न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बच्चों को स्तनपान करवाने की कुछ बेस्ट पोजीशन

आज हम आपके लिए लेकर आये हैं बच्चों को स्तनपान करवाने की कुछ बेस्ट पोजीशन के बारे में।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 17 May 2018 12:52:31

बच्चों को स्तनपान करवाने की कुछ बेस्ट पोजीशन

किसी भी लड़की के लिए माँ बनना उसके जीवन के अहम लम्हों में से एक होता हैं। माँ बनने के बाद वह अपने बच्चे पर अच्छे से ध्यान देती हैं खासकर स्तनपान करवाकर अपने बच्चे की पेट-पूजा करने का। क्योंकि नवजात शिशु के लिए माँ का दूध अमृत के समान होता हैं। हर माँ को यह जानने की जरूरत होती है कि किस पोजीशन में उनका बच्चा अच्छे से दूध पीता हैं। इसलिए आज हम आपके लिए लेकर आये हैं बच्चों को स्तनपान करवाने की कुछ बेस्ट पोजीशन के बारे में।

* क्रैडिल होल्ड

यह पोजीशन बेस्कि पोजीशन रहती है। इसके लिए आपको कुर्सी या बिस्तर पर बैठना पड़ता है और पैरों के नीचे तकिया रखना पड़ता है। बच्चे को अपनी गोद में लेकर उसके सिर को अपनी बाजू की मदद से सहारा दे। ध्यान रखें की स्तनपान के दौरान बच्चे का आगे का हिस्सा आपकी तरफ रहे। दूध पिलाते समय अपनी बाजूओं से बच्चे की रीढ़, गर्दन और नीचले हिस्से को स्पोर्ट दें। अगर आपका बच्चा 1 महीने से ज्यादा की उम्र का है यह पोजीशन सबसे अच्छी आप्शन रहेगी।

breastfeeding positions,Health,Health tips

* क्रॉस- क्रैडिल होल्ड

अगर आपका बच्चा महज कुछ दिनो का है तो आपके लिए यह पोजीशन आदर्श रहेगी। इस पोजीशन में बच्चा आसानी से मां की निप्पल को मुंह से नही निकाल पाता, जिसके चलते वह भरपेट दूध पी पाता है। इस पोजीशन में अगर आप बच्चे को दायें स्तन से दूध पीला रही हैं तो अपनी बायीं बाजू से बच्चे को अच्छे से पकड़े और उसे हल्का अपने स्तन की ओर मोड़े। ध्यान रखें कि इस दौरान आपका हाथ बच्चे के सिर के बिल्कुल पीछे रहे।

* साइड लाइंग पोजीशन

यह पोजीशन उस समय अधिक कारगर साबित होती है जब बच्चे को सोते समय भी दूध पिलाना हो। इसके लिए आप एक तरफ लेट कर बच्चे का मुंह अपनी ओर करें। अपने हाथ से बच्चे के सिर को अपने स्तन के पास लाए और दूध पिलाएं। ध्यान रखें कि दूध पिलाते समय हाथ से बच्चे के सिर स्पोर्ट जरुर दे।

* फुटबाल होल्ड

यह पोजीशन भी काफी आसान रहती है। इसके लिए आपके अपने बच्चे को अपने हाथों में किसी फुटबाल की तरह पकड़ना होता है। ध्यान रखें कि बच्चे की नाक का लेवल आपकी निप्पल के लेवल पर हो और पैर पीछे की ओर हो। खुद को कमफर्टेबल रखने के लिए आप अपने पीछे एक तकिया रख सकती है। इस पोजीशन में अपने हाथों को बच्चे की गर्दन, रीढ़, सिर और निचले हिस्से के नीचे रखें ताकि उसे स्पोर्ट दे सके। पेट पर तनाव करने के लिए आप इस पोजीशन को ट्राई कर सकती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?