न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बच्चों के लिए कितना जरूरी है प्रोटीन और कैल्शियम, इन आहार से करें भरपाई

इस लॉकडाउन के समय में आपको दूध आसानी से नहीं मिल पा रहा हैं तो आज हम आपके लिए कुछ ऐसे आहार की जानकारी लेकर आए हैं जो इनकी भरपाई आसानी से कर पाएंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 06 Apr 2020 8:46:18

बच्चों के लिए कितना जरूरी है प्रोटीन और कैल्शियम, इन आहार से करें भरपाई

किसी भी बच्चे का शारीरिक और मानसिक विकास बहुत जरूरी होता हैं और उसके लिए शरीर में पोषक तत्वों की आपूर्ति होना बहुत जरूरी होता हैं। खासतौर से किसी भी बच्चे के विकास के लिए प्रोटीन और कैल्शियम बहुत जरूरी तत्व होते हैं। इनकी भरपाई करने के लिए बच्चों को ज्यादातर दूध का सेवन कराया जाता हैं। अगर इस लॉकडाउन के समय में आपको दूध आसानी से नहीं मिल पा रहा हैं तो आज हम आपके लिए कुछ ऐसे आहार की जानकारी लेकर आए हैं जो इनकी भरपाई आसानी से कर पाएंगे। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

Health tips,health tips in hindi,healthy foods,calcium and protein food,food for kids

कितना प्रोटीन बच्चों के लिए है जरूरी?

छोटे बच्चों को एक दिन में लगभग उतने ही ग्राम प्रोटीन की जरूरत होती है, जितना उनका वजन होता है। यानी अगर कोई बच्चा 9 किलो का है, तो उसे रोजाना कम से कम 9 ग्राम प्रोटीन की जरूरत होती है। वहीं अगर किसी बच्चे का वजन ज्यादा है, तो उसे और ज्यादा प्रोटीन चाहिए।

बच्चों के लिए प्रोटीन वाले आहार

ऐसे बहुत सारे आहार हैं, जिनमें प्रोटीन अच्छी मात्रा में होता है। मगर इनमें से कौन सी चीजें बच्चे आसानी से खा सकते हैं, ये समझने की बात है। बच्चे की उम्र के अनुसार आप उन्हें ये चीजें खिला सकते हैं- सोयाबीन, पनीर, टोफू, अंडे, दाल, सफेद चना (काबुली चना), अच्छी तरह पकाया गया मीट और भुने चने, पोहा आदि।

Health tips,health tips in hindi,healthy foods,calcium and protein food,food for kids

बच्चों के लिए कितना कैल्शियम है जरूरी?

बच्चों के लिए कैल्शियम एक जरूरी तत्व है। खासकर इसलिए क्योंकि हड्डियां कैल्शियम से बनी होती हैं और बढ़ते हुए बच्चों के समुचित विकास के लिए बहुत अधिक कैल्शियम की जरूरत होती है। आमतौर पर 1 से 3 साल की उम्र तक बच्चों को रोजाना 700 मिलीग्राम कैल्शियम की जरूरत होती है, जबकि 4 से 8 साल की उम्र के बच्चों को 1000 मिलीग्राम और 9 से 18 साल की उम्र के बच्चों को एक दिन में 1300 मिलीग्राम कैल्शियम की जरूरत होती है। इसलिए बच्चों को दूध दे भी रहे हैं, तो साथ में कैल्शियम वाले आहार खिलाएं, ताकि उनकी लंबाई अच्छी बढ़े।

कैल्शियम वाले आहार

कैल्शियम भी ढेर सारे फूड्स में पाया जाता है। पर आप विशेषतौर पर कैल्शियम की बात करें, तो बच्चों को ये फूड्स खिला सकते हैं- बादाम, पपीता, हरी पत्तेदार सब्जियां, बीन्स, ब्रोकली, टोफू, सूखे अंजीर, संतरा आदि। अगर किसी बच्चे में कैल्शियम की बहुत ज्यादा कमी है, तो डॉक्टर की सलाह लेकर उसे सप्लीमेंट्स देने चाहिए। हालांकि ज्यादातर बच्चों में इसकी जरूरत नहीं पड़ती है क्योंकि रोजाना के आहार और दूध से ये कमी पूरी हो सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका