Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

आपका ब्लड ग्रुप बताएगा कि कोरोना का खतरा कम है या ज्यादा, रिसर्च में आया सामने

पिछले साल नवंबर में नेचर नामक पत्रिका में एक अध्ययन प्रकाशित हुआ जिसके अनुसार रक्त के प्रकार भी कोविड-19 संक्रमण के जोखिमों का निर्धारण कर सकते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 08 Mar 2021 4:32:46

आपका ब्लड ग्रुप बताएगा कि कोरोना का खतरा कम है या ज्यादा, रिसर्च में आया सामने

कोरोना का खतरा अभी भी जारी हैं जहां संक्रमण के नए मामले अभी भी लगातार सामने आ रहे हैं।विश्वभर में अबतक कोरोना के 11.70 करोड़ मामले सामने आ चुके हैं और करीब 25.9 लाख लोगों की मौत हो चुकी हैं।इन आंकड़ों को नियंत्रित करने के लिए कोरोना को लेकर लगातार रिसर्च की जा रही हैं।इसको लेकर पिछले साल नवंबर में नेचर नामक पत्रिका में एक अध्ययन प्रकाशित हुआ जिसके अनुसार रक्त के प्रकार भी कोविड-19 संक्रमण के जोखिमों का निर्धारण कर सकते हैं। इससे पहले नेचर पत्रिका में प्रकाशित हुए एक अन्य अध्ययन में यह पाया गया था कि ओ-पॉजिटिव ब्लड ग्रुप वालों में कोरोना के संक्रमण का जोखिम और उसकी वजह से अंगों की जटिलता कम थी। अध्ययन के मुताबिक, अमेरिका के न्यूयॉर्क में अस्पतालों में भर्ती 14,000 लोगों की जांच की गई और पाया गया कि ओ-पॉजिटिव ब्लड ग्रुप के अलावा अन्य सभी ब्लड ग्रुप वाले लोगों को वायरस से संक्रमित होने का खतरा अधिक था।
Health tips,health research,coronavirus,blood type and corona कोविड-19 और ब्लड ग्रुप के संबंधों को लेकर कनाडा में भी हाल ही में एक अध्ययन किया गया था, जिसमें गंभीर कोरोना संक्रमण वाले 95 मरीजों को शामिल किया गया था। इन सभी मरीजों में से 84 फीसदी का ब्लड ग्रुप ए था और उन्हें वेंटिलेशन की जरूरत पड़ गई थी। तुलनात्मक रूप से, ओ और बी ब्लड ग्रुप वाले लोगों के समूह के 61 फीसदी को इसी तरह के उपचार की जरूरत थी। इससे शोधकर्ता इस नतीजे पर पहुंचे कि अन्य ब्लड ग्रुप वाले लोगों की तुलना में ए ब्लड ग्रुप वालों को कोरोना के संक्रण का खतरा अधिक होता है। इस अध्ययन को ब्लड एडवांसेस में हाल ही में प्रकाशित किया गया था। Health tips,health research,coronavirus,blood type and corona हाल ही में किए गए अध्ययन और पहले किए गए शोधों के मुताबिक, ओ ब्लड ग्रुप वाले लोग कोविड-19 संक्रमण के कम जोखिम में हैं और इस बीमारी की चपेट में कम हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि विभिन्न ब्लड ग्रुप हमारी संचार प्रणाली पर अलग-अलग प्रभाव डालते हैं और शरीर में रक्त के थक्के के तरीके को बदलते हैं। फ्रांस के एक मेडिकल रिसर्च बॉडी के मुताबिक, ओ ब्लड ग्रुप वाले व्यक्तियों में खून के थक्कों के विकसित होने का खतरा कम होता है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology