न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ब्रेकफास्‍ट से जुड़ी ये 5 गलतियां बनती हैं बढ़ते वजन का कारण, जानें और लाए सुधार

आज इस कड़ी में हम आपको कुछ जरूरी बातों की जानकारी देने जा रहे हैं जिसे ब्रेकफास्‍ट के दौरान ध्यान में रखा जाना चाहिए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 18 Jan 2021 2:11:09

ब्रेकफास्‍ट से जुड़ी ये 5 गलतियां बनती हैं बढ़ते वजन का कारण, जानें और लाए सुधार

दिनभर काम करने के लिए शरीर को ऊर्जा की आवश्यकता होती हैं जिसके लिए अपनी दिनचर्या में ब्रेकफास्‍ट को शामिल करना बहुत जरूरी हैं। ब्रेकफास्‍ट आपके शरीर को एनर्जी प्रदान करता हैं। लेकिन इसके साथ यह जानना भी जरूरी हैं कि आप ब्रेकफास्‍ट के दौरान क्या ग्रहण कर रहे हैं। जी हां, ब्रेकफास्‍ट से जुड़ी कुछ गलतियों की वजह से आपका वजन बढ़ने लगता हैं जो कि सेहत के लिए अच्छी बात नहीं हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपको कुछ जरूरी बातों की जानकारी देने जा रहे हैं जिसे ब्रेकफास्‍ट के दौरान ध्यान में रखा जाना चाहिए।

नाश्ते में कैफीन का सेवन

अक्सर लोग नाश्ते में चाय व कॉफी का सेवन करते हैं। मगर अधिक मात्रा में कैफीन से भरपूर ड्रिंक का सेवन करने से डीहाइड्रेशन होने का खतरा बढ़ता है। ऐसे में इसकी जगह पर आप शेक, स्मूद, दूध या नींबू पानी का सेवन कर सकते हैं। ये चीजें हैल्दी होने से शरीर को तंदुस्त रखने के साथ दिनभर एनर्जेटिक रखने में मदद करेगी। साथ ही इससे पेट लंबे समय तक भरा रहेगा। ऐसे में वेट भी कंट्रोल रहेगा।

Health tips,health tips in hindi,healthy breakfast,breakfast mistake

स‍िर्फ जूस पीना गलत

अगर आप वजन कम करने के लिए नाश्ते में सिर्फ जूस पीते हैं तो अपनी इस आदत को तुरंत हटा लें। असल में, जूस में फाइबरन होने से यह जल्दी पच जाता है। ऐसे में आपको थोड़े ही समय में दोबारा भूख लग सकती है। साथ ही पैक्ड जूस में चीनी की मात्रा अधिक व पोषक तत्वों की कमी होने से यह सेहत को नुकसार पहुंचाने का काम करते हैं। इसके जगह पर ब्रेकफास्ट में अमरूद, सेब, केला, मौसमी फल, वेजिटेबल जूस आदि शामिल करना बेस्ट ऑप्शन है। इसमें फाइबर अधिक होने से पेट लंबे समय तक भरा रहेगा। ऐसे में बीमारियों से बचाव रहने के साथ वजन कंट्रोल रखने में मदद मिलेगी। इस रिसर्च के अनुसार, 1 दिन में करीब 14 ग्राम फाइबर की मात्रा लेने के लिए 10 प्रतिशत कैलोरी की आवश्यकता होती है।

कार्बोहाइड्रेट से भरपूर चीजें

वेट लॉस करने के लिए खाने में हमेशा लो-कार्ब चीजों का सेवन करना चाहिए। इससे शरीर में मौजूद एक्सट्रा पानी और चर्बी कम करने में मदद मिलती है। इसके विपरीत अधिक कार्बोहाइड्रेस से भरपूर चीजों का सेवन करने से वजन बढ़ने के साथ बीमारियों की चपेट में आने का खतरा बढ़ता है। ऐसे में खासतौर पर ब्रेकफास्ट में लो-कार्ब से भरपूर चीजों का सेवन करें।

Health tips,health tips in hindi,healthy breakfast,breakfast mistake

प्रोटीन का कम सेवन मोटापे का कारण

वजन कम करने के लिए खाने में प्रोटीन से भरपूर चीजें जरूर होनी चाहिए। असल में, प्रोटीन से पेट लंबे समय तक भरा रहता है। इससे शरीर में फैट जमा होने की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है। साथ ही यह फूड क्रेविंग को भी करीब 60 प्रतिशत तक कम करने में मदद करता है। ऐसे में नाश्ते में अंडे, डेयरी प्रॉडक्ट्स, सूखे मेवे, सूरजमूखी के बीज, साबुत अनाज आदि चीजों को शामिल करें। इससे वजन कम करने से साथ इम्यूनिटी बढ़ने में मदद मिलती है। ऐसे में बीमारियों से बचाव रहने के साथ दिनभर एनर्जेटिक महसूस होता है।

चीनी का सेवन

लोगों को मीठा खाना बेहद ही पसंद होता है। इससे मूड अच्छा होने के साथ दिल और दिमाग दोनों ही खुश रहते हैं। मगर अधिक मात्रा में चीनी का सेवन करने से वजन बढ़ने की परेशानी हो सकती है। इसके अलावा पेट और लिवर के पास फैट जमा होने मेटाबॉलिज्म संबंधी दिक्कतें हो सकती है। ऐसे में खुद को फिट एंड फाइन रखने के लिए नाश्ते में कम चीनी से तैयार चीजों का सेवन ना करें। अगर आप मीठा खाना ही चाहते हैं तो चीनी की जगह गुड़ को अपनी डेली डाइट में शामिल करें। इससे आपकी शुगर क्रेविंग कम होने के साथ स्वस्थ रहने में मदद मिलेगी। साथ ही वजन बढ़ने की कोई परेशानी भी नहीं होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
PM आवास के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता शामिल; NEET मुद्दे पर सरकार से जवाब और इस्तीफे की मांग
PM आवास के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता शामिल; NEET मुद्दे पर सरकार से जवाब और इस्तीफे की मांग
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
फाइनल हार के बाद बेकाबू हुए अर्जेंटीना के खिलाड़ी, स्पेनिश प्लेयर्स से भिड़ंत; FIFA लगा सकता है बैन
फाइनल हार के बाद बेकाबू हुए अर्जेंटीना के खिलाड़ी, स्पेनिश प्लेयर्स से भिड़ंत; FIFA लगा सकता है बैन
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग