेगा शुक्र-शनि का षडाष्टक योग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के प्रबल योग
फाइनल हार के बाद बेकाबू हुए अर्जेंटीना के खिलाड़ी, स्पेनिश प्लेयर्स से भिड़ंत; FIFA लगा सकता है बैन
फाइनल हार के बाद बेकाबू हुए अर्जेंटीना के खिलाड़ी, स्पेनिश प्लेयर्स से भिड़ंत; FIFA लगा सकता है बैन
‘शहीद हो जाऊंगा, फिर जन्म लेकर लौटूंगा...’ सिर से बहता रहा खून, घायल प्रदर्शनकारी पुलिस को देता रहा चुनौती
‘शहीद हो जाऊंगा, फिर जन्म लेकर लौटूंगा...’ सिर से बहता रहा खून, घायल प्रदर्शनकारी पुलिस को देता रहा चुनौती
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भीषण भूस्खलन, मलबे में दबा मकान; एक ही परिवार के 7 लोगों की दर्दनाक मौत
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भीषण भूस्खलन, मलबे में दबा मकान; एक ही परिवार के 7 लोगों की दर्दनाक मौत
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
कानपुर पहुंचीं किरण बेदी, भाजपा से चुनाव लड़ने को बताया अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल
कानपुर पहुंचीं किरण बेदी, भाजपा से चुनाव लड़ने को बताया अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: डॉ. अनिल मिश्रा पर भी कस सकता है शिकंजा, जांच में मिले अहम सबूत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: डॉ. अनिल मिश्रा पर भी कस सकता है शिकंजा, जांच में मिले अहम सबूत
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग