न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कारोना के इस नए टेस्ट से सिर्फ 90 मिनट में आएंगे मरीजों के परिणाम

अब ब्रिटेन में कोरोना वायरस और फ्लू के लिए एक नए तरह का टेस्ट किया जाएगा। इस टेस्ट के नतीजे सिर्फ 90 मिनट में आ सकेंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 04 Aug 2020 1:39:40

कारोना के इस नए टेस्ट से सिर्फ 90 मिनट में आएंगे मरीजों के परिणाम

कोरोना का बढ़ता कहर जगजाहिर है जिसमें संक्रमितों के आंकड़े में लगातार इजाफा हो रहा हैं। हांलाकि अभी भी कोरोना टेस्टिंग के परिणामों को लेकर देरी हो रही हैं जिसके चलते ज्यादा टेस्टिंग कर पाने में परेशानी आ रही हैं। जी हां, टेस्टिंग के बाद परिणाम आने में काफी समय लग रहा हैं। ब्रिटेन में करीब 75 फीसदी टेस्ट के नतीजे 24 घंटे में आते हैं जबकि बाकी 25 फीसदी टेस्ट के नतीजे आने में दो दिन लग जाते हैं। ऐसे में इस समस्या को देखते हुए अब ब्रिटेन में कोरोना वायरस और फ्लू के लिए एक नए तरह का टेस्ट किया जाएगा। इस टेस्ट के नतीजे सिर्फ 90 मिनट में आ सकेंगे।

सरकार ने केयर होम के स्टाफ और वहां रहने वाले लोगों के रेगुलर कोरोना टेस्ट जुलाई से शुरू करने की योजना बनाई थी, लेकिन टेस्ट किट की कमी के कारण ऐसा नहीं हो सका। लेकिन अब स्पॉट पर ही स्वैब और डीएनए टेस्ट किया जाएगा, जिससे कोविड-19 और दूसरे मौसमी बीमारियों में फर्क करने में मदद होगी। ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इससे आने वाले जाडे़ के मौसम में काफी फायदा होगा। सबसे पहले केयर होम और लैब में इसका इस्तेमाल होगा।

Health tips,health tips in hindi,coronavirus,britain,corona testing

इस नए रैपिड स्वैब टेस्ट को लैमपोर कहा जाता है और अगले हफ्ते से केयर होम और लैब में करीब पांच लाख टेस्ट किए जा सकेंगे और साल के आखिर तक ऐसे लाखों और टेस्ट किए जाएंगे। इसके अलावा सितंबर से ब्रिटेन के सभी एनएचएस अस्पतालों में हजारों डीएनए टेस्ट मशीन लगाई जाएंगी, जिनसे नाक का स्वैब सैंपल लिया जा सकेगा। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पांच हजार मशीनों से 58 लाख टेस्ट किए जा सकेंगे।

ये नया टेस्ट कितना सटीक और प्रमाणिक है इस बारे में अभी तक कोई सार्वजनिक डेटा मौजूद नहीं है, लेकिन ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में मेडिसिन के प्रोफेसर सर जॉन बेल, जो कि कोरोना टेस्ट के मामले में सरकार के सलाहकार हैं, का कहना है कि अभी जो लैब आधारित टेस्ट किए जा रहे हैं, लैमपोर टेस्ट भी उतना ही संवेदनशील है।

Health tips,health tips in hindi,coronavirus,britain,corona testing

स्वास्थ्य मंत्री मैट हैनकॉक ने इस नए कोरोना टेस्ट को जान बचाने वाला करार दिया है। उनका कहना था, 'लाखों ऑन द स्पॉट टेस्ट के नतीजे हमें 90 मिनट के अंदर मिल जाएंगे, जिससे हमें कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने में मदद मिलेगी।'

व्यापार मंत्री नदीम जहावी ने कहा कि स्कूल समेत दूसरी जगहों पर भी ये टेस्ट किए जाएंगे, क्योंकि इसमें मेडिकल विशेषज्ञ की जरूरत नहीं पड़ती है। यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ लंदन में संक्रमण रोग के विशेषज्ञ प्रोफेसर डेम एन जॉनसनक कहती हैं कि रैपिड टेस्ट बहुत उपयोगी है, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण है कि लोग अगर बीमार पड़ें तो सेल्फ आइसोलेशन में रहें।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति
सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति
20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च को नहीं मिली अनुमति, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई; दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च को नहीं मिली अनुमति, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई; दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
'जन नायकन' का जबरदस्त क्रेज, मिनटों में हाउसफुल हुए शो; कहीं ₹2500 तो कहीं सिर्फ ₹54 में बिक रही टिकटें
'जन नायकन' का जबरदस्त क्रेज, मिनटों में हाउसफुल हुए शो; कहीं ₹2500 तो कहीं सिर्फ ₹54 में बिक रही टिकटें
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
राम मंदिर चढ़ावा विवाद:  खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स